Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Women Reservation bill: 'महिला बिल कब लागू होगा, किसी को नहीं पता', AAP नेता संजय सिंह का केंद्र जोरदार हमला

Women Reservation Bill आदमी पार्टी ने लगातार दूसरे दिन फिर महिला आरक्षण बिल पर सवाल उठाया। कैबिनेट मंत्री आतिशी द्वारा सवाल उठाए जाने केे एक दिन बाद आप नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी इस मामले में सवाल उठाते हुए कहा कि इस बिल का लाभ देश की महिलाओं को आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में नहीं मिलने वाला है।

By V K ShuklaEdited By: Abhi MalviyaUpdated: Wed, 20 Sep 2023 07:51 PM (IST)
Hero Image
संजय सिंह ने कहा कि जनगणना 2031 में होगी।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। Women Reservation Bill: आदमी पार्टी ने लगातार दूसरे दिन फिर महिला आरक्षण बिल पर सवाल उठाया। कैबिनेट मंत्री आतिशी द्वारा सवाल उठाए जाने केे एक दिन बाद आप नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी इस मामले में सवाल उठाते हुए कहा कि इस बिल का लाभ देश की महिलाओं को आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में नहीं मिलने वाला है।

सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के नाम पर महिला बेवकूफ बनाओ बिल का जुमला दिया है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में AAP का चुनावी शंखनाद, पंजाब के CM भगवंत मान ने किया रैली को संबोधित; BJP पर जमकर साधा निशाना

जुमले साबित हुए है सभी वादे

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले नौ वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की जनता से जितने भी वादे किए, सब जुमले साबित हुए। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल कब लागू होगा या नहीं लागू होगा, इस पर बड़ा सवाल है, क्योंकि इसमें प्रविधान है कि पहले जनगणना होगी। इसके बाद परिसीमन होगा और उसके बाद ये बिल लागू हो सकेगा।

संजय सिंह ने कहा कि जनगणना 2031 में होगी। पिछली बार परिसीमन में 6-7 साल लगे थे। अगर इस बार भी परिसीमन में 6-7 साल लग गए तो ये बिल 2039 में कहीं लागू हो पाएगा। इसलिए आम आदमी पार्टी इस बिल का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना चाहती है तो यह बिल 2024 में ही लागू किया जाए।

रिपोर्ट इनपुट- वीके शुक्ला

यह भी पढ़ें- 'मध्य प्रदेश में दी जाएगी मुफ्त शिक्षा और बिजली', सीएम केजरीवाल ने कहा- जेल में डाले जाएंगे भ्रष्ट मंत्री

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें