Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

साक्षी मलिक-बजरंग पुनिया ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात, आज ही पहलवान ने पद्मश्री वापस लौटाने को कहा

पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। बजरंग पुनिया ने आज ही अपना पद्मश्री वापस लौटाने का फैसला किया था। वहीं साक्षी मलिक ने गुरुवार को कुश्ती से संन्यास ले लिया है। दोनों ने यह कदम गुरुवार को हुए कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में बृजभूषण सिंह के करीबी की जीत के बाद उठाया है।

By Jagran News Edited By: Shyamji Tiwari Updated: Fri, 22 Dec 2023 08:17 PM (IST)
Hero Image
साक्षी मलिक-बजरंग पुनिया ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात

एएनआई, नई दिल्ली। पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। बजरंग पुनिया ने आज ही अपना पद्मश्री वापस लौटाने का फैसला किया था। वहीं, साक्षी मलिक ने गुरुवार को कुश्ती से संन्यास ले लिया है।

दोनों ने यह कदम गुरुवार को हुए कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में बृजभूषण सिंह के करीबी की जीत के बाद उठाया है। लंबे समय से कुश्ती संघ के अध्यक्ष का पद खाली थी। शुक्रवार को हुए चुनाव में संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष बने हैं।

संजय सिंह के कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनते ही साक्षी मलिक ने गुरुवार को रोते हुए कुश्ती से संन्यास का एलान कर दिया। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें