Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Year Ender 2022: वो घटनाएं जिनसे बढ़ी दिल्ली पुलिस के माथे की शिकन, महिला सुरक्षा को लेकर उठते रहे सवाल

दिल्ली पुलिस के साल 2022 काफी चुनौतियों भरा रहा। इस साल पुलिस के सामने ऐसे कई मामले आए जिसे सुलझाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। जानिए इस साल के वो कौनसे मामले थे जिससे पुलिस की माथे की शिकन को बढ़ाया।

By Jagran NewsEdited By: Abhi MalviyaUpdated: Thu, 29 Dec 2022 02:22 PM (IST)
Hero Image
साल 2022 में दिल्ली पुलिस के सामने कई बड़े केस आए है।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। साल 2022 में दिल्ली पुलिस के सामने कई बड़े केस आए। कई मामलों की गुत्थी पुलिस ने जल्द ही सुलझाई, लेकिन कुछ ऐसे मामले थे जिन्हें सुलझाने के लिए पुलिस को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। जानिए साल 2022 के 6 ऐसे बड़े मामले जिसमें दिल्ली पुलिस को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाना पड़ा।

बुली बाई ऐप

साल की शुरुआती महिनों में दो मोबाइल ऐप बुल्ली बाई और सुली डील्स ने बड़े पैमाने पर हंगामा मचा दिया था। इस मामले में यह पाया गया था कि कई प्रमुख हस्तियों सहित सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं को नीलामी के लिए सूचीबद्ध किया गया था। 

मोहम्मद जुबैर एल्ट न्यूज

फैक्ट चेकिंग वेबसाइट Alt News के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी ने जून में दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं। पुलिस के अनुसार, जुबैर को कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए 2018 में पोस्ट किए गए अपने एक ट्वीट के माध्यम से गिरफ्तार किया गया था। 

सुकेश चंद्रशेखर मामला

साल 2022 में दिल्ली पुलिस की माथे की शिकन सुकेश चंद्रशेखर ने बढ़ाए रखी। ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जांचकर्ताओं को काफी उलझाया। पुलिस ने बालीवुड अभिनेत्री जैक्लिन फर्नांडीज, नोरा फतेही जैसी हाई-प्रोफाइल हस्तियों से जुड़े 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले के पीछे की साजिश को उजागर करने की कोशिश लगातार की। 

श्रद्धा मर्डर केस

श्रद्धा वालकर की हत्या ने कई दिनों तक सुर्खियां बटोरी। 18 मई को श्रद्धा का कथित रूप से गला घोंटने के बाद, पूनावाला ने उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे। इसके लगभग 3 सप्ताह तक आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को अपने घर पर रखा था।

श्रद्धा के एक दोस्त ने उसके पिता को सूचित किया कि वह पिछले दो महीनों से श्रद्धा से संपर्क नहीं कर पा रहा है। इसके बाद श्रद्धा के पिता ने मुंबई में शिकायत दर्ज कराई थी।

इस केस को लेकर खुलासा तब हुआ जब नवंबर में दिल्ली पुलिस ने आरोपित पूनावाला को गिरफ्तार किया और वालकर के शरीर के अंगों की तलाश शुरू की। पूनावाला के कबूलनामे के बाद, पुलिस ने विभिन्न वन क्षेत्रों को स्कैन किया और यहां तक कि श्रद्धा के लापता शरीर के टुकड़ों की तलाश के लिए एक तालाब को भी खाली कराया। इसके कई दिनों बाद आखिरकार महरौली और गुरुग्राम के वन क्षेत्रों से 13 शव बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड में नया ट्विस्ट, Zomato की रिपोर्ट से मर्डर की तारीख को लेकर असमंजस


पत्नी और सौतेले बेटे ने शख्स के किए टुकड़े-टुकड़े

श्रद्धा मर्डर केसा मामले के बाद पूर्वी दिल्ली से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई, जहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर उसके शरीर को उसकी पत्नी और सौतेले बेटे ने टुकड़े-टुकड़े कर दिया था। उक्त घटना के बाद पश्चिमी दिल्ली में 17 वर्षीय लड़की पर तेजाब से हमला किया गया, जिससे तेजाब की बिक्री पर प्रतिबंध के कार्यान्वयन में लापरवाही को उजागर हुआ।

स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक  

साल के अंत होते-होते दिसंबर में दो नकाबपोश लोगों ने द्वारका के मोहन गार्डन में एक 17 वर्षीय लड़की पर एसिड फेंक दिया। इस घटना के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए गए। 

यह भी पढ़ें- Year Ender 2022: साल की शुरुआत में आरडीएक्स से हड़कंप, आखिर में पुलिस को बटोरने पड़े शवों के टुकड़े