Move to Jagran APP

CAA Delhi Protest: इंडिया गेट पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, की नारेबाजी

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Mon, 30 Dec 2019 04:31 PM (IST)
Hero Image
CAA Delhi Protest: इंडिया गेट पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, की नारेबाजी

नई दिल्ली, एएनआइ। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की। 

बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ता इससे पहले भी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इंडिया गेट पर हुए प्रदर्शन में शामिल हो चुकी हैं। 

युवक कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से उत्तर प्रदेश पुलिस की कथित बदसलूकी के खिलाफ युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चाणक्यपुरी स्थित उत्तर प्रदेश भवन के नजदीक विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी यूपी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही नागरिक संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए वहां बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात थे। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और चाणक्यपुरी थाना ले आई, जहां से कुछ देर बाद सभी को रिहा कर दिया गया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।