Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Crime: बुराड़ी में युवक की चाकू गोदकर हत्या, मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास मिला शव; 20 से अधिक घाव के मिले निशान

पुलिस ने छानबीन के बाद शव को सुश्रुत ट्रामा की मोर्चरी में रखवा दिया है। दिनेश का पर्स मोबाइल व बाइक मौके से बरामद हो गई। जिससेे पुलिस लूटपाट के लिए हत्या की बात से इंकार कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। डीसीपी मनोज कुमार मीना का कहना है कि दिनेश प्राइवेट नौकरी करता था।

By Rakesh Kumar Singh Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 22 Jun 2024 11:25 PM (IST)
Hero Image
बुराड़ी में युवक की चाकू गोदकर हत्या, मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास मिला शव

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। शरीर पर चाकू के 20 से अधिक घाव के निशान मिले हैं। युवक की पहचान शालीमार गार्डन निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने छानबीन के बाद शव को सुश्रुत ट्रामा की मोर्चरी में रखवा दिया है। दिनेश का पर्स, मोबाइल व बाइक मौके से बरामद हो गई। जिससेे पुलिस लूटपाट के लिए हत्या की बात से इंकार कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पानीपत जाने के क्रम में हुई घटना

डीसीपी मनोज कुमार मीना का कहना है कि दिनेश प्राइवेट नौकरी करता था। शुक्रवार को उसे किसी काम से पानीपत जाना था। वह अपने जानकार युवक के साथ बाइक से पानीपत के लिए निकला था। शुक्रवार देर रात दिनेश वापस घर लौटने के दौरान मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास उसके साथ वारदात हुई। उसकी बाइक घटना स्थल पर ही खड़ी मिल गई। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने पहले दिनेश को किसी बहाने से रोका हो और उसके बाद हमला किया हो।

ये भी पढ़ें- Water Crisis: पुरानी दिल्ली में पानी की किल्लत पर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए उप महापौर आले मोहम्मद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें