विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NHRC ने दिल्ली के मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को भेजा नोटिस, MCD स्कूल में नाबालिग के साथ हुआ यौन उत्पीड़न

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 11 Feb 2023 05:57 AM (IST)

एमसीडी स्कूल में स्पोर्टस टीचर ने तीसरी कक्षा की वाली छात्रा का यौन शोषण किया था। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ...और पढ़ें

एनएचआरसी ने एमसीडी स्कूल में एक नाबालिग छात्र के यौन उत्पीड़न के मामले पर दिल्ली के अधिकारियों को नोटिस भेजा।
एनएचआरसी ने एमसीडी स्कूल में एक नाबालिग छात्र के यौन उत्पीड़न के मामले पर दिल्ली के अधिकारियों को नोटिस भेजा।

दिल्ली, एएनआइ। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, (NHRC) ने दिल्ली के मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को खेल शिक्षक द्वारा एमसीडी स्कूल में एक नाबालिग छात्र के यौन उत्पीड़न की सूचना पर नोटिस जारी किया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बताया कि इस मामले पर उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने कहा है कि अगर ये खबर सही है तो ये पीड़िता के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है।

आरोपित शिक्षक को 14 दिनों के लिए भेजा गया जेल 

आरोप के अनुसार, एमसीडी स्कूल में स्पोर्टस टीचर ने तीसरी कक्षा की नाबालिग छात्रा का यौन शोषण किया था। बुधवार को पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपित शिक्षक को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने निगम स्कूल में सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है।

स्कूल की प्रधानाचार्य से भी जवाब तलब किया गया

न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के निगम स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा का यौन शोषण करने वाले 45 वर्षीय निगम शिक्षक को नगर निगम ने निलंबित कर दिया है। स्कूल की प्रधानाचार्य से भी जवाब तलब किया गया है। बता दें कि एमसीडी के कई शिक्षक संघ आरोपित के पक्ष में उतार आए। उनका कहना है कि शिक्षक को गलत फंसाया गया है। निगम अधिकारियों ने बताया कि प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया है कि क्यों न उन पर कार्रवाई की जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।