Move to Jagran APP

तापमान में गिरावट के बाद भी नहीं मिली राहत, गर्मी ने किया परेशान

पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली में है। इसकी वजह से तापमान 40 डिग्री के नीचे आया है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ उतना सक्रिय नहीं है कि तापमान में बहुत अधिक बदलाव ला सके।

By Amit MishraEdited By: Updated: Sat, 28 Apr 2018 08:36 PM (IST)
Hero Image
तापमान में गिरावट के बाद भी नहीं मिली राहत, गर्मी ने किया परेशान

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली-एनसीआर में भले ही तापमान 40 डिग्री से कम हो गया हो लेकिन गर्मी से लोगों को अधिक राहत नहीं मिली है। दिल्ली वासियों ने शुक्रवार को इस मौसम की सबसे गर्म सुबह का सामना किया। न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। पिछले दो दिनों से तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ था। शुक्रवार को इसमें कमी आई और यह लुढ़ककर 39.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

बारिश नहीं आई

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी गर्मी परेशान करेगी। तापमान 39 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह से दिल्ली के लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। कभी-कभार बादल तो दिखाई दिए लेकिन बारिश नहीं आई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली में है। इसकी वजह से तापमान 40 डिग्री के नीचे आया है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ उतना सक्रिय नहीं है कि तापमान में बहुत अधिक बदलाव ला सके।

दिल्ली की गर्मी कर देगी बेहाल, पारा पहुंचेगा 40 पार

तापमान में गिरावट आ सकती है

अगले दो दिनों तक तापमान भी 40 डिग्री के नीचे ही बना रहेगा। 30 अप्रैल को यह फिर से 40 डिग्री को छू सकता है। वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अब दो मई के पश्चिमी विक्षोभ से ही उम्मीदें हैं। इससे तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है और बारिश भी हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो गर्मी से कुछ दिन तक लोगों को राहत मिलेगी और मई की शुरुआत में गर्मी परेशान नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें: गर्मी में राजस्थानी धूल से घुट रहा दिल्ली का दम, रेत लेकर दिल्ली पहुंच रही है हवा

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।