Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हार्दिक ने दागे मोदी से सवाल, 'क्यों-कैसे लगा कन्हैया पर देशद्रोह का आरोप ?

हार्दिक ने मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल पूछा है कि आखिर कन्‍हैया कुमार पर देशद्रोह का आरोप क्‍यों लगाया गया, जाकिर नाइक पर ऐसा आरोप नहीं लगाया गया।

By JP YadavEdited By: Updated: Sun, 17 Jul 2016 07:53 AM (IST)
Hero Image

नई दि्लली [जेएनएन]। पटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) के नेता हार्दिक पटेल इशारों में केंद्र सरकार पर हमला किया है। हार्दिक पटेल ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि आखिर कन्हैया पर देशद्रोह का आरोप कैसे लगाया गया, जबकि इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक पर ऐसा आरोप नहीं लगाया गया है।

कन्हैया कुमार से राष्ट्रद्रोह का मतलब समझेंगे हार्दिक

हार्दिक पटेल जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) अध्यक्ष कन्हैया कुमार से मुलाकात कर राष्ट्रद्रोह का मतलब समझने की कोशिश करेंगे। यहां पर बता दें कि JNUSU अध्यक्ष कन्हैया कुमार और हार्दिक पटेल दोनों पर देशद्रोह का आरोप है। फिलहाल दोनों जमानत पर हैं।

जेएनयू की पूर्व छात्रा ने खोली कन्हैया की पोल, लगाया बदसलूकी का आरोप

आरक्षण के लिए आंदोलन राष्ट्रद्रोह कैसे?

नौ महीने बाद जेल से रिहा हुए PAAS के नेता हार्दिक पटेल का कहना है कि उन पर गलत तरीके से देशद्रोह का आरोप लगाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कि आरक्षण के लिए किया गया आंदोलन राष्ट्रद्रोह कैसे हो सकता है।

जेएनयू की आवाज नहीं कन्हैया