Move to Jagran APP

राम जन्मभूमि को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने वाली याचिका पर निर्देश देने से इन्कार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल को राष्ट्रीय धरोहर

By JagranEdited By: Updated: Fri, 01 Jun 2018 09:47 PM (IST)
Hero Image
राम जन्मभूमि को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने वाली याचिका पर निर्देश देने से इन्कार

जासं, नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की माग करने वाली याचिका पर कोई भी निर्देश देने से इन्कार कर दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी हरिशकर की पीठ ने याचिकाकर्ता को संस्कृति मंत्रालय के समक्ष अपनी बात रखने को कहा है। कोर्ट ने कहा मंत्रालय चाहे तो इस पर कुछ फैसला ले सकता है। कोर्ट ने मंत्रालय को तीन माह के भीतर इस पर फैसला लेने को कहा है। याचिकाकर्ता वकील अनु मेहता का कहना था कि यह स्थल पुरातात्विक महत्व का है और यहा कई प्राचीन कलाकृतिया और वस्तुएं हैं। इन्हें संरक्षित करने की जिम्मेदारी सरकार की है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।