Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यात्रियों पर भारी आरटीवी बस चालकों की मनमानी

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली बवाना क्षेत्र में आरटीवी बस चालकों की मनमानी से आम लोग परेश

By JagranEdited By: Updated: Sun, 03 Sep 2017 08:51 PM (IST)
Hero Image
यात्रियों पर भारी आरटीवी बस चालकों की मनमानी

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली

बवाना क्षेत्र में आरटीवी बस चालकों की मनमानी से आम लोग परेशान हैं। ये बसें निर्धारित जगह से पहले ही लौट जाती हैं, जिससे यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करने के बाद दूसरे साधनों से गंतव्य तक जाना पड़ता है।

रूट नंबर एफ- 826 ए का निर्धारित रूट घोगा डेयरी से रिठाला मेट्रो स्टेशन तक है, लेकिन वह अपने गंतव्य स्थान से पहले बवाना जेजे कॉलोनी तक ही सफर पूरा कर लेती है। ग्रामीण इलाकों में परिवहन बस की सेवा पहले से ही लचर है। ऊपर से आरटीवी बस चालकों की मनमानी से सवारियों की परेशानी और बढ़ती जा रही है।

वहीं, रूट नंबर एफ- 826 ए की कुल 17 बसों का टाइम डीटीसी द्वारा निर्धारित किया गया है। हरेक बस पूरे दिन में सिर्फ छह चक्कर ही लगा सकती है, लेकिन नियमों का उल्लंघन करते हुए बस ड्राइवर कुल 9 चक्कर लगा लेते हैं। इनके चलने का स्थान घोगा डेयरी से है, लेकिन ज्यादातर राउंड और सवारी पाने की लालसा में बस ड्राइवर बवाना जेजे कॉलोनी से ही चलते हैं। घोगा डेयरी आने वाले लोगों द्वारा विरोध करने पर उनके साथ दु‌र्व्यवहार किया जाता है। परिवहन विभाग के प्रवर्तन विभाग से इसकी शिकायत की गई तो कुछ दिन तो गाड़ियां घोगा डेयरी तक आती रहीं, लेकिन बाद में पहले वाली स्थिति बन गई।

आरटीआई के तहत ये मिला जवाब

आरटीवी बसों की इस समस्या पर घोगा गांव के निवासी राजेंद्र भारद्वाज ने आरटीआई दाखिल की। इसका जवाब भी चौंकाने वाला था। आरटीआई के जवाब में प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि जवाबी कार्रवाई करते हुए छह ऐसी गाड़ियों के चालान काटे गए, जो घोगा डेयरी तक न जाकर बवाना जेजे कॉलोनी तक ही चलती हैं। इनमें एक गाड़ी को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा समय-समय पर बवाना जेजे कॉलोनी में चे¨कग भी की जाती है, ताकि गाड़ियां अपने निर्धारित रूट पर हमेशा चलती रहे। इससे इतर आज भी ये बसें घोघा डेयरी तक नहीं जाती हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें