Move to Jagran APP

सराय काले खां में मुठभेड़, घायल शार्प शूटर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने नीरज बवानिया गैंग के शार्प शूटर सद्दाम हुसैन को गिर

By JagranEdited By: Updated: Thu, 02 Aug 2018 08:51 PM (IST)
Hero Image
सराय काले खां में मुठभेड़, घायल शार्प शूटर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने नीरज बवानिया गैंग के शार्प शूटर सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया है। संयुक्त आयुक्त (दक्षिणी रेंज) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सराय काले खां पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह डागर को सूचना मिली थी कि सद्दाम बृहस्पतिवार सुबह सराय काले खां इलाके से गुजरेगा। आला अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद उसे पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई। टीम ने सराय काले खां पेट्रोल पंप के पास बाइक से पहुंचे सद्दाम को घेर लिया। पुलिस से बचने के लिए उसने गोली चलाई जो चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह डागर को जा लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से वह बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फाय¨रग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। उससे बरामद बाइक जांच में लाजपत नगर थाना इलाके से चोरी की निकली। पुलिस के अनुसार, सद्दाम पर सात मामले दर्ज हैं, जिसमें से एक कोटला मुबारकपुर थाने का है। पिछले दिनों रंगदारी मांगने के लिए उसने फाय¨रग की थी। इस मामले में पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

दो और शूटर धरे गए

दिल्ली पुलिस ने नीरज बवानिया गैंग के दो शूटरों कोटला मुबारकपुर निवासी सनी और महरौली निवासी सुबेग को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश सद्दाम हुसैन के सहयोगी हैं। उसके इशारे पर 25 जुलाई को दोनों ने कोटला मुबारकपुर इलाके में विजय सिंह पर फाय¨रग की थी। विजय के पैर में गोली लगी थी। पुलिस को दिए बयान में विजय ने बताया था कि करीब तीन बजे एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग का सदस्य बताते हुए रंगदारी की मांग की थी। नहीं देने पर परिणाम भुगतने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन की तो दोनों हमलावरों के बारे में पता लग गया। पुलिस टीम ने सनी को अलीगंज, कोटला मुबारकपुर और सुबेग को मसूरी, उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सनी ने स्वीकार किया कि उन्होंने सद्दाम के कहने पर विजय सिंह पर हमला किया था।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।