Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, रूठे नेताओं को मनाएंगे हरियाणा के विधायक

Delhi MCD Elections 2022 जिला पर्यवेक्षकों को जहां ब्लाक स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करने के लिए कहा गया है। कहा गया है कि वे उन कांग्रेसियों के घर पर भी जलपान के लिए अवश्य जाएं जो पार्टी से किसी वजह से नाराज चल रहे हैं।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Sat, 28 Aug 2021 05:20 PM (IST)
Hero Image
नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में नगर निगम चुनाव के लिए बैठक में उपस्थित जिला पर्यवेक्षक। फोटो- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस

नई दिल्ली [बिजेंद्र बंसल]। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस बार नगर निगम चुनाव-2022 में चमत्कार दिखाने के लिए तैयार है। पार्टी संगठन ने इसके लिए शनिवार कांग्रेस मुख्यालय में जिला पर्यवेक्षकों के साथ मैराथन बैठक कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया। कांग्रेस चुनाव से छह माह पहले ही 60 फीसद प्रत्याशियों का चयन कर लेगी और इन संभावित प्रत्याशियों चुनाव की तैयारी के लिए पहले से ही पार्टी की तरफ से अधिकृत सूचना दी जाएगी।

इसके अलावा भाजपा और आदमी पार्टी के सामने दिल्ली में तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी कांग्रेस नगर निगम चुनावों को पार्टी संगठन को मजबूत करने पर भी पूरा फोकस रखेगी। निगम चुनाव से पहले पार्टी संगठन काे ब्लाक स्तर पर मजबूती दी जाएगी। जिला पर्यवेक्षकों के जिम्मे पांच विधानसभा क्षेत्र रहेंगे।

इन क्षेत्रों में अगले एक माह के अंदर सभी ब्लाक में अध्यक्ष, ब्लाक संगठन की टीम गठित करने की जिम्मेदारी जिला पर्यवेक्षकों की रहेगी। जिला पर्यवेक्षक ही प्रदेशाध्यक्ष से सलाह कर विधानसभा क्षेत्रों के अलग पर्यवेक्षक नियुक्त करने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों के योग्यतानुसार पैनल बनाने का काम भी जिला पर्यवेक्षक ही करेंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी इमरान मसूद सहित प्रदेशाध्यक्ष अनिल चौधरी भी मौजूद रहे।

रूठे हुए कांग्रेसियों को मनाने जाएंगे जिला पर्यवेक्षक

पार्टी हाईकमान ने दिल्ली नगर निगम चुनावों को गंभीरता से लेते हुए 14 जिलाें के पर्यवेक्षक हरियाणा कांग्रेस के 14 विधायकों को बनाया है। शनिवार हुई बैठक में वेणुगोपाल ने जिला पर्यवेक्षकों को साफ कर दिया है कि वे पार्टी संगठन और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच में एक सेतू का काम करें।

जिला पर्यवेक्षकों को जहां ब्लाक स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करने के लिए कहा गया है वहीं एक अहम जिम्मेदारी यह भी सौंपी गई है कि वे उन कांग्रेसियों के घर पर भी जलपान के लिए अवश्य जाएं जो पार्टी से किसी वजह से नाराज चल रहे हैं। ऐसे रूठे कार्यकर्ताओं और पुराने पदाधिकारियों को मनाने के लिए जिला पर्यवेक्षक जातिगत आधार आपस में भी एक दूसरे का सहयोग करेंगे।

पर्यवेक्षक बने विधायकों के नाम, दिल्ली के जिला

  • राव दान सिंह, आदर्श नगर
  • चिरंजीव राव, चांदनी चौक
  • आफताब अहमद, करावल नगर
  • मामन खान, बाबरपुर
  • नीरज शर्मा, पटपड़गंज
  • जगबीर बाल्मीकि, बदरपुर
  • इंदुराज नरवाल, कृष्णानगर
  • सरदार शमशेर सिंह गोगी, करोल बाग
  • प्रदीप चौधरी, नई दिल्ली
  • वरुण चौधरी, रोहिणी
  • शैली चौधरी, किरारी
  • कुलदीप वत्स, तिलक नगर
  • धर्म सिंह छोकर, नजफगढ़
  • शीशपाल केहरवाला, महरौली