Move to Jagran APP

मृतकों के नेत्र से सात लोगों को मिली रोशनी

-बुराड़ी मामले के छह मृतकों की आंखों का हुआ इस्तेमाल -कॉर्निया प्रत्यारोपण होने वालों म

By JagranEdited By: Updated: Mon, 02 Jul 2018 09:46 PM (IST)
Hero Image
मृतकों के नेत्र से सात लोगों को मिली रोशनी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

बुराड़ी में एक साथ 11 लोगों की मौत की घटना शहर में चर्चा का विषय बनी है। इस बीच उन मृतकों में से छह लोगों की आंखें दान की गई। गुरुनानक नेत्र चिकित्सालय के डॉक्टरों ने लोकनायक अस्पताल के मॉर्चरी में पहुंचकर उनका सुरक्षित नेत्रदान कराया। उनके नेत्रदान से सात दृष्टि बाधित लोगों के जीवन में रोशनी आ गई, इनमें से ज्यादातर बच्चे हैं। एक बच्चे को मंगलवार को गुरुनानक नेत्र चिकित्सालय में कॉर्निया प्रत्यारोपण किया जाएगा। इस तरह मृतकों की आंखों से आठ लोग दुनिया देख सकेंगे।

सूत्रों के अनुसार मृतकों ने पहले से नेत्रदान की शपथ ले रखी थी। घटना के बाद परिजनों ने नेत्रदान की स्वीकृति दी। इसके बाद लोकनायक अस्पताल में सोमवार रात जिन छह लोगों (भुवनेश, प्रतिभा, ध्रुव, ललित, टीना व शिवम) का पोस्टमार्टम किया गया था, पहले उनका नेत्रदान हुआ। इसके बाद उनका पोस्टमार्टम हुआ। गुरुनानक अस्पताल के अनुसार इस नेत्रदान में 12 कॉर्निया मिले। जिसमें सात कॉर्निया प्रत्यारोपित कर दिया गया। चार प्रत्यारोपण के लायक नहीं थे।

डॉक्टरों के अनुसार मौत के 12 घंटे के अंदर कॉर्निया दान किया जा सकता है। वैसे गर्मी के मौसम में छह घंटे व सर्दी के मौसम में आठ घंटे के अंदर कॉर्निया दान होने पर प्रत्यारोपण के बाद इलाज का परिणाम बेहतर होता है। मृतकों का शव लोकनायक अस्पताल के मॉर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए शाम को पहुंचा था। रविवार रात छह मृतकों के शव का ही पोस्टमार्टम हो पाया। इसलिए सिर्फ उन लोगों का कॉर्निया दान संभव हो सका। अन्य लोगों का कॉर्निया दान नहीं हो सका।

कॉर्निया दान होने पर अस्पताल ने करीब 30 मरीजों से प्रत्यारोपण के लिए संपर्क किया। क्योंकि हर मरीज जल्दी प्रत्यारोपण के लिए अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो पाते। दान में मिले कॉर्निया की जांच के बाद आठ प्रत्यारोपण के लिए उपयुक्त पाए गए। इसलिए सात लोगों को प्रत्यारोपण कर दिया गया है। एक बच्चे ने डॉक्टरों की सलाह का नजरअंदाज कर पानी पी लिया था। इस वजह से प्रत्यारोपण नहीं किया गया। मंगलवार को उसे प्रत्यारोपण किया जाएगा। इस घटना से पहले से आत्महत्या के घटनाओं में कॉर्निया दान के मामले सामने आ चुके हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।