Move to Jagran APP

शिखा रॉय बनीं स्थायी समिति की अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति में शिखा रॉय पहली महिला अध्यक्ष

By JagranEdited By: Updated: Wed, 30 May 2018 08:07 PM (IST)
Hero Image
शिखा रॉय बनीं स्थायी समिति की अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति में शिखा रॉय पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुईं, वहीं पूनम भाटी उपाध्यक्ष चुन ली गईं। निर्विरोध चुने जाने के बाद शिखा रॉय ने स्पष्ट किया कि अस्पतालों और मॉल के अंदर चलने वाली पार्किग को नि:शुल्क किया जाएगा।

शिखा रॉय ने कहा कि यह हमारे एजेंडे की प्राथमिकता में है कि हम मॉल और अस्पतालों में नि:शुल्क पार्किग उपलब्ध कराएं। मॉल और अस्पतालों को पार्किग के बदले शुल्क वसूलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसीलिए या तो पार्किग फ्री होगी या फिर इन पार्किग संचालकों से लाइसेंस फीस लेकर निगम के राजस्व में बढ़ोतरी की जाएगी। साथ ही जहां-जहां अवैध पार्किग चल रही है, यानी वहा पार्किग की आवश्यकता है इसलिए उनकी कोशिश होगी कि उन पार्किग संचालकों को लाइसेंस देकर उन्हें नियमित किया जाए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस बार स्वच्छता को लेकर निगम के हिस्से का फंड ही जारी नहीं किया है। स्वच्छता के कार्य तो किए ही जाएंगे, लेकिन निगम को राजस्व बढ़ोतरी पर भी कार्य करना होगा। बता दें कि एकीकृत निगम के विभाजन के बाद दक्षिणी निगम में शिखा रॉय पहली महिला हैं, जो स्थायी समिति की अध्यक्ष बनी हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।