Move to Jagran APP

संजय गांधी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं दूसरे दिन भी रहीं ठप

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : आठ माह की बच्ची की मौत के बाद नाराज परिजनों द्वारा डॉक्टर

By JagranEdited By: Updated: Wed, 30 May 2018 10:23 PM (IST)
Hero Image
संजय गांधी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं दूसरे दिन भी रहीं ठप

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : आठ माह की बच्ची की मौत के बाद नाराज परिजनों द्वारा डॉक्टरों पर हमला किए जाने के विरोध में मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में बुधवार को भी सभी चिकित्सीय सेवाएं ठप रहीं। डॉक्टरों ने 31 मई को भी हड़ताल पर रहने का एलान किया है।

सोमवार को हुई इस घटना में पुलिस ने डॉक्टरों के बयान के आधार पर बच्ची के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मंगलवार की सुबह से अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की एलान कर दिया। जिसके चलते ओपीडी, आपातकालीन समेत सभी सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई। हालांकि, बुधवार को अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टरों को मनाने में लगे रहे और देर शाम तक कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। हड़ताली डॉक्टरों की मांग है कि जब तक उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होंगे और आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती है, तब तक वह कोई काम नहीं करेंगे। ऐसे में मंगलवार के बाद बुधवार को भी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे बड़ी संख्या में मरीजों को निराश होकर वापस लौट जाना पड़ा। जच्चा-बच्चा वार्ड में कई मरीजों को छुट्टी दे दी गई।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।