Move to Jagran APP

निगम के बाद जोनल स्तर पर भी ट्विटर शिकायतों का होगा समाधान

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम में जोन की समस्याओं के लिए लोगों को अब निगम

By JagranEdited By: Updated: Fri, 28 Dec 2018 10:22 PM (IST)
Hero Image
निगम के बाद जोनल स्तर पर भी ट्विटर शिकायतों का होगा समाधान

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में जोन की समस्याओं के लिए लोगों को अब निगम के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शिकायतों का समाधान अब सोशल मीडिया पर ट्विटर के माध्यम से होगा। इसके लिए निगम अब जोन के अनुसार ट्विटर पर शिकायतों को लेगा और उनका समाधान करेगा।

इसको लेकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की आयुक्त वर्षा जोशी ने ट्विटर पर सभी छह जोन के ट्विटर खातों की जानकारी दी है। उन्होंने संबंधित मामलों के लिए जोन के खाते पर टैग करने की अपील की है। इससे पहले वर्षा जोशी ने निगमायुक्त का कार्यभार संभालने के बाद ट्वीट कर लोगों से शिकायतों और सुझाव देने की मांग की थी। उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त वर्षा जोशी को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए जाना जाता है।

मुख्यालय की ओर से ट्विटर पर समाधान के लिए जोन को दिए जा सकेंगे निर्देश

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सभी छह जोन अब ट्विटर पर लोगों की शिकायतों और सुझावों को लेने के लिए मौजूद रहेंगे। ट्विटर पर आने वाली शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निपटान भी करना होगा। निगम के एक अधिकारी के अनुसार ट्विटर शिकायतों और सुझावों के लिए अच्छा माध्यम है। केंद्र सरकार के ज्यादातर विभाग लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत व सुझाव लेते हैं। रेलवे के हर डिवीजन का ट्विटर अकाउंट है। इसी तर्ज पर हरजोन का ट्विटर अकाउंट बनाया गया है। इससे संबंधित जोन के मामलों को ट्विटर के माध्यम से निपटाया जा सकेगा।

इससे पहले महापौर ने शुरू किया था ट्विटर हैंडल

इसी वर्ष महापौर ने ट्विटर पर महापौर के नाम से ट्विटर हैंडल शुरू किया था। इसके बाद यहां पर आने वाली शिकायतों और सुझावों पर अमल किया जा रहा है। महापौर आदेश गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर युवाओं की उपस्थिति बढ़ती जा रही है और वे आधुनिक तरीके से व्यवस्था में हिस्सेदार बनना चाहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया नागरिकों के बीच संवाद स्थापित करने का बेहतर माध्यम है।

किस जोन का क्या है ट्विटर हैंडल

महापौर

@ठ्ठश्रह्मह्लद्धस्त्रद्गद्यद्धद्बद्वड्ड4श्रह्म

निगम मुख्यालय

सिविल लाइंस जोन

केशवपुरम जोन

सदर पहाड़गंज जोन

रोहिणी जोन

नरेला जोन

करोल बाग जोन

@हृश्रह्मह्लद्धष्ठद्वष्

@ष्ठष्ष्टद्य5

@स्त्रष्द्मश्च5श्रठ्ठद्ग

@स्ड्डस्त्रड्डह्मष्टद्बह्ल4

@स्त्रष्ह्मश्रद्धद्बठ्ठद्ब5श्रठ्ठद्ग

@ष्ठद्वष्हृड्डह्मद्गद्यड्ड

@द्मढ्ड5स्त्रष्

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।