Move to Jagran APP

बहनों की दिलेरी लुटेरे पर भारी पड़ी, पहुंचा सलाखों के पीछे

वेलकम इलाके में कॉलेज छात्रा और उसकी बहन की दिलेरी एक लुटेरे पर भारी पड़ गई। दरअसल लुटेरा छात्रा से मोबाइल फोन लूटकर भाग रहा था। छात्रा ने बहन के साथ उसका पीछा किया। आरोपित भागने के दौरान एक पार्क की ग्रिल फांदने लगा तो छात्रा ने उसका पैर पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। उसके पास से छात्रा का मोबाइल फोन भी बरामद हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपित को उसके हवाले कर दिया गया। आरोपित की पहचान शहनवाज (19) निवासी वेलकम के रूप में हुई है। बहादुर छात्रा अंतिमा गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 31 Aug 2019 08:30 PM (IST)
Hero Image
बहनों की दिलेरी लुटेरे पर भारी पड़ी, पहुंचा सलाखों के पीछे

वेलकम इलाके की घटना, कॉलेज छात्रा ने बहन के साथ लुटेरे का किया पीछा

-पार्क की ग्रिल फांद रहे बदमाश को पैर पकड़कर जमीन पर गिराया जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : वेलकम इलाके में कॉलेज छात्रा और उसकी बहन की दिलेरी एक लुटेरे पर भारी पड़ गई। दरअसल लुटेरा छात्रा से मोबाइल फोन लूटकर भाग रहा था। छात्रा ने बहन के साथ उसका पीछा किया। आरोपित भागने के दौरान एक पार्क की ग्रिल फांदने लगा तो छात्रा ने उसका पैर पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। उसके पास से छात्रा का मोबाइल फोन भी बरामद हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपित को उसके हवाले कर दिया गया। आरोपित की पहचान शहनवाज (19) निवासी वेलकम के रूप में हुई है। बहादुर छात्रा अंतिमा गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक अंतिमा गुप्ता परिवार के साथ एम-ब्लॉक, नवीन शाहदरा में रहती हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे अंतिमा अपनी बड़ी बहन शिवानी गुप्ता के साथ वेलकम मेट्रो स्टेशन की तरफ आ रही थीं। दोनों जब मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से आगे बढ़ीं, इस दौरान एक बदमाश पैदल उनके पास आया और अंतिमा के गले को पीछे से पकड़ लिया। फिर अंतिमा के हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा। अंतिमा और शिवानी ने उसका पीछा किया। बदमाश सड़क पार कर झील पार्क की ओर भागा। दोनों बहनें उसके पीछे वहां पहुंच गई। यह देख बदमाश पार्क की ग्रिल फांदने लगा, लेकिन अंतिमा ने उसके पैर को पकड़कर खींच दिया। बदमाश नीचे गिर गया और दोनों बहनों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।