Move to Jagran APP

यमुनापार में कुछ घंटों की बारिश से सड़कें बनीं तालाब

कुछ घंटों की तेज बारिश ने शनिवार को यमुनापार में केरल जैसी बाढ़ के हालात पैदा कर दिए, शायद ही ऐसी कोई सड़क हो जो तलाब न बनी हो। स्कूल के ग्राउंड, अंडरपास, पार्क, गलियां बारिश के पानी से लबालब भरे रहे। पॉश कॉलोनी यमुना विहार में जलभराव के कारण सांसद मनोज तिवारी व जोन चेयरमैन प्रमोद गुप्ता का कार्यालय भी डूब गया। कॉलोनी की कई घंटों तक बत्ती गुल रही। मुस्तफाबाद रोड व शाहदरा और भोला नाथ नगर के रेलवे अंडरपास पर जलभराव इतना ज्यादा था कि कारें तक पानी में डूब गई।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 01 Sep 2018 09:57 PM (IST)
Hero Image
यमुनापार में कुछ घंटों की बारिश से सड़कें बनीं तालाब

बता दें कि सरकार हो या फिर निगम अपनी गलती स्वीकार नहीं करते और बारिश से होने वाले जलभराव की की समस्या के लिए हमेशा एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराते हैं। इसी लापरवाही का नतीजा रहा कि कुछ घंटों की बारिश में ही यमुनापार में बाढ़ जैसे हालात हो गए।

---

जोन चेयरमैन ने ट्रैक्टर पर सवार होकर किया दौरा

मूसलधार बारिश से हर जगह पानी भर गया। छोटे वाहन तो पानी में ही डूब जा रहे थे। इस कारण चेयरमैन प्रमोद गुप्ता निगम ने ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने वार्ड का दौरा किया। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में जल निकासी की सुविधा नहीं है। यहां पर पीडब्ल्यूडी के चार व निगम के एक वाटर पंप लगे हुए हैं। पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के कारण कॉलोनी में पानी भर गया और विभाग के पंप बंद पड़े हुए थे। जब सख्ती दिखाई तो पंप चालू किए गए।

---

मुस्तफाबाद में आई नाव चलाने की नौबत

मुस्तफाबाद की मुख्य सड़कों पर पानी इतना ज्यादा भर गया कि यहां पर नाव चलाने की नौबत आ गई। सड़कों पर जो कारें व बाइकें खड़ी थीं वह तक डूब गई। पानी अधिक होने के कारण राहगीर सड़कों पर चल नहीं सके।

--

---

प्रतिक्रिया

सीलमपुर व ब्रह्मापुरी रोड पर शाम तक बारिश का पानी भरा रहा। जलभराव के कारण ऑफिस नहीं जा सका। निगम व सरकार इस समस्या के लिए जिम्मेदार हैं।

- सोनू पचौरी, निवासी ब्रह्मापुरी।

--

बारिश चाहे हल्की आए या तेज, सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। शनिवार की बारिश के बाद हुए हालात सरकार व निगम के लिए आइना है। इससे सबक लेना चाहिए।

धीरज शर्मा, निवासी घोंडा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।