Move to Jagran APP

दो दिन की आंशिक राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को दिन ही नहीं, सुबह के समय भी

By JagranEdited By: Updated: Fri, 01 Jun 2018 08:51 PM (IST)
Hero Image
दो दिन की आंशिक राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को दिन ही नहीं, सुबह के समय भी गर्मी महसूस की गई। दो दिन की आंशिक राहत के बाद उमस ने दिल्लीवासियों को ज्यादा बेहाल किए रखा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी इजाफा देखा गया। शनिवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहने के आसार हैं। हालांकि, शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम व रात के समय धूल भरी तेज हवा भी चलने के आसार हैं।

अमूमन सुबह के समय गर्मी नहीं होती है, लेकिन शुक्रवार को सुबह भी गर्म थी। धूप निकलने के बाद तो गर्मी की यह तपन और चुभन ज्यादा बढ़ गई, जिस कारण दिल्लीवासियों को पसीने से भी जूझना पड़ा। शुक्रवार को पालम क्षेत्र में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान आयानगर में 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 42.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर अधिकतम 72 और न्यूनतम 39 फीसद रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है, इसलिए तापमान में इजाफा होगा। अगले कई दिन तक तापमान में कमी के कोई आसार भी नहीं हैं। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बॉक्स-1

दिल्ली के चार अलग-अलग क्षेत्रों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम

पालम 43.7 29.6

लोधी रोड 40.0 28.8

रिज 39.9 28.4

आयानगर 41.9 32.0

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।