Move to Jagran APP

लेडी इरविन कॉलेज के बाहर मिला महिला का अधजला शव

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : मंडी हाउस स्थित लेडी इरविन कॉलेज केबाहर फुटपाथ पर एक महि

By JagranEdited By: Updated: Sat, 29 Dec 2018 10:21 PM (IST)
Hero Image
लेडी इरविन कॉलेज के बाहर मिला महिला का अधजला शव

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

मंडी हाउस स्थित लेडी इरविन कॉलेज केबाहर फुटपाथ पर करीब 40 वर्षीय महिला का अधजला शव मिला है। आसपास के लोगों से पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात दो बजे लेडी इरविन कॉलेज के बाहर फुटपाथ पर एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला का अधजला शव कंबल में लिपटा पड़ा है। महिला के शरीर का ऊपरी हिस्सा जला हुआ था, जबकि उसके हाथ व पैर नहीं जले थे। उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान भी नहीं मिले। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि महिला की मौत आग लगने की वजह से हुई है। आशंका जताई जा रही है कि भीषण सर्दी के कारण उसने पास में ही अलाव जला लिया होगा। इसी बीच नींद आने की वजह से वह आग की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। हालांकि वास्तविकता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सामने आएगी। इधर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि महिला की शिनाख्त की जा सके। पुलिस की मुस्तैदी पर भी उठे सवाल : महिला की मौत ने पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला अलाव की आग की चपेट में आकर दम तोड़ देती है और गश्ती पुलिस को पता भी नहीं चल रहा है। ऐसे में पुलिस के नए साल पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद दावे की बात भी खोखली ही लग रही है। वहीं सवाल यह भी है कि भीषण सर्दी में महिला फुटपाथ पर क्यों सो रही थी। उसे रैन बसेरे में क्यों नहीं पहुंचाया गया। दिल्ली सरकार से लेकर निगम तक की टीमें आखिर जरूरतमंदों तक क्यों नहीं पहुंच पा रही हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।