Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

80 साल पहले 'राष्ट्रपिता' कहलाए थे Mahatma Gandhi, जानिए कब और किसने दी थी उन्हें ये उपाधि

क्या आप जानते हैं कि पहली बार महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता (Father of The Nation) कहकर किसने संबोधित किया था? दरअसल यह किस्सा 1944 से जुड़ा है जब पत्नी कस्तूरबा गांधी की मौत के बाद गांधी जी की तबीयत में गिरावट बनी हुई थी और पूरे देश में चिंता का माहौल था। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि पहली बार गांधी जी को कब और किसने राष्ट्रपिता कहा था।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Sat, 06 Jul 2024 04:00 PM (IST)
Hero Image
पहली बार Mahatma Gandhi को 'राष्ट्रपिता' किसने कहा था? (Image Source: X)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को पहली बार राष्ट्रपिता (Father Of The Nation) कहकर संबोधित करने वाले और कोई नहीं, बल्कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ही थे। बता दें, 6 जुलाई 1944 को उन्होंने पहली बार गांधी जी को यह उपाधि दी थी। फरवरी 1944 में जब गांधी जी की पत्नी कस्तूरबा गांधी की मौत हो गई थी और गांधी जी की तबीयत खराब बनी हुई थी, ऐसे में जब नेताजी सुभाषचंद्र बोस को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल हुई, तो उन्होंने रेडियो रंगून के माध्यम से महात्मा गांधी के नाम एक भावुक संदेश दिया था।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने दिया था यह संदेश

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपने संबोधन में कहा था, "दुनियाभर के हिंदुस्तानी आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। अंग्रेजों की जेल में श्रीमती कस्तूरबा जी की मृत्यु के बाद देशवासियों के लिए आपके स्वास्थ्य के बारे में चिंतित होना स्वाभाविक था। ये ईश्वर की कृपा है कि आपके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।"

नेताजी ने कहा था, "अब 48 करोड़ 80 लाख हिंदुस्तानियों को आपका मार्गदर्शन मिल सकेगा। भारत की आजादी की अंतिम लड़ाई शुरू हो चुकी है। आजाद हिंद फौज के लोग बहादुरी से लड़ रहे हैं, वो आगे बढ़ते जा रहे हैं। ये संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक नई दिल्ली के वायसराय हाउस पर तिरंगा लहराने नहीं लगता। हमारे राष्ट्रपिता, भारत की स्वतंत्रता के इस युद्ध में आपका आशीर्वाद और आपकी शुभकामनाएं मांगते हैं।"

यह भी पढ़ें- देश की पहली लग्जरी ट्रेन ने पूरे किए 94 साल, शुरुआत में नहीं थी भारतीयों को सफर करने की इजाजत