Move to Jagran APP

क्या खत्म किए जा सकते हैं दुनिया के सारे मच्छर, जानें क्या होगा अगर हो जाए इनका खात्मा

दुनियाभर में हर कोई मच्छरों से परेशान है। खासकर गर्मियों और फिर बरसात में इनका आतंक काफी बढ़ जाता है। इनकी वजह से कई सारी बीमारियां और संक्रमण तेजी से लोगों को अपना शिकार बनाती हैं। मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचने का सबसे आसान तरीका इनसे बचना है लेकिन क्या हो अगर दुनिया के सारे मच्छर ही खत्म हो जाए। आइए जानते हैं इसका इफेक्ट्स-

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Wed, 10 Jul 2024 07:38 PM (IST)
Hero Image
क्यों नहीं मारे जा सकते पूरी दुनिया के मच्छर (Picture Credit- Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बरसात का सीजन आते ही मौसम सुहाना हो जाता है और हर तरफ पानी और हरियाली नजर आती है। यही वजह है कि यह मौसम कई लोगों का पसंदीदा मौसम होता है और इसे काफी एंजॉय भी करते हैं। हालांकि, इस मौसम में इंसानों के अलावा कोई और भी जमकर एंजॉय करता है, जिसकी आवाज अक्सर रात में सोते समय हमारी कानों में सुनाई देती है। अगर आप हमारा इशारा समझ गए हैं, तो आप बिल्कुल सही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मच्छरों की, जो अक्सर हमारी रातों की नीदें उड़ा देते हैं। गर्मियां आते ही इनका आतंक काफी बढ़ जाता है और बरसात आते-आते यही मच्छर कई सारी बीमारियों और संक्रमण का कारण बन जाते हैं।

मच्छरों से होने वाली बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि कई लोगों में गंभीर समस्या और यहां तक कि मौत का कारण तक बन जाती हैं। ऐसे में इन बीमारियों से बचने के लिए मच्छरों से बचना जरूरी है। खुद को सुरक्षित रखने के लिए मच्छरों के काटने से बचना जरूरी है। इसलिए लोग अक्सर इनसे दूर भगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या हो अगर दुनिया के सारे मच्छरों को ही मार दिया जाए, जिससे कोई बीमारियां ही न हो, लेकिन क्या ऐसा संभव है। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें- ये हैं दुनिया के 10 सबसे गरीब देश, जीने के लिए यहां रोजाना करना पड़ता है संघर्ष

दुनिया में सबसे घातक हैं मच्छर

सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) के मुताबिक मच्छर दुनिया के सबसे घातक जानवरों में से एक है, जो हर साल पूरी दुनिया में कई मौतों का कारण बनते हैं। दुनिया भर में मच्छरों की 3,000 से अधिक मान्यता प्राप्त प्रजातियां हैं। ऐसे में जलवायु परिवर्तन के कारण यह समस्या और भी बदतर हो सकती है। ऐसे में क्या होगा अगर दुनिया के सभी मच्छरों को खत्म कर दिया जाए। इस बारे में जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट।

क्या होगा अगर खत्म हो गए सभी मच्छर?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आखिर सभी मच्छरों को मारने से क्या होगा, तो आपको बता दें इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इस बारे में फ्लोरिडा के कीट वैज्ञानिक फिल लोनीबस विस्तार से बताते हैं। वह कहते हैं कि दुनिया के सभी मच्छरों को खत्म करने से कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिसका असर हम पर भी पड़ता है।

बिगड़ सकता है संतुलन

लोनीबस के मुताबिक मच्छर पौधों का रस पीकर जिंदा रहते हैं और उन्हीं की वजह से पौधों के पराग फैलते हैं, जिससे पौधों में मौजूद फूल फल के रूप में विकसित होते हैं। इस तरह मच्छर प्रकृति के लिए काफी जरूरी है। इसके अलावा मच्छर नेचुरल फूड साइकिल के लिए भी जरूरी है। कई परिंदे और चमगादड़ मच्छरों को खाते हैं। साथ ही मच्छरों के लावा को मछलियां और मेंढक अपना खाना बनाते हैं। ऐसे में अगर इन्हें खत्म कर दिया जाए, तो इससे नेचुरल फूड चेन पर असर पड़ता है।

नए जीव की मिल सकती है जगह

वहीं, कई वैज्ञानिकों का इसे लेकर कुछ अलग विचार है। उनका मानना है कि अगर मच्छरों को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए, तो इससे दूसरे जीव इस नेचुरल फूड चेन की कड़ी बन जाएंगे। उनका कहना है कि जब धरती का विकास हुआ, तो कई सारी नस्लें खत्म हो गई थीं, ऐसे में इन प्रजातियों के जाने से दुनिया बर्बाद नहीं हुई, बल्कि उनकी जगह अन्य नई प्रजातियों ने ले ली। हालांकि, इस पर भी फिल लोनीबस का अलग तर्क है।

नई बीमारियों का खतरा

उनका कहना है कि अगर मच्छरों के खात्मे के बाद उनकी जगह किसी अन्य प्रजाति के जीवों ने ले ली, तो इससे खतरा और बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मच्छरों की जगह लेने वाला जीव या तो मच्छर जितना या उनसे भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। साथ ही यह इंसानों की सेहत को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसा संभव है कि ये नए जीव कई नई तरह की बीमारियों और संक्रमणों की वजह बनकर तेजी से फैल सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  1800 साल पहले ईरान के रास्ते भारत पहुंचा था Santoor, इस वजह है कहलाता है सौ तार वाली वीणा