Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पाकिस्तान का जिहादी मानस

By Edited By: Updated: Thu, 17 Nov 2011 03:16 PM (IST)
Hero Image

[भारतीयों के संदर्भ में शाहिद आफरीदी के बयान में जिहादी मानसिकता की झलक देख रहे है बलबीर पुंज]

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद आफरीदी भारतीयों के खिलाफ दिए अपने बयान से अब भले ही किनारा करना चाहें, किंतु वास्तविकता यही है कि उन्होंने उक्त बयान 'शमा समाचार चैनल' के एक 'टॉक शो' में दिया था और वह यह लाभ लेने की स्थिति में नहीं हैं कि उनके बयान को 'प्रिंट मीडिया' ने तोड़मरोड़ कर पेश किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच सबधों के बारे में पूछने पर कहा था, 'मुसलमानों और पाकिस्तानियों की तरह हिंदुस्तानी बड़े दिलवाले नहीं हैं..हिंदुस्तानियों के साथ रहना या उनके साथ दीर्घकालीन रिश्ते बनाना हमारे लिए काफी मुश्किल चीज है।' आफरीदी के इस बयान के बाद उक्त चैनल के स्टूडियों मे मौजूद दर्शकों ने खूब तालिया बजाई थीं।

आफरीदी अब यह कह रहे हैं कि उन्होंने 'तालिबान' के डर से ऐसा कहा था। यदि ऐसा है तो पाकिस्तान में वास्तविक सत्ता किसके पास है? तालिबान के पास? तो क्रिकेट कूटनीति की आड़ में मित्रता का स्वाग रचने आए पाकिस्तानी प्रधानमत्री यूसुफ रजा गिलानी को एक मुखौटा मात्र क्यों नहीं माना जाए? सच तो यही है कि पाकिस्तानी जनमानस में भारत विरोध की भावना गहरे पैबस्त है और क्रिकेट जैसे खेल में भी यह उन्माद साफ झलकता है। भारत के साथ खेल प्रतिस्पद्र्धा को पाकिस्तानी अवाम 'जंग' की तरह लेता है और इसीलिए विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में भारतीयों के हाथों मिली पराजय से आफरीदी घबराए हुए थे। आफरीदी ने उक्त बयान वस्तुत: कट्टरपथियों को खुश करने के लिए ही दिया था, किंतु उनके बयान की जब दुनिया भर में निदा होने लगी तो उन्होंने पैंतरा बदल लिया। फिर भी इससे भारतीयों के प्रति पाकिस्तानियों के मन में बसी वितृष्णा कम नहीं हो जाती। विश्व कप फाइनल की जीत को भारतीय खिलाड़ी गौतम गभीर ने मुंबई हमलों के पीड़ितों को समर्पित किया है। आफरीदी ने इसके लिए गभीर की आलोचना कर उस मानसिकता की ही पुष्टि की है, जो भारत को हजार घाव देने के लिए प्रेरित करता है और ऐसे गाजियों को 'जन्नत में हूरें मिलने' का सब्जबाग दिखाता है।

आफरीदी ठीक कहते हैं। साठ सालों में दोनों देशों के बीच मित्रता कायम करने के न जाने कितने प्रयास हुए, किंतु परिणाम? वही ढाक के तीन पात। मित्रता कायम करने की कोशिशें परवान क्यों नहीं चढ़तीं? वह कौन सी मानसिकता है, जो भारत के साथ मित्रता कायम करने की विरोधी है और क्यों? क्यों भारत की कोख से ही पैदा हुआ पाकिस्तान भारतीय उप महाद्वीप की 'बहुलतावादी सनातनी सस्कृति' को नकारता है?

सच्चाई यह है कि पाकिस्तान के बच्चों के दिमाग में भारत के प्रति घृणा और वैमनस्य के बीज बोए जा रहे हैं। पाकिस्तान के प्राथमिक विद्यालयों में इतिहास का जो पाठ्यक्रम है, उसमें पश्चिम के हाथों कथित 'इस्लाम की जलालत' और हिंदुओं से साठगाठ कर ब्रितानियों द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप के बड़े भाग को मुस्लिम राज से छीन लेने का उल्लेख है। यह बालपन से प्रतिशोध और घृणा का पाठ पढ़ाने के लिए काफी है। ऐसे माहौल में यदि मुंबई पर हमला करने वाले अजमल कसाब जैसे युवा पले-बढ़े हों तो उसमें आश्चर्य कैसा? पाकिस्तान के सैन्य तानाशाहों ने राज्य की नीतियों के साथ मजहब का बहुत गहरा सबध विकसित किया है। युवाओं की एक बड़ी फौज ऐसी शिक्षण व्यवस्था में पल-बढ़ कर बड़ी होती है, जिसमें उनके मजहब को ही एकमात्र सच्चा पथ बताया जाता है और दूसरे 'झूठे' धमरें के अनुयायियों को हिंसा के बूते खदेड़ भगाना या उसे अपना मजहब अपनाने के लिए बाध्य कर देना सबसे बड़ा फर्ज बताया जाता है।

इस्लामी मजहबी शिक्षा के प्रमुख केंद्रों में भारत स्थित देवबद स्कूल का नाम बहुत आदर से लिया जाता है। 1857 की गदर के विफल हो जाने के बाद की परिस्थितियों में 1866 में नामचीन उलेमाओं द्वारा देवबद स्कूल की स्थापना की गई थी। इस शिक्षण सस्थान की पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ब्रिटेन, दक्षिणी अफ्रीका सहित दुनिया भर में सैकड़ों शाखाएं हैं और मदरसों के मजहबी शिक्षण इसके दिशानिर्देशों पर ही सचालित होते हैं।

देवबद के पाठ्यक्रम में ये पक्तिया उल्लिखित हैं, 'जब मुसलमान दुश्मन के देश में प्रवेश करते हैं और काफिरों व उनकी सपत्ति पर कब्जा कर लेते हैं तो उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए न्यौता देना अनिवार्य है। यदि वे इस्लाम कबूल कर लें तो जंग करना मुनासिब नहीं है, क्योंकि जंग लड़कर जो हासिल होना था, वह बिना लड़े ही प्राप्त हो गया।' देवबद के इस सदेश की अनदेखी कर क्या जिहाद को समझने का दावा किया जा सकता है?

सच तो यह है कि मजहबी उन्माद की घुट्टी पीकर पला-बढ़ा पाकिस्तान का जनमानस अपने आप को भारतीय उपमहाद्वीप में इस्लामी आक्राता के उत्तराधिकारी के रूप में देखता है। पाकिस्तान के डीएनए में ही मजहब पर आधारित उस सत्तातत्र की स्थापना का सकल्प है, जो भारत की बहुलतावादी सनातनी सस्कृति को नकारने और उसे तबाह करने के लिए प्रतिबद्ध है। पाकिस्तान के जन्म का मूल दर्शन उसे तालिबानीकरण की ओर निरंतर खींच रहा है। उसका अंतिम लक्ष्य पाकिस्तान की सपूर्ण व्यवस्था का तालिबानीकरण करना है, जिसके लिए दुश्मन नबर एक भारत सहित शेष दुनिया के साथ हिंसक जिहाद जायज है। पाकिस्तान की मानसिकता उसके द्वारा विकसित किए गए मिसाइलों के नामकरण में भी झलकती है। 'गजनी,' 'गोरी,' 'बाबर' और 'अब्दाली' पाक मिसाइलों के नाम हैं। ये वो नाम हैं, जिन्होंने भारत की कालजयी सस्कृति को अपमानित किया और उसके गौरव बिदुओं को रौंदा। ऐसी मानसिकता के रहते मैत्री कैसे कायम हो सकती है?

अगस्त, 1947 में भारत का रक्तरंजित बटवारा हुआ और जन्म के दो माह के भीतर ही पाकिस्तान ने कबाइलियों की आड़ में कश्मीर पर हमला कर दिया। 1965 का भारत-पाक युद्ध क्यों हुआ? एक ओर वाजपेयी पाकिस्तान के साथ मैत्री कायम करने के लिए नवाज शरीफ के साथ वार्ता कर रहे थे तो दूसरी ओर कारगिल पर हमला किया गया। क्यों? भारत-पाकिस्तान के बीच विश्वास कैसे कायम हो सकता है, जब पाकिस्तान भारत में कश्मीर और खालिस्तान के नाम पर निर्दोषों का रक्त बहाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहे? पूर्वोत्तर के आतकी गुटों को सैन्य और वित्तीय मदद दे? दोनों देशों के बीच मैत्री कायम करने के लिए चल रही वार्ता के बीच पाकिस्तानी हुक्मरानों के निर्देश पर मबई पर हुआ आतकी हमला पाकिस्तान की जिहादी मानसिकता को ही रेखाकित करता है, जिसे क्रिकेट कूटनीति से सुलझाने का स्वप्न हथेली पर सरसों उगाने के समान है। आफरीदी का बयान उसी कटु सत्य का प्रतिबिब है।

[लेखक भाजपा के राज्यसभा सासद हैं]

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर