LIVE GSEB 12th Science Result 2023: गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट घोषित, ये रहा लिंक, जानें आकड़े और टॉपर्स
GSEB Class 12th HSC Result 2023 Live Update: जानें आकड़े और टॉपर्स। गुजरात सेकेंड्री और हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) द्वारा कक्षा 12 विज्ञान वर्ग परीक्षाफल आज, 2 मई 2023 को घोषित कर दिया गया है। आधिकारिक सूचना सोमवार, 1 मई 2023 को जारी की गई थी।
GSEB 12th Science Result 2023: इंतजार खत्म, घोषित हुआ गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट, ये रहा लिंक। गुजरात बोर्ड हायर सेकेंड्री साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए आज यानी मंगलवार, 2 मई 2023 की तारीख महत्वपूर्ण हो गई है। गुजरात सेकेंड्री और हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) द्वारा कक्षा 12 विज्ञान वर्ग परीक्षाफल आज घोषित कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा हायर सेकेंड्री सर्टिफिकेट (एचएसएसी) परीक्षाओं के नतीजों को लेकर आधिकारिक सूचना सोमवार, 1 मई 2023 को जारी की गई थी। जीएसईबी 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 अधिसूचना के मुताबिक गुजरात बोर्ड कक्षा 12 विज्ञान वर्ग परीक्षाफल आज सुबह 9 बजे घोषित किया जाना था। औपचारिक एलान के बाद गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 देखने के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, gseb.org पर एक्टिव किया गया है।
GSEB 12th Science Result 2023 LIVE: जानें आकड़े और टॉपर्स
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट का एलान आज, 2 मई 2023 की सुबह 9 बजे किया गया। इस बार का परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा। हालांकि, टॉपर्स लिस्ट बोर्ड द्वारा अभी जारी नहीं की गई है।
Gujarat Board 12th Result 2023 LIVE: गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस परिणाम समय से पहले घोषित
गुजरात बोर्ड न निर्धारित तिथि 2 मई को सुबह 9 बजे से पहले नतीजे घोषित कर दिए। साथ ही, परिणाम देखने के लिए लिंक को भी एक्टिव कर दिया।
GSEB 12th Result 2023 LIVE: छात्र रहे छात्राओं से आगे
इस बार गुजरात बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग परीक्षाओं में छात्र छात्राओं के मुकाबले अधिक सफल हुए। जहां छात्रों का पास प्रतिशत 66.32 फीसदी रहा तो 64.66 छात्राएं पास हुई हैं।
GSEB 12th Science Result 2023 LIVE: पिछले साल से बेहतर नतीजे
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहा। इस बार 72.27 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पिछले वर्ष 72.02 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे।
GSEB 12th Result 2023 LIVE Updates: 72.27 फीसदी रहे नतीजे
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही जारी आकड़ों के मुताबिक जीएसईबी 12वीं साइंस में 72.27 फीसदी स्टूडेंट्स पास घोषित किए गए हैं। वहीं, प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बार 99 फीसदी परिणाम घोषित किया गया है।
Gujarat Board Result 2023 LIVE Updates: जीएसईबी ने परिणाम लिंक को gseb.org पर एक्टिव किया
गुजरात बोर्ड ने कक्षा 12 विज्ञान वर्ग परीक्षा परिणाम निर्धारित तिथि और समय पर घोषित करने के बाद लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, gseb.org पर एक्टिव कर दिया है।
Live Gujarat Board 12th Science Result 2023 Updates: इन स्टेप में करें चेक
स्टूडेंट्स को अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, gseb.org पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए सेक्शन में अपना सीट नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।
GSEB 12th Science Result 2023 LIVE: गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 को GSEB ने आज, 2 मई 2023 को घोषित कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने परिणाम देखने के लिए लिंक को भी एक्टिव कर दिया है।
LIVE Gujarat Baord Result 2023 LIVE: घोषित हुआ गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट
घोषित हुआ गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट।
LIVE GHSEB 12th Science Result 2023: कुछ ही मिनटों में देखें परिणाम
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 की घोषणा राज्य बोर्ड द्वारा कुछ ही मिनटों में की जानी है। परीक्षार्थी अपना परिणाम ऑनलाइन मोड में देख सकेंगे।
LIVE Gujarat Board 12th Science Result 2023: तैयार रखें सीट नंबर
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपना सीट नंबर निकाल लेना चाहिए या कहीं नोट कर लेना चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत सीट नंबर भरे जाने की संभावना रहती है।
LIVE Gujarat Board Science 12th Result 2023: फेल हो जानें पर विकल्प
यदि किसी छात्र या छात्रा को जीएसईबी 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 में फेल घोषित किया जाता है तो वह अपनी आंसर-शीट्स के स्क्रूटिनी और रिवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकता है।
LIVE Gujarat Board 12th Science Result 2023: न दिखे रिजल्ट तो क्या करें
यदि किसी छात्र या छात्रा को सही रोल नंबर सबमिट करने के बाद भी परिणाम नहीं दिखता है तो उसे कुछ समय बाद दुबारा प्रयास करना चाहिए। कई बार रिजल्ट वेबसाइट पर तकनीकी खामियों के चलते परिणाम नहीं दिखता है।
LIVE Gujarat Board Class 12 Science Result 2023: एक बार में ऐसे देखें रिजल्ट
स्टूडेंट्स को गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 को एक ही बार में देखने के लिए आधिकारिक रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करने से पूर्व इसकी जांच कर लेनी चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत रोल नंबर दर्ज हो जाता है और परिणाम नहीं दिखता है।
LIVE Gujarat Board Class 12 Science Result 2023: GUJCET रिजल्ट भी होगा घोषित
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 के साथ ही साथ जीएसईबी द्वारा गुजरात संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी GUJCET 2023 के नतीजों की भी घोषणा की जाएगी।
LIVE GSEB Class 12 Science Result 2023: 14 से 25 मार्च तक हुई थीं परीक्षाएं
गुजरात बोर्ड कक्षा 12 के विज्ञान वर्ग की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 14 से 25 मार्च 2023 तक किया था। इन परीक्षाओं में करीब 1 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे।
LIVE GSEB 12th Science Result 2023: मार्कशीट कहां और कैसे करें डाउनलोड
गुजरात बोर्ड द्वारा जीएसईबी 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट, gseb.org पर की जाएगी। बोर्ड द्वारा औपचारिक एलान के बाद लिंक को इसी वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके और फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल भरकर सबमिट करके परीक्षार्थी परिणाम देख सकेंगे। साथ ही, दिए गए लिंक मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें - GSEB 12th Science Result 2023: गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट आज होगा घोषित, इतने बजे देख पाएंगे मार्कशीट