Jharkhand Board JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: झारखण्ड 10वीं और 12वीं साइंस के नतीजे इन लिंक से करें चेक, जानें सभी आकड़े और टॉपर
Jharkhand Board JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: झारखण्ड बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के नतीजों की घोषणा आज, 21 जून 2022 को दोपहर 2.30 बजे के बाद कर दी गई है। परिणाम शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने घोषित किया। जानें आकड़े और टॉपर।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Jharkhand Board JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: झारखण्ड अधिविद्य परिषद (जेएसी या जैक), रांची की शैक्षणिक वर्ष 2021-22 की मैट्रिक और इंटर विज्ञान वर्ग कक्षाओं के करीब 8 लाख छात्र-छात्राओं के लिए इस साल आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज, 21 जून 2022 को दोपहर 2.30 बजे के बाद घोषित कर दिए गए हैं। बोर्ड जारी आकड़ों के अनुसार इस बार की 12वीं की परीक्षाओं में कुल 91.43 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया या है। जैक सचिव द्वारा ने जानकारी दी कि दोनो ही कक्षाओं के नतीजों की घोषणा राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा जैक कार्यालय में आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गयी। शिक्षा मंत्री द्वारा घोषणा के बाद दोनो ही कक्षाओं के परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर एक्टिव किया गया।
JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: टॉपर्स के नामों की अभी नहीं हुई है घोषणा
स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि जेएसी 10वीं रिजल्ट 2022 और जेएसी 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 में इस बार के अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम अभी जारी नहीं किए गए हैं।
JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: 12वीं में 91.43% पास
झारखण्ड बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 में कुल 91.43 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया या है। परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं में से 54,768 स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किए गएं हैं। वहीं, 5,117 द्वीतीय श्रेणी में पास हुए हैं। इस बार की परीक्षाओं के लिए 66,000 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था।
JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: 10वीं में 2.25 लाख प्रथम श्रेणी में पास
झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 में 2,25,845 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 1,24,000 द्वीतीय श्रेणी और 23,524 तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं। इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए 3,99,010 स्टूडेंट्स थे और 3,73,893 उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: परिणाम घोषित, इन लिंक से करें चेक
झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और झारखण्ड बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी गई है। स्टूडेंट्स नीचे दिए गए लिंक से परिणाम देख सकते हैं:-
- झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 -आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए लिंक
- झारखण्ड बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 - आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए लिंक
- झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 - जागरणजोश पर देखने के लिए लिंक
- झारखण्ड बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 - जागरणजोश पर देखने के लिए लिंक
JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और झारखण्ड बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन दोपहर 2.30 बजे के बाद किया जाएगा।
Jharkhand Board JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: क्या करें अगर न दिखे परिणाम
स्टूडेंट्स यदि अपना परिणाम एक बार में नहीं दिखता है तो उन्हें अपने रोल नंबर की जांच करते हुए फिर से प्रयास करना चाहिए। कई बार अत्यधित यूजर्स के एकसाथ वेबसाइट पर विजिट करने से परिणाम नहीं दिखता है।
Jharkhand Board JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: इन विवरणों को रखें तैयार
छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें झारखण्ड बोर्ड जेएसी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 को देखने के लिए अपने रोल नंबर को कहीं लिख कर रख लेना चाहिए या एडमिट कार्ड पास रखना चाहिए ताकि रोल नंबर रिजल्ट पेज पर भरते समय त्रुटि न हो।
JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: कुछ ही मिनटों में घोषित होंगे परिणाम
झारखण्ड बोर्ड 10वीं, 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 की घोषणा कुछ ही मिनटों में की जाएगी। परिणाम शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करेंगे।
Jharkhand Board JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: एक बार में ऐसे देखें नतीजे
मैट्रिक और इंटर साइंस के नतीजों को छात्र-छात्राएं एक बार में देखने के लिए रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करने से पहले इसी दोबारा जांच कर लें। कई बार परीक्षार्थी जल्दबाजी में गलत रोल नंबर भर देते हैं और परिणाम नहीं दिखता।
Jharkhand Board JAC 10th, 12th Science Result 2022: झारखंड बोर्ड मेधावियों की सूची भी हो सकती है जार
झारखंड बोर्ड मेधावियों की सूची भी हो सकती जारी। दरअसल, पिछले साल बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर की मेरिट लिस्ट नहीं रिलीज की थी लेकिन इस बार संभावना जताई जा रही है।
JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: कम नंबर आए तो करें यह काम
झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और झारखण्ड बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 में यदि छात्र-छात्राओं के कम अंक आते हैं तो वे अपनी कॉपियों की फिर से जांच और फिर से मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Jharkhand Board JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: फेल होने पर कंपार्टमेंट
झारखण्ड बोर्ड 10वीं और 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 के अंतर्गत ऐसे सभी छात्र-छात्राएं निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त न होने के स्थिति में फेल घोषित किए जाएंगे। ये छात्र-छात्राएं जैक द्वारा आयोजित की जाने वाली कंपार्टमेंट परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकेंगे।
Jharkhand Board JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: पास होने के लिए न्यूनतम अंक
झारखण्ड बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं और 12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षाओं में उत्तीर्ण घोषित किए जाने के लिए छात्र-छात्राओं को कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त होने आवश्यक हैं।
Jharkhand Board JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: जल्द ही देख पाएंगे नतीजे
झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और जैक 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 की घोषणा कुछ ही देर में की जाएगी। इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन दोपहर 12 बजे के बाद किए जाने की जानकारी साझा की गई थी।
JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: 10वीं के 3.99 लाख और 12वीं के 2.81 लाख स्टूडेंट्स
झारखण्ड बोर्ड 120वीं के नतीजों का इंतजार 3.99 लाख छात्र-छात्राओं को है। वहीं, कक्षा 12 की परीक्षाओं में 2.81 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे।
JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: इन तिथियों पर घोषित हुए थे नतीजे
झारखण्ड बोर्ड 10वीं के नतीजे पिछले साल 8 जुलाई को घोषित किए गए थे, जबकि 12वीं के परिणाम 17 जुलाई को जारी किए गए थे।
Jharkhand Board JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: ये थे पिछली बार के टॉपर
पिछले झारखण्ड बोर्ड 10वीं परीक्षाओं में मनीष कुमार कटियार ने 98 फीसदी अंकों और इंटर ओवरऑल में अमित कुमार ने 91.4 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था।
Jharkhand Board JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: जानें कैसा रहा पिछले साल रिजल्ट
झारखण्ड बोर्ड 10वीं परीक्षाओं के लिए पिछले साल 4.33 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे और 4.15 लाख उत्तीर्ण घोषित किए गए थे। वहीं, इंटर साइंस परीक्षाओं में 88,145 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे और 76,590 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण घोषित किए गए थे। पूरी खबर इस लिंक से पढें।
Jharkhand Board JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: वेबसाइट काम न करें तो यहां करें चेक
परिणाम घोषित होने के बाद यदि आधिकारिक वेबसाइट अत्यधिक यूजर्स के एक साथ विजिट करने के कारण ओपेन नहीं होती है तो स्टूडेंट्स जागरणजोश पर अपना परिणाम देख सकते हैं। अधिक जानकारी इस लिंक से देखें।
JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: इन स्टेप में देखें नतीजे और प्राप्तांक
परीक्षार्थी लिंक एक्टिव होने के बाद अपने कक्षा से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करके और फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर और अन्य विवरण भरकर सबमिट करके परिणाम और प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।
JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे
झारखण्ड बोर्ड मैट्रिक और इंटर साइंस परीक्षा परिणाम देखने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इसमें शिक्षा मंत्री परिणाम का औपचारिक ऐलान करेंगे।
Jharkhand Board JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: नतीजे, प्राप्तांक इन वेबसाइट पर
झारखण्ड बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 विज्ञान वर्ग परीक्षा परिणाम को छात्र-छात्राएं जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in और राज्य के रिजल्ट पोर्टल, jacresults.com पर देख पाएंगे। साथ ही, स्टूडेंट्स अपने नतीजे जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकेंगे।
- जेएसी 10वीं रिजल्ट 2022 – लिंक जागरणजोश पर देखने के लिए
- जेएसी 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 – लिंक जागरणजोश पर देखने के लिए