LIVE RBSE 5th, 8th Result 2022 Updates: राजस्थान 5वीं, 8वीं रिजल्ट इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक, कक्षा 5 में 93.8% और 8वीं में 95.5% पास
LIVE Rajasthan Board RBSE Class 5th, 8th Result 2022: पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा, बीकानेर द्वारा आज, 8 जून 2022 को कक्षा 5 और कक्षा 8 के 27 लाख छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल घोषित कर दिए गए हैं। कक्षा 5 में 93.8% और 8वीं में 95.5% पास। परिणाम देखने के लिए लिंक एक्टिव कर दिए गए हैं।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RBSE 5th, 8th Result 2022 Live Updates: राजस्थान कक्षा 5 और कक्षा 8 के लिए जारी आकड़ों के मुताबिक 5वीं में 93.8 फीसदी स्टूडेंट्स और 8वीं 95.5 फीसदी उत्तीर्ण हुए हैं। राजस्थान 5वीं और 8वीं कक्षाओं की इस वर्ष आयोजित परीक्षाओं में सम्मिलित 27 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए परिणामों को चेक करने के लिए लिंक को आज, 8 जून 2022 को एक्टिव कर दिया गया है। राजस्थान विद्यालयी शिक्षा विभाग के पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा, बीकानेर द्वारा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) से सम्बद्ध स्कूलों 2021-22 के दौरान 5वीं और 8वीं कक्षाओं के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित की गई वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों को नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट, rajshaladarpan.nic.in पर लिंक एक्टिव किए जाने हैं। साथ ही, दोनो कक्षाओं के नतीजे राजस्थान राज्य के रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर देखा जा सकता है।
RBSE 5th, 8th Result 2022: कक्षा 5 में 93.8% और 8वीं में 95.5% पास
राजस्थान कक्षा 5 और कक्षा 8 के लिए जारी आकड़ों के मुताबिक 5वीं में 93.8 फीसदी स्टूडेंट्स और 8वीं 95.5 फीसदी उत्तीर्ण हुए हैं।
RBSE Result 2022: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट क्रैश
राजस्थान 5वीं रिजल्ट 2022 और राजस्थान 8वीं रिजल्ट 2022 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो गई है।
RBSE Result 2022: दोपहर 1 बजे एक्टिव होगा लिंक
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षाओं के नतीजे देखने के लिए लिंक को 1 बजे एक्टिव कर दिया गया है।
RBSE Result 2022: 5वीं, 8वीं रिजल्ट देखने के लिए लिंक कुछ ही मिनटों में होगा एक्टिव
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 की एससीईआरटी द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम देखने के लिए लिंक कुछ ही देर में दोपहर 1 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा।
RBSE 5th, 8th Result 2022: फिर बदला नतीजों का समय
राजस्थान 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कुछ मिनटों के लिए और बढ़ गया है। अब नतीजों की घोषणा दोपहर 1 बजे की जाएगी। पहले परिणाम 11 बजे घोषित होने और फिर 11.30 बजे घोषित होने की जानकारी दी गई थी।
RBSE 5th, 8th Result 2022: इन डायरेक्ट लिंक से देखें कक्षा 5 और कक्षा 8 परिणाम
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 परीक्षाओं के परिणामों देखने के लिए पैरेंट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपने बच्चे के नतीजे देख सकेंगे।
RBSE Result 2022: कक्षा 8 और कक्षा 5 परिणाम कुछ ही देर में देखें
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2022 के लिंक को कुछ ही देर में एक्टिव किया जाएगा।
RBSE 5th, 8th Result 2022: सुबह 11.30 बजे एक्टिव होगा लिंक
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट के लिंक को सुबह 11.30 बजे एक्टिव किया जाएगा।
Rajasthan 8th Result 2022: ई-ग्रेड वाले स्टूडेंट्स होंगे फेल
राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर स्टूडेंट्स को ग्रेड दिए जाएंगे। जिन छात्रों को ई ग्रेड दिया जाएगा, उन्हें अनुत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।
RBSE 8th Result 2022: फेल स्टूडेंट्स के लिए विकल्प
कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण घोषित छात्र-छात्राओं के लिए कुल विकल्प उपलब्ध हैं। यदि छात्र एक या दो विषयों में फेल होते हैं तो उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर दिया जाएगा।
RBSE Result 2022: समय में हुआ बदलाव
राजस्थान कक्षा 5 और कक्षा 8 की नतीजों के देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट के अनुसार दोनो कक्षाओं के परिणाम देखने के लिए लिंक को सुबह 11.30 बजे एक्टिव किया जाएगा। इससे पहले शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने जानकारी दी थी कि नतीजे 11 बजे आएंगे।
RBSE 5th, 8th Result 2022: 11 नहीं 11.30 बजे एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 परीक्षा परिणामों को देखने के लिए लिंक को सुबह 11 बजे नहीं बल्कि 11.30 बजे एक्टिव किया जाएगा।
RBSE 5th, 8th Result 2022: इन वेबसाइट्स को करें बुकमार्क
राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2022 और राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 को आसानी से देखने के लिए पैरेंट्स को कुछ वेबसाइट्स को बुकमार्क कर लेना चाहिए ताकि घोषणा के बाद शीघ्रता से परिणाम देख सकें।
- rajresults.nic.in
- education.rajasthan.gov.in
- rajshaladarpan.nic.in
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
RBSE 5th, 8th Result 2022: मार्क्स की बजाय दिया जाता है ग्रेड
बता दें कि राजस्थान कक्षा 8 परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर छात्र-छात्राओं को ग्रेड दिए जाते हैं। वहीं, बात करें पिछले वर्ष की तो कोरोना माहमारी के चलते सभी परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया था।
RBSE 5th, 8th Result 2022: SCERT ने आयोजित की परीक्षाएं
कक्षा 5 की परीक्षाओं का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (SCERT), राजस्थान द्वारा डिस्ट्रिक्ट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एण्ड ट्रेनिंग (DIET) के माध्यम से किया जाता है।
RBSE 5th, 8th Result 2022: प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के अधीन हुई परीक्षाएं
बता दें कि राजस्थान 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं का आयोजन राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालक के अधीन इन कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन बोर्ड एग्जाम पैटर्न पर किया गया था।
Rajasthan 5th, 8th Result 2022: कक्षा 5 में कोई नहीं होगा फेल, 8वीं में है अनुत्तीर्ण का प्रावधान
पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि कक्षा 5 परीक्षा में किसी भी छात्र या छात्रा को फेल घोषित नहीं किया जाएगा। हालांकि, कक्षा 8 में अनुत्तीर्ण किए जाने का प्रावधान है। जिस किसी भी छात्र या छात्रा को निर्धारित नियमों से कम प्राप्तांक मिलते हैं, उन्हें फेल घोषित किया जाएगा।
RBSE 5th, 8th Result 2022: ऑफलाइन मार्कशीट बाद में होगी जारी
दूसरी तरफ, राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2022 और राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद परिणाम डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन देखे जा सकेंगे। हालांकि, स्टूडेंट्स को उनकी मार्कशीट ऑफलाइन मोड में यानि हार्ड कॉपी बाद में स्कूलों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
RBSE 5th, 8th Result 2022: इन वेबसाइट्स पर देखें राजस्थान 5वीं, 8वीं के नतीजे
पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 के नतीजों की घोषणा डिजिल माध्यम से सुबह 11 बजे किए जाने के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक के राजस्थान राज्य के रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर देखा जा सकेगा। इसके अतिरिक्त, नतीजे आधिकारिक वेबसाइट, education.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in पर भी देखे जा सकेंगे।
RBSE 5th and 8th Result 2022: डिजिटल माध्यम से घोषित होंगे परिणाम
इसके साथ ही, राजस्थान शिक्षा मंत्री ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 और कक्षा 5 के परिणामों की घोषणा डिजिटल माध्यम से की जाएगी। इसका अर्थ है कि दोनो ही कक्षाओं के नतीजे घोषित किए जाने के बाद पैरेंट्स अपने बच्चों के परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
RBSE 8th and 5th Result 2022: राजस्थान शिक्षा मंत्री ने दी आधिकारिक जानकारी
राजस्थान शिक्षा विभाग के मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार, 7 जून 2022 को कक्षा 5 और कक्षा 8 के परिणाम 8 जून 2022 को सुबह 11 बजे घोषित किए जाने की आधिकारिक जानकारी साझा की।
RBSE 5th, 8th Result 2022: 5वीं रिजल्ट का इंतजार 14.53 लाख और 8वीं का 12.63 लाख छात्रों को इंतजार
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों को इंतजार राज्य के 14.53 लाख छात्र-छात्राओं को है। इसी प्रकार कक्षा 8 के परिणामों की घोषणा का इंतजार 12.63 लाख परीक्षार्थी कर रहे हैं।