WBBSE 10th Result 2022 Live Updates: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परिणाम इन लिंक से करें चेक, 86.6% उत्तीर्ण, लड़के आगे, जानें टॉपर
LIVE WBBSE 10th Result 2022 Updates: पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज, 3 जून 2022 को सुबह 9 बजे कर दी गई है। लाखों छात्र-छात्राएं अपना WBBSE 10वीं रिजल्ट 2022 रिजल्ट पोर्टल, wbresults.nic.in और JagranJosh.com पर देख सकते हैं। जानें नतीजों से सम्बन्धित आकड़े और टॉपर। साथ ही लिंक 10 बजे एक्टिव किया गया।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। WBBSE 10th Result 2022 Live Updates: पश्चिम बंगाल कक्षा 10 परीक्षा परिणाम देखने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी गई है। इस बार की माध्यमिक परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर कुल 86.6 फीसदी स्टूडेंट्स को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। साथ ही, लड़कों को उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कियों से अधिक है। दूसरी तरफ, इस साल रौनल मंडल और अर्नब घोराइ ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले, वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (WBBSE) द्वारा आज, जून 2022 को सुबह 9 बजे वर्ष 2021-22 में कक्षा 10 यानि माध्यमिक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद WBBSE 10वीं रिजल्ट 2022 को चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, wbbse.wb.gov.in और रिजल्ट पोर्टल, wbresults.nic.in पर चेक करने का विकल्प है। परीक्षार्थी इन लिंक के माध्यम से अपना पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थी अपना परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी चेक कर सकते हैं।
WBBSE Class 10th Result 2022 Link: नतीजे देखने के लिए लिंक हुआ एक्टिव
पश्चिम बंगाल कक्षा 10 परीक्षा परिणाम देखने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इनके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं:-
- WBBSE 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक - आधिकारिक वेबसाइट के लिए
- WBBSE 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक - जागरणजोश के लिए
WB 10th Result 2022: इस जिले के स्टूडेंट्स रहे आगे
WBBSE द्वारा साझा किए गए आकड़ों के मुताबिक ईस्ट मिदनापुर के छात्र-छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत अन्य के मुकाबले सबसे अधिक रहा।
WBBSE 10th Result 2022: रौनक मंडल और अर्नब घोराइ ने किया टॉप
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर इस साल रौनक मंडल और अर्नब घोराइ ने शीर्ष (पहला) स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद, दूसरे स्थान पर कौशिकी सरकार और रौनक मंडल हैं। तीसरे स्थान पर अनन्या दासगुप्ता और चौथे स्थान पर अभिषेक दत्त हैं। साथ ही, इस साल कुल 40 छात्र-छात्राओं ने टॉप 10 में जगह बनाई है।
WBBSE 10th Result 2022: इस साल लड़के रहे लड़कियों से आगे
बोर्ड द्वारा जारी अकड़ों के अनुसार इस साल की माध्यमिक परीक्षाओं में लड़के लड़कियों से आगे रहे। जहां लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.59 फीसदी रहा तो वहींं 85 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं।
WB 10th Result 2022: 86.6 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित
पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष की माध्यमिक परीक्षा में सम्मिलित हुए 11 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं में से 86.6 फीसदी को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
WB 10th Result 2022: पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट वेबसाइट क्रैश, ये हैं विकल्प
माध्यमिक परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल क्रैश हो गया है और यह वेबसाइट खुल नहीं रही है। ऐसे में स्टूडेंट्स अपना परिणाम जागरणजोश पर देख सकते हैं।
WBBSE 10th Result 2022: इन डायरेक्ट लिंक से देखें परीक्षा परिणाम
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम को छात्र-छात्राएं नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देखें -
WBBSE 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक - आधिकारिक वेबसाइट के लिए
WBBSE 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक - जागरणजोश के लिए
WBBSE 10th Result 2022: पश्चिम बंगाल 10वीं के नतीजे घोषित
पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी गई है। छात्र अपने परिणाम आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जागरणजोश पर देख सकते हैं।
WB 10th Result 2022: एडमिट कार्ड रखें तैयार
पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा कुछ ही देर में शिक्षा मंत्री करेंगे घोषित और छात्र अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें।
WB 10th Result 2022: पश्चिम बंगाल 10वीं के नतीजे शिक्षा मंत्री करेंगे घोषित
पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा शिक्षा मंत्री कुछ ही मिनटों में करेंगे। इसके बाद छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे।
WB 10th Result 2022: क्या करें अगर न दिखे परिणाम
माध्यमिक के छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि यदि उनका परिणाम एक बार में नहीं दिखता है तो उन्हें कुछ स्टेप फॉलो करना चाहिए। परीक्षार्थियों को अपने रोल नंबर को अपने एडमिट कार्ड से क्रॉस-चेक करके फिर से प्रयास करना चाहिए। साथ ही, फिर भी परिणाम न दिखे तो कुछ देर बाद प्रयास करना चाहिए। कई बार तकनीकी समस्या से परिणाम नहीं दिखता।
WBBSE 10th Result 2022: एक बार में ऐसे देखें परिणाम
पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद एक बार में परिणाम देखने के लिए छात्रों को रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करने से पहले दोबारा चेक कर लेना चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत रोल नंबर सबमिट हो जाता है और परिणाम नहीं दिखता।
WBBSE 10th Result 2022: इन स्टेप में देखें परीक्षा परिणाम
डब्ल्यूबी 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम और प्राप्तांक को रिजल्ट वेबसाइट पर कुछ स्टेप को फॉलो करके देख सकेंगे। सबसे पहले रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करें। फिर सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नये पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करें। इसके बाद परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे।
WB Madhyamik Result 2022: शिक्षा मंत्री जारी करेंगे टॉपर्स लिस्ट
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ-साथ राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा इस साल की परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की टॉपर्स लिस्ट, मीडिया रिपोर्ट्स, के अनुसार जारी करेंगे।
WB 10th Result 2022: पश्चिम बंगाल राज्य शिक्षा मंत्री करेंगे घोषित
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणामों की घोषणा राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री पारस चंद्र अधिकारी करेंगे। उनके साथ बोर्ड अध्यक्ष भी रहेंगे।
West Bengal 10th Result 2022: परीक्षार्थियों में छात्राओं की संख्या है अधिक
पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे 11 लाख से अधिक स्टूडेंट्स में छात्राओं की संख्या अधिक है। राज्य की माध्यमिक परीक्षाओं के लिए जहां 6.21 लाख छात्राओं ने पंजीकरण किया था तो वहीं 4.96 लाख छात्रों ने फॉर्म भरे थे।
WBBSE 10th Result 2022: 11 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को है इंतजार
पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट का इंतजार राज्य बोर्ड से सम्बद्ध सरकारी और निजी विद्यालयों में वर्ष 2021-22 के दौरान कक्षा 10 के 11 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं देख सकेंगे।
WBBSE Madhyamik Result 2022: वेबसाइट हैंग होने पर ऐसे देखें नतीजे
पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते समय यदि अत्यधिक यूजर्स के कारण यदि वेबसाइट नहीं खुलती है तो छात्र जागरणजोश पर भी परिणाम देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त छात्र अपना परिणाम मोबाइल SMS से भी देख सकेंगे।
WB 10th Result 2022: मोबाइल पर ऐसे देखें परिणाम परिणाम
स्टूडेंट्स को पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2022 को मोबाइल पर देखने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में WB10<स्पेस नंबर>रोलनंबर टाइप करके इसे 5676750 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद छात्र अपना परिणाम SMS में प्राप्त कर सकेंगे।
WB Madhyamik Result 2022: माध्यमिक परीक्षा परिणाम देखने के लिए विकल्प
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए वे अपने नतीजे और विषयवार अंकों को राज्य के रिजल्ट पोर्टल, जागरणजोश डॉट कॉम और मोबाइल के माध्यम से देख सकेंगे।
West Bengal 10th Result 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस का नोटिस सोमवार को हुआ था जारी
बता दें कि पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा कक्षा 10 परीक्षा परिणामों की डेट और टाइम की घोषणा के साथ-साथ इसके लिए आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी एक विज्ञप्ति जारी करके साझा की गई थी।
WBBSE 10th Result 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस को बोर्ड अध्यक्ष करेंगे घोषित
पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2022 की आधिकारिक घोषणा के लिए आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को बोर्ज के अध्यक्ष संबोधित करेंगे।
WBBSE Madhyamik Result 2022: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा घोषित
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणामों की घोषणा सुबह 9 बजे आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी।
WBBSE 10th Result 2022: पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक
पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2022 को छात्र-छात्राएं आज,3 जून को सुबह 9 बजे घोषित किए जाने के बाद नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देखा जा सकेगा।
पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक - आधिकारिक वेबसाइट के लिए
पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक - जागरणजोश के लिए
WBBSE 10th Result 2022: पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2022 तारीख और समय की घोषणा
इससे पहले वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (WBBSE) के माध्यमिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की तारीख और समय के लिए आधिकारिक जानकारी साझा की गई थी। इसके अनुसार पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2022 को 3 जून को सुबह 9 बजे घोषित किया जाएगा।
WBBSE 10th Result 2022: सुबह 9 से इन वेबसाइट पर लिंक होगा एक्टिव
पश्चिम बंगाल कक्षा 10 परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए WBBSE 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक को सुबह 9 बजे रिजल्ट पोर्टल, wbresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। इसके अतिरिक्त छात्र अपना परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम पर भी देख सकेंगे।
- wbresults.nic.in
- wbbse.wb.gov.in
- JagranJosh.com