Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

न्‍यूज 24-टुडेज चाणक्‍य के सर्वे ने फिर चौंकाया, मध्‍यप्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का दावा; कांग्रेस को कितनी सीटें मिल रहीं?

Chanakya Exit Poll 2023 Live गुरुवार शाम को पांचों राज्यों के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं जिसके जरिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बनेगी। फिलहाल राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है जबकि मध्‍यप्रदेश भाजपा सत्ता में है। इन तीनों राज्यों में भाजपा और कांग्रेस में ही कड़ा मुकाबला है।

By Jagran NewsEdited By: Deepti MishraUpdated: Thu, 30 Nov 2023 07:28 PM (IST)
Hero Image
Chanakya Exit Poll 2023 Live : मध्‍यप्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का दावा

डिजिटल, नई दिल्‍ली। मध्‍यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का फैसला कर दिया है। दिग्गज नेताओं समेत राजनीतिक पार्टियों के आलाकमान की धुकधुकी बढ़ी हुई है। सभी को 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार है।

इससे पहले गुरुवार शाम को पांचों राज्यों के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं, जिसके जरिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बनेगी। फिलहाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, जबकि मध्‍यप्रदेश भाजपा सत्ता में है। इन तीनों राज्यों में भाजपा और कांग्रेस में ही कड़ा मुकाबला है।

तेलंगाना की बात करें तो यहां कांग्रेस पार्टी ने सत्ताधारी मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी बीआरएस को कड़ी टक्कर दी है और यहां भाजपा तीसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है।

मप्र: बहुमत से लौट सकती है भाजपा

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में मध्‍यप्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। टुडेज चाणक्य ने अपने सर्वे में भाजपा को 151 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं कांग्रेस के खाते में 74 सीटें और अन्य को पांच सीटें मिलने का आंकड़ा पेश किया है।

न्‍यूज 24-  टुडेज चाणक्‍य के मुताबिक,

   पार्टी               सीटें 

  • भाजपा    151
  • कांग्रेस      74
  • अन्‍य         05

छत्तीसगढ़: भाजपा की बढ़ी सीटें, बहुमत कांग्रेस के पास

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ को लेकर अनुमान लगाया है कि भाजपा को पिछली बार की तुलना में दोगुनी सीटें मिल सकती हैं। टुडेज चाणक्य के मुताबिक, भाजपा को 33 सीटें मिलेंगी, जबकि कांग्रेस को 57 सीटों पर जीत सकती है। वहीं तीन सीटें अन्य के खाते में जाएंगी।

न्‍यूज 24- टुडेज चाणक्‍य के मुताबिक

         पार्टी          सीटें 

  • भाजपा      33-41
  • कांग्रेस       57-65
  • अन्‍य           03