Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahishi Election 2020 : जदयू और राजद के बीच jरही लड़ाई, लोजपा भी मैदान में

Bihar assembly election 2020 Mahishi Election News 2020 महिषी विधानसभा सीट से 15 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं। जदयू के गुंजेश्वर साह व राजद के डा. गौतम कृष्ण आमने-सामने है। हालांकि लोजपा ने अब्दुल रज्जाक को भी चुनाव मैदान में रहा ।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Sat, 07 Nov 2020 08:16 PM (IST)
Hero Image
Mahishi Election News 2020 : गुंजेश्वर साह, गौतम कृष्ण और अबर्दुरज्जाक

सहरसा, जेएनएन। Bihar assembly election 2020 : Mahishi Election News 2020 :  1967 में अस्तित्व में आए महिषी विधानसभा कई कारणों से जाना जाता है। यहां से समाजवादी नेता परमेश्वर कुमर लड़ते रहे। वहीं इस सीट से लहटन चौधरी में चुनकर सदन में पहुंचते रहे। इसी सीट से पहली बार आनंद मोहन भी चुनाव जीते। फिलहाल यहां जदयू के गुंजेश्वर साह व राजद के डा. गौतम कृष्ण आमने-सामने है। हालांकि लोजपा की टिकट पर पूर्व विधायक स्व. डा. अब्दुल गफूर के पुत्र अब्दुल रज्जाक त्रिकोणीय मुकाबला बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां बाढ़, सड़क, पलायन और स्वास्थ्य प्रमुख मुद्दा है। यहां 60 फीसद मतदान हुआ। 

प्रमुख मुद्दे

बाढ़ : नवहट्टा निवासी अब्दुल लतीफ कहते हैं कि इस विधानसभा में महिषी और नवहट्टा प्रखंड की बड़ी आबादी  तटबंध के अंदर निवास करती है। यहां हर साल बाढ़ से चार महीने लोगों को विस्थापन झेलते हैं। हर साल लोगों के मकान नदी में कट जाते हैं। आज तक इसको कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

सड़क :  जवाहर यादव बताते हैं कि  बाढ़ के दौरान जो सड़क टूटी उसका आजतक निर्माण नहीं हो पाया। कुछ सड़कों का निर्माण तो हुआ लेकिन बाढ़ के दौरान जिस प्रकार सड़कों का नुकसान हुआ उस पर किसी का ध्यान नहीं है। इसके अलावा सड़कों की हालत जर्जर है।

पलायन : नवहट्टा के स्थानीय निवासी संतोष कुमार सिंह बताते हैं कि पलायन इस इलाके से बहुत होता है। यहां लोगों को रोजगार नहीं मिल पाता है। एक तरफ सीपेज के कारण लोगों की जमीन बेकार है तो दूसरी ओर बाढ़ के कारण तटबंध के अंदर खेती नहीं होती है। रोजगार के अभाव में यहां के लोग दूसरे प्रदेश जाने को मजबूर हैं।

स्वास्थ्य :  बिहरा बाजार के मनोज दत्त कहते हैं कि बेहतर स्वास्थ्य की चाहत हर किसी को है। लेकिन पूरे विधानसभा में सरकारी स्तर पर बेहतर सुविधा नहीं है। चंद्रायण में रेफरल अस्पताल बनाया गया था ताकि बाढ़ के दौरान लोगों की जरूरतें पूरी हो सके। इसका भवन जर्जर हो गया और इससे रेफरल का दर्जाभी छीन लिया गया। कहीं भी योग्य व कर्मठ चिकित्सक नहीं है। निजी क्लीनिकों के भरोसे लोगों की जिंदगी है।

कुल 15 प्रत्याशी

1. अबर्दुरज्जाक- लोजपा

2. गुंजेश्वर साह- जदयू

3. गौतमकृष्ण- राजद

4. शिवेन्द्र कुमार- राष्ट्रीय लोक समता पार्टी

5. सुनीत कुमार सिंह चौहान- एनसीपी

6. गुड्डू कुमार- राष्ट्रीय सेवा दल

7. त्रिपुरारी प्रसाद सिंह- दी प्लूरल्स पार्टी

8. नेहाल अख्तर- मजदूर एकता पार्टी

9. मुन्ना मंडल- राष्ट्रीय समाज पक्ष

10. मो. अरशद हुसैन- बहुजन महापार्टी

11. राजीव कुमार यादव- भारतीय सबलोग पार्टी

12. संजीव दास- भारतीय महासंघ पार्टी

13. महारूद्र झा- निर्दलीय

14. योगेन्द्र मुखिया-निर्दलीय

15. रामाशंकर सिंह- निर्दलीय

अब तक बने विधायक

परमेश्वर कुमर - 1967

लहटन चौधरी  - 1980-1985

आनंद मोहन - 1990

डा. अब्दुल गफूर - 1995

सुरेंद्र यादव - निर्दलीय 2005 फरवरी

गुंजेश्वर साह जदयू- 2005 नवंबर

डा. अब्दुल गफूर - 2010, 2015