Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोपालगंज के बरौली में बुझ गई लालटेन, भाजपा के रामप्रवेश राय जीते

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 10 Nov 2020 10:10 PM (IST)

    बरौली विधानसभा सीट पर इस चुनाव में लालटेन बुझ गई। इस सीट पर कमल खिल गया। भाजपा के रामप्रवेश राय ने राजद के रेयाजुल हक को हरा कर चुनाव जीत लिया। हालांकि इस सीट पर राजद तथा भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कभी राजद तथा कभी भाजपा आगे पीछे होती रही।

    Hero Image
    गोपालगंज के बरौली में बुझ गई लालटेन, भाजपा के रामप्रवेश राय जीते

    गोपालगंज : बरौली विधानसभा सीट पर इस चुनाव में लालटेन बुझ गई। इस सीट पर कमल खिल गया। भाजपा के रामप्रवेश राय ने राजद के रेयाजुल हक को हरा कर चुनाव जीत लिया। हालांकि इस सीट पर राजद तथा भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कभी राजद तथा कभी भाजपा आगे पीछे होती रही। लेकिन बाद में भाजपा ने बढता बनाना शुरू कर दिया। यह बढ़त इस सीट पर भाजपा के जीत के साथ ही थमा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरौली विधानसभा सीट पर पिछले कई चुनावों से कड़ा मुकाबला देखने को मिला रहा है।। साल 2015 के चुनाव में भाजपा के रामप्रवेश राय तथा राजद के मोहम्मद नेमतुल्ला के बीच मुकाबला हुआ था। इस मुकाबले में अंतिम दो राउंड में फैसला हो सका। राजद के मोहम्मद नेमतुल्ला ने करीब पांच सौ वोट से भाजपा के रामप्रवेश राय को हरा कर जीत दर्ज किया था। इस चुनाव में भाजपा ने रामप्रवेश राय को ही अपना प्रत्याशी बनाया। लेकिन राजद ने अपने विधायक का टिकट काट कर गोपालगंज सीट से चुनाव लड़ते आ रहे पार्टी के प्रदेश महासचिव रेयाजुल हक को बरौली सीट से मैदान में उतरा। टिकट कटने से राजद छोड़कर विधायक मोहम्मद नेमतुल्ला ने जदयू का हाथ थाम लिया। पिछले कई चुनावों से कांटे की टक्कर वाली इस सीट को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी रही। मंगलवार को थावे डायट में बनाए गए मतगणना केंद्र पर मतों की गणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। शुरुआती राउंड में इस सीट पर राजद ने बढ़त बना लिया। भाजपा के रामप्रवेश राय को 2319 वोट मिले। राजद के रेयाजुल हक को 3224 वोट मिले। इसके बाद तीन राउंड तक राजद की बढ़त बनी रही।। लेकिन इसके बाद कभी राजद तथा कभी भाजपा आगे पीछे होती रही। दसवें राउंड में भाजपा के रामप्रवेश राय आगे निकल गए। इस राउंड में इन्हें 12670 वोट मिले। राजद के रेयाहुल हक को 11783 वोट मिले। 13 वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा के रामप्रवेश राय की बढ़त 3200 से अधिक हो गई। 20 वें राउंड तक भाजपा के रामप्रवेश राय को 38141 वोट मिले।। राजद के रेयाजुल हक को 34172 वोट मिले। 25 वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा के रामप्रवेश राय की बढ़त और बढ़ गई। भाजपा के रामप्रवेश राय को 43292 वोट मिली। राजद के रेयाजुल हक को 38093 वोट मिले। 30 वें राउंड तक भाजपा के रामप्रवेश राय की बढ़त 12772 तक पहुंच गई। इस सीट पर लालटेन को बुझाकर कमल खिल गया।