Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 87 सीटों पर तय किए उम्‍मीदवार, जानें बीजेपी ने कहां किसे उतारा

Chhattisgarh Election 2023 छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग कराई जाएगी। वहीं वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के साथ अन्‍य क्षेत्रीय दल चुनाव प्रचार में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तो आइए जानते हैं भाजपा ने किस प्रत्‍याशी को किस विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Babli KumariUpdated: Sun, 22 Oct 2023 04:15 PM (IST)
Hero Image
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 87 उम्मीदवारों की सूची की जारी (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

डिजिटल डेस्क, रायपुर। Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 87 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। हालांकि, बाकी बची तीन सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों की अभी घोषणा नहीं की है।  भाजपा और कांग्रेस के साथ अन्‍य क्षेत्रीय दल चुनाव प्रचार में जोर आजमाइश कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के लिए बीजेपी ने इस बार कई नेताओं के टिकट काटे हैं।हालांकि राज्‍य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्‍कर है। 

छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। भाजपा के दिग्‍गज और पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह राजनांदगांव सीट से चुनावी मैदान में हैं। हालांकि भाजपा ने कुछ सांसदों और कई दिग्‍गज नेताओं को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने एक बा‍र फिर सीएम भूपेश बघेल सहित मंत्रियों पर दांव लगाया है। ऐसे में आइए जानते हैं विधानसभा चुनाव में किस सीट पर सियासी दलों के प्रत्‍याशी एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं।

तो आइए जानते हैं भाजपा ने किस प्रत्‍याशी को किस विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

क्रम संख्या विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी
1. बस्‍तर संभाग अंतागढ़ (एसटी) विक्रम उसेंडी
2. भानुप्रतापुर (एसटी) गौतम उइके
3. कांकेर (एसटी) आशाराम नेताम
4. केशकाल (एसटी) नीलकंठ टेकाम
5. कोंडागांव (एसटी) लता उसेंडी
6. नारायणपुर (एसटी) केदार कश्यप
7.  बस्तर (एसटी) मनीराम कश्यप
8. जगदलपुर (सामान्य) किरण सिंहदेव
9. चित्रकोट (एसटी) विनायक गोयल
10. दंतेवाड़ा (एसटी) चेतराम अरामी
11. बीजापुर (एसटी) महेश गागड़ा
12. कोंटा (एसटी) सोयम मुका
13. दुर्ग संभाग  संजारी बालोद (सामान्य) राकेश यादव
14. डौंडीलोहारा (एसटी) देवलाल हलवा ठाकुर
15. गुंडरदेही (सामान्य) वीरेंद्र कुमार साहू
16. पाटन (सामान्य) विजय बघेल
17. दुर्ग ग्रामीण (सामान्य) ललित चंद्राकर
18. दुर्ग शहर (सामान्य) गजेंद्र यादव
19. भिलाई नगर (सामान्य) प्रेम प्रकाश पांडेय
20.  वैशाली नगर (सामान्य) रिकेश सेन
21. अहिवारा (एससी) डोमनलाल कोरसेवाड़ा
22. साजा (सामान्य) ईश्वर साहू
23. बेमेतरा (सामान्य) घोषित नहीं
24. नवागढ़ (एससी) दयालदास बघेल
25. पंडरिया (सामान्य) भावना बोहरा
26. कवर्धा (सामान्य) विजय शर्मा
27. खैरागढ़ (सामान्य) विक्रांत सिंह
28. डोंगरगढ़ (एससी) विनोद खाडेकर
29. राजनांदगांव (सामान्य डा. रमन सिंह
30. डोंगरगांव (सामान्य) भरत लाल वर्मा
31. खुज्जी (सामान्य) गीता घासी साहू
32. मोहला-मानपुर (एसटी) संजीव साहा
33.सरगुजा संभाग भरतपुर-सोनहत (एसटी) रेणुका सिंह
34. मनेंद्रगढ़ (सामान्य) श्याम बिहारी जायसवाल
35. बैकुंठपुर (सामान्य) भैयालाल राजवाड़े
36. प्रेमनगर (सामान्य) भूलन सिंह मरावी
37. भटगांव (सामान्य) लक्ष्मी राजवाड़े
38. प्रतापपुर (एसटी) शंकुलता सिंह पोर्थे
39 रामानुजगंज (एसटी) रामविचार नेताम
40 सामरी (एसटी) उधेश्वरी पैकरा
41 लुंड्रा (एसटी) प्रबोज भींज
42 अंबिकापुर (सामान्य) घोषित नहीं
43 सीतापुर (एसटी) रामकुमार टोप्पो
44 जशपुर (एसटी) रायमुनि भगत
45 कुनकुरी (एसटी) विष्णुदेव साय
46 पत्थलगांव (एसटी) गोमती साय
47बिलासपुर संभाग लैलुंगा (एसटी) सुनीति सत्यानंद राठिया
48 रायगढ़ (सामान्य) ओपी चौधरी
49 सारंगढ़ (एससी) शिव कुमार चौहान
50 खरसिया (सामान्य) महेश साहू
51 धर्मजयगढ़ (एसटी) हरिशचंद्र राठिया
52 रामपुर (एसटी) ननकी राम कंवर
53 कोरबा (सामान्य) लखनलाल देवांगन
54 कटघोरा (सामान्य) प्रेमचंद पटेल
55 पाली-तानाखार (एसटी) रामदयाल उइके
56 मरवाही (एसटी) प्रणव कुमार मरपच्ची
57 कोटा (सामान्य) प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
58 लोरमी (सामान्य) अरुण साव
59 मुंगेली (एससी) पुन्नूलाल मोहले
60 तखतपुर (सामान्य) धरमजीत सिंह
61 बिल्हा (सामान्य) धरमलाल कौशिक
62 बिलासपुर (सामान्य) अमर अग्रवाल
63 बेलतरा (सामान्य) घोषित नहीं

64 मस्तुरी (एससी) डा. कृष्णमूर्ति बांधी
65 अकलतरा (सामान्य) सौरभ सिंह
66 जांजगीर-चांपा (सामान्य) नारायण प्रसाद चंदेल
67 सक्ती डा. खिलावन साहू
68 चंद्रपुर (सामान्य) बहूरानी संयोगिता सिंह
69 जैजैपुर (सामान्य) कृष्णकांत चंद्रा
70 पामगढ़ (एससी) संतोष लहरे
71 रायपुर संभाग सरायपाली सरला कोसरिया
72 बसना (सामान्य) संपत अग्रवाल
73 खल्लारी (सामान्य) अलका चंद्राकर
74 महासमुंद (सामान्य) योगेश्वर राजू सिन्हा
75 बिलाईगढ़ (एससी) डा. दिनेश लाल जांगड़े
76 कसडोल घोषित नहीं

77 बलौदाबाजार (सामान्य) टंकराम वर्मा
78 भाटापारा (सामान्य) शिवरतवन शर्मा
79 धरसींवा (सामान्य) अनुज शर्मा
80 रायपुर-ग्रामीण (सामान्य) मोतीराम साहू
81 रायपुर- पश्चिम (सामान्य) राजेश मूणत
82 रायपुर उत्तर (सामान्य) पुरंदर मिश्रा
83 रायपुर-दक्षिण (सामान्य) बृजमोहन अग्रवाल
84 आरंग (एससी) गुरू खुशवंत सिंह
85 अभनपुर (सामान्य) इंद्रकुमार साहू
86 राजिम (सामान्य) रोहित साहू
87 बिंद्रानवागढ़ (एसटी) गोवर्धन राम मांझी
88 सिहावा (एसटी) श्रवण मरकाम
89 कुरूद (सामान्य) अजय चंद्राकर
90 धमतरी रंजना दीपेंद्र साहू

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में यानि सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होंगे। सात नवंबर को 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है, जबकि दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें- CG Election 2023: 'टारगेट किलिंग' पर सियासी उबाल, BJP नेता की हत्या के बाद एक-दूसरे पर हमलावर भाजपा-कांग्रेस

यह भी पढ़ें- CG Election 2023: चुनावी रण में मंत्री मोहम्मद अकबर को चुनौती देंगे BJP नेता विजय शर्मा, दिलचस्प होगा मुकाबला