Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में आज होगा जेपी नड्डा-राहुल का रोड शो, PM मोदी और सोनिया इस दिन करेंगे शिरकत

CG Election 2023 छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर राजनीतिक दल तैयार हैं। प्रदेश में इस बीच पार्टियों के आला नेताओं के आगमन का दौर जारी है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी सभा में भाग लेंगे तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। आगामी दो नवंबर को पीएम मोदी भी छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे।

By Prince SharmaEdited By: Prince SharmaUpdated: Sun, 29 Oct 2023 06:45 AM (IST)
Hero Image
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में आज होगा जेपी नड्डा-राहुल का रोड शो

राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। आज प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी सभा लेंगे। वहीं 30 अक्टूबर को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी सभा में भाग लेंगी।

इसके बाद प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो नवंबर को आएंगे। पहले चरण के सात नवंबर को होने वाले मतदान से पहले प्रधानमंत्री कांकेर और दुर्ग में में सभा ले सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी पिछले चार महीने में छत्तीसगढ़ में चार बार आए।

यह भी पढ़ें- CG Election 2023: 'छत्तीसगढ़ में BJP कार्यकर्ताओं का किया जा रहा उत्पीड़न', केंद्रीय मंत्री का कांग्रेस पर गंभीर आरोप

हालांकि पिछले के हर दौरे का मकसद राजनीतिक रहा है मगर उन्होंने इस बीच प्रदेश की जनता के लिए करोड़ों के कार्यों की शुरुआत भी की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा डोंगरगढ़ विधानसभा के ठेलकाडीह गांव में सभा को संबोधित करेंगे। खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, पंडरिया में भी सभा और रैली करेंगे।

लगातार दूसरे दिन राहुल लेंगे सभा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दूसरे दिन रविवार की दोपहर एक बजे राजनांदगांव में तथा दोपहर 2.50 बजे कवर्धा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल एक बार फिर यहां से कोई नई घोषणा कर सकते हैं। चुनावी वर्ष में कांग्रेस एक-एक घोषणा पार्टी के बड़े नेताओं से करा रही है। इधर, प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरणदास महंत रविवार दोपहर 12.50 बजे राजनांदगांव व दोपहर 2.40 बजे कबीरधाम में सभा को संबोधित करेंगे।

कल आएंगी प्रियंका और देवेंद्र फडणवीस

कांग्रेस नेत्री प्रियंका 30 अक्टूबर प्रदेश के खैरागढ़ और बिलासपुर में चुनावी सभा लेंगी। वह जालबंधा, खैरागढ़ में दोपहर 12.30 बजे और पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर में दोपहर 2.30 बजे चुनावी सभा लेंगी। वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की 30 अक्टूबर को धमतरी में सुबह साढ़े ग्यारह बजे और रायपुर में दोपहर डेढ़ बजे चुनावी सभा होगी।

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Polls 2023: क्या राहुल गांधी ने टीएस सिंहदेव को जानबूझकर कहा चीफ मिनिस्टर? जमकर हो रही चर्चा