Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CG Election 2023: महज पांच हजार के अंतर से तय होती है यहां हार-जीत, बड़ा दिलचस्प है इन 15 सीटों का गणित

CG Election 2023 कांग्रेस के मोहनलाल मरकाम ने भाजपा की पूर्व मंत्री लता उसेंडी को महज 1700 वोटों से हराया था। धमतरी में भाजपा की रंजना साहू ने कांग्रेस के गुरुमुख सिंह होरा पर मात्र 464 वोटों से जीत हासिल की थी। खैरागढ़ में स्व. देवव्रत सिंह ने 870 वोटों से विजयश्री पाई थी। इन सीटों पर चुनावी समीकरण इस बार भी काफी दिलचस्प होने वाला है।

By Jagran NewsEdited By: Narender SanwariyaUpdated: Thu, 26 Oct 2023 06:45 AM (IST)
Hero Image
CG Election 2023: महज पांच हजार के अंतर से तय होती है यहां हार-जीत

राज्य ब्यूरो, रायपुर। विधानसभा चुनाव 2018 में प्रदेश की 15 सीटें ऐसी थीं, जहां हार-जीत का अंतर 5,000 वोटों से कम था। इनमें कुछ सीटों में तो यह अंतर 1,500 से नीचे भी रहा। कोंडागांव सीट की ही बात करें तो कांग्रेस के मोहनलाल मरकाम ने भाजपा की पूर्व मंत्री लता उसेंडी को महज 1,700 वोटों से हराया था। धमतरी में भाजपा की रंजना साहू ने कांग्रेस के गुरुमुख सिंह होरा पर मात्र 464 वोटों से जीत हासिल की थी। खैरागढ़ में स्व. देवव्रत सिंह ने 870 वोटों से विजयश्री पाई थी। इन सीटों पर चुनावी समीकरण इस बार भी काफी दिलचस्प होने वाला है। यही कारण है कि दोनों दलों के प्रत्याशियों ने अभी से मोर्चा संभाल लिया है।

इन विधानसभा सीटों पर पांच हजार से कम मतों से हुई थी जीत

            मतों का अंतर    -पार्टी

विधानसभा सीट पार्टी जीते प्रत्याशी मतों का अंतर प्रतिद्वंदी प्रत्याशी पार्टी
1.चंद्रपुर कांग्रेस रामकुमा यादव 4418 गीतांजलि पटेल बसला
2.कुनकुरी कांग्रेस यूडी मिंज 4293 भरत साई भाजपा
3.धमतरी भाजपा रंजना साहू 464 गुरूमुख सिंह होरा कांग्रेस
4.खैरागढ़ जकांछ देवव्रत सिंह 870 कोमल जंघेल भाजपा
5.कोंडागांव कांग्रेस मोहन मरकाम 1796 लता उसेंडी भाजपा
6.अकलतरा भाजपा सौरभ सिंह 1854 ऋचा जोगी जकांछ
7.बलौदाबाजार जकांछ प्रमोद शर्मा 2129 जनक राम वर्मा कांग्रेस
8.दंतेवाड़ा भाजपा भीमा मंडावी 2172 देवती कर्मा कांग्रेस
9.जांजगीर भाजपा नारायण चंदेल 4188 मोतीलाल देवांगन कांग्रेस
10. मनेंद्रगढ़  कांग्रेस विनय जायसवाल 4073 श्याम बिहारी जायसवाल भाजपा
11.पामगढ़ बसपा इंदु बंजारे 3061 गोरेलाल बर्मन कांग्रेस
12.कोटा जकांछ रेणु जोगी 3026 काशीराम साहू भाजपा
13.भिलाई नगर कांग्रेस देवेंद्र यादव 2849 प्रेम प्रकाश पांडेय भाजपा
14.नारायणपुर कांग्रेस चंदन कश्यप 2647 केदार कश्यप भाजपा
15.तखतपुर कांग्रेस रश्मि सिंह 2991 संतोष कोशिक जकांछ

तीन सीटों पर दोबारा आमने-सामने जिन 15 सीटों पर पर जीत का अंतर पांच हजार वोटों से कम रहा। उनमें तीन सीटों पर प्रतिद्वंदी दोबारा आमने-सामने होंगे।

यह भी पढ़ें- Bastar Dussehra 2023: देश के इस राज्य में सबसे लंबे समय तक मनाया जाता है दशहरे का पर्व, लेकिन नहीं होता 'रावण दहन'

इनमें कोंडागांव सीट से मोहन मरकाम बनाम लता उसेंडी, नारायणपुर सीट से चंदन कश्यप और केदार कश्यप और भिलाई नगर से देवेंद्र यादव और प्रेम प्रकाश पांडेय के बीच मुकाबलाा होगा। इसके साथ ही पामगढ़ में कांग्रेस ने गोरेलाल बर्मन के स्थान पर इस बार शेषराज हरबंश को मौका दिया है।

भाजपा ने हारे विधायकों को दोबारा मौका दिया जिन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी काफी कम अंतर से हारे थे, वहां पर भाजपा ने पुराने प्रत्याशियों को दोबारा मौका दिया है। इनमें धमतरी से रंजना साहू,मनेंद्रगढ़ से श्याम बिहारी जायसवाल आदि शामिल हैं। हालांकि कुनकुरी से भरत साई के स्थान पर विष्णुदेव साय को प्रत्याशी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- CG Election 2023: जनता कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, कोटा से रेणु और अकलतरा से लड़ेंगी ऋचा लड़ेंगी चुनाव