Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CG Election 2023: चुनावी रण में मंत्री मोहम्मद अकबर को चुनौती देंगे BJP नेता विजय शर्मा, दिलचस्प होगा मुकाबला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र का चुनाव रोचक होता जा रहा है। दरअसल यहां मंत्री मोहम्मद अकबर के मुकाबले में भाजपा ने विजय शर्मा को मैदान में उतारा है। 2021 के झंडा विवाद के दौरान विजय कट्टर हिंदूवादी चेहरा बनकर उभरे थे। उन्हें दो माह तक जेल में भी रहना पड़ा था। अभी वह जमानत पर हैं।

By Paras PandeyEdited By: Paras PandeyUpdated: Sun, 22 Oct 2023 04:00 AM (IST)
Hero Image
मंत्री से मुकाबले को भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा स्वस्फूर्त चंदा

जेएनएन, भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र का चुनाव रोचक होता जा रहा है। दरअसल, यहां मंत्री मोहम्मद अकबर के मुकाबले में भाजपा ने विजय शर्मा को मैदान में उतारा है। 2021 के झंडा विवाद के दौरान विजय कट्टर हिंदूवादी चेहरा बनकर उभरे थे। उन्हें दो माह तक जेल में भी रहना पड़ा था। अभी वह जमानत पर हैं। माना जा रहा है कि भाजपा ने इसीलिए उन्हें टिकट दिया है। अब चूंकि उनका मुकाबला क्षेत्र के कांग्रेस के दबंग नेता अकबर से है, जिन पर झंडा विवाद को प्रश्रय देने का आरोप भाजपा लगाती रही है, इसलिए विजय को आम नागरिक स्वस्फूर्त आर्थिक मदद कर रहे हैं।

शुरुआती दौर में ही विजय को मंडल की बैठकों के दौरान लोग 20 लाख रुपये तक की मदद दे चुके हैं। बता दें कि 2021 में कवर्धा में संप्रदाय विशेष के लोगों ने भगवा झंडा गिराकर पैरों से कुचलने और एक हिंदू युवक की हत्या का प्रयास किया था। विजय ने इस घटना के विरोध में मोर्चा खोला था। इस दौरान विजय के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था। भाजपा द्वारा उन्हें टिकट दे देने से यहां की राजनीति की दिशा ही बदल गई है। विजय इन दिनों जिस भी मंडल में जाकर पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं, वहां लोग स्वयं पहुंचकर व्यक्तिगत समर्थन करने के साथ ही उन्हें आर्थिक मदद भी कर रहे हैं।

इससे पार्टी के क्षेत्रीय नेताओं का उत्साह बढ़ा हुआ है। बता दें कि शुक्रवार को ही कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरणदास ने भाजपा पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया था। प्रदेश के कांग्रेस नेता भी यह कहते रहे हैं कि कवर्धा मामले में सरकार ने घटना के जिम्मेदारों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था, जो आज जेल में बंद हैं। 10 से 500 रुपये तक की मदद विजय शर्मा को मिलने वाली आर्थिक मदद 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है।

यानी एक आम नागरिक उन्हें अपने खर्चे में कटौती कर मदद कर रहा है। इस राशि को डायरी में बकायदा नाम के साथ दर्ज किया जा रहा है। इकट्ठे कोई बड़ी राशि नहीं दी जा रही है, इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता इस मदद को स्वस्फूर्त मिलने वाला चंदा कह रहे हैं। भाजपा के एक वोट एक नोट की तरह ही लोगों का कवर्धा में हमें समर्थन मिल रहा है। लोग स्वयं होकर आ रहे हैं और विजय शर्मा को मदद कर रहे हैं। जनता के इस तरह प्यार से भाजपा को काफी संबल मिल रहा है।