Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chhattisgarh exit poll results 2023: छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार? खिलेगा कमल या दिखेगा हाथ का कमाल? एग्जिट पोल के बाद मची खलबली

आज यानि गुरुवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव खत्म होते ही बेसब्री से इंतजार कर रहे एग्जिट पोल का रुझान शाम 6 बजे से आना शुरू हो गया।एग्जिट पोल ने शुरुआती दौर में दोनों बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई तो वहीं अंत में खेल विपरीत होते दिखी।एग्जिट पोल ने कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बढ़त दी है।राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी सत्ता में लौटने के लिए फिर से तैयार है।

By Babli KumariEdited By: Babli KumariUpdated: Thu, 30 Nov 2023 07:57 PM (IST)
Hero Image
छत्तीसगढ चुनाव एग्जिट पोल 2023 अपडेट (जागरण ग्राफिक्स)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के 90 सदस्यीय विधानसभा वाले राज्य में हुए चुनाव के नतीजे तो 3 दिसंबर को आएंगे, लेकिन एग्जिट पोल से कांग्रेस को राहत मिली है। एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बरकरार रहेगी। एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को बहुमत का आंकड़ा नहीं मिल पाएगा। एग्जिट पोल के नतीजों से कांग्रेस में उत्साह है तो बीजेपी 3 दिसंबर के इंतजार में हैं।

एक के बाद एक तीन सर्वे में कांग्रेस की स्पष्ट जीत की भविष्यवाणी की गई। तो वहीं अन्य सर्वे में पार्टी को जीत के करीब बताया गया। कांग्रेस ने यह विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लड़ा है।

आज तक न्यूज चैनल के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त 

आज तक न्यूज चैनल के एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को 40 से 50 तो भाजपा को 36 से 46 सीटें मिल रही हैं। एग्जिट पोल ने कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बढ़त दी है। एग्जिट पोल से पता चलता है कि राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी सत्ता में लौटने के लिए फिर से तैयार है और भाजपा को भी 2018 के चुनावों के विपरीत अच्छी टक्कर की उम्मीद है।

न्यूज चैनल एबीपी के सी-वोटर की भविष्यवाणी के अनुसार 90 सदस्यीय विधानसभा वाले राज्य में कांग्रेस को 41 से 53 सीटें जीतने की ओर अग्रसर दिखाया है। एग्जिट पोल में कहा गया है कि बीजेपी को 36 से 48 सीटें और अन्य को 0 से 4 सीटें मिलने की संभावना है।

न्यूज चैनल इंडिया टीवी के पोल में कांग्रेस आगे 

इंडिया टीवी के सीएनएक्स पोल में कांग्रेस को 46 से 56 सीटें मिलने की संभावना है। तो वहीं, बीजेपी को 30 से 40 सीटें और अन्य को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

सरकार हमारी बनेगी- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "एग्जिट पोल के आंकड़ों में समानता नहीं है लेकिन 2 दिन बाद तो सभी आंकड़े एक समान होंगे, एग्जिट पोल चलने दीजिए, सरकार हमारी बनेगी, भारी बहुमत से बनेगी...।" उन्होंने आगे कहा- "अभी 6-7 सर्वे हुए हैं और किसी के भी आंकड़े एक समान नहीं है। हमने 75 पार का लक्ष्य रखा था, हम उसी के आसपास रहेंगे।"

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Exit Poll 2023 LIVE: छत्तीसगढ़िया बोले कांग्रेस को बढ़िया? एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त का अनुमान

यह भी पढ़ें- Exit Poll 2023 LIVE Updates: एमपी में बीजेपी-कांग्रेस में फाइट तो राजस्थान में मामला टाइट, छत्तीसढ़ और तेलंगाना के सर्वे ने चौंकाया