Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

छत्‍तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने की तीन चुनावी समितियों की घोषणा, पाटन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे अमित जोगी

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे ने चुनावी समितियों की घोषणा की। सबसे पहली आमसभा पाटन में होगी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी 29 अगस्त को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं पूर्व मंत्री डा. हरिदास भारद्वाज को जकांछ में चुनाव प्रचार-प्रसार अभियान समिति की कमान सौंपी गई है।अमित जोगी ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी जन घोषणा पत्र नहीं बल्कि शपथ पत्र देगी।

By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Mon, 28 Aug 2023 01:33 PM (IST)
Hero Image
पाटन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे अमित जोगी (Image: NAI DUNIA)

रायपुर, नईदुनिया/जागरण डेस्क। CG Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे (जकांछ) ने तीन चुनावी समितियों की घोषणा की है। वहीं, 29 अगस्त को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी पाटन में आमसभा के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

किसको मिली चुनाव प्रचार की कमान?

पूर्व मंत्री डा. हरिदास भारद्वाज को जकांछ में चुनाव प्रचार-प्रसार अभियान समिति की कमान सौंपी गई है। वहीं, केंद्रीय चुनाव कमेटी केअध्यक्ष वरिष्ठ नेता तिलक राम देवांगन और शपथ पत्र समिति के अध्यक्ष विशंभर गुलहरे बनाए गए हैं।

पार्टी जन घोषणा पत्र नहीं बल्कि शपथ पत्र देगी

अमित जोगी ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी जन घोषणा पत्र नहीं बल्कि शपथ पत्र देगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने जो जनता से वादे किए है वह उन्हें पूरा करेगी। प्रवक्ता भगवानू नायक ने जानकारी दी है कि पाटन के बाद एक सितंबर को लोरमी, चार सितंबर को पंडरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। इस बैठक में जकांछ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रेणु जोगी सहित अन्य प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए थे।

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, छत्तीसगढ़ का एक राजनैतिक दल है। इसका गठन पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी ने की थी। पार्टी विरोधी गतिविधियों और कांग्रेस से निकाले जाने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की एक मात्र क्षेत्रीय पार्टी का गठन किया। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा में पार्टी के 5 विधायक है।