Move to Jagran APP

VIDEO: दिल्ली में भी दिखा पटना जैसा नजारा, BJP चीफ मनोज तिवारी ने किया ट्वीट

दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने एक वीडियो ट्वीट करके सनसनी मचा दी है।

By JP YadavEdited By: Updated: Fri, 04 Oct 2019 08:15 PM (IST)
Hero Image
VIDEO: दिल्ली में भी दिखा पटना जैसा नजारा, BJP चीफ मनोज तिवारी ने किया ट्वीट
नई दिल्ली, जेएनएन। delhi assembly election 2020: बिहार में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई भारी बारिश के चलते पटना में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैंं और अब तक तकरीबन 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पटना की सड़कें तालाब बन गई हैं तो घरों में पानी भर चुका है। इस बीच दिल्ली में भी बिहार के पटना जैसा नजारा देखे जाने की खबर है।

दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली से लोकसभा सीट से सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने एक वीडियो ट्वीट करके सनसनी मचा दी है। मनोज तिवारी द्वारा ट्वीट इस वीडियो में साफ तौर देखा जा सकता है कि दिल्ली के इस इलाके में घुटने तक पानी नजर आ रहा है, हालांकि यहां से बेहद कम वाहन गुजर रहे हैं। पैदल यात्री तो नहीं के बराबर है। दिल्ली में जलभराव और सफाई बड़ा मुद्दा है और इसको लेकर दिल्ली सरकार के साथ डीडीए भी घिरता रहा है। 

बता दें कि एक दिन पहले बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और हल्की आंधी आई थी। कुछ इलाकों में हुई झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया। कई जगहों पर भीषण जाम भी लग गया था। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर और वीडियो इसी इलाके का है। 

पढ़िए मनोज तिवारी का ट्वीट

ये दिल्ली ही है... मात्र कुछ मिनट की बारिश के बाद.. पर इसके लिये दिल्ली के मुख्यमंत्री जी को कोसियेगा नहीं वरना सर जी को ग़ुस्सा आ जायेगा। आख़िर दिल्ली के साथ ये खिलवाड़ कब तक !!!!'

गौरतलब है कि अगले छह महीने के भीतर दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी लगातार हमलावर है। पिछले कुछ महीने के दौरान भारतीय जनता पार्टी कई बार आम आदमी पार्टी सरकार को बेनकाब करने के लिए अभियान भी चला चुकी है। 

चाहे अनधिकृत कॉलोनियों को लेकर AAP सरकार के एलान की बात हो या फिर दूसरी लोकलुभावनी घोषणाएं, भाजपा लगातार इन मुद्दों पर दिल्ली सरकार को बेनकाब करती रही है। यह अलग बात है कि चुनाव नजदीक आता देखकर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा तीनों ही हमलावर हैं।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक