Move to Jagran APP

LIVE Mustafabad Delhi Election Result 2020: मुस्तफाबाद में आप के हाजी युनूस जीते, जगदीश प्रधान को हराया

Mustafabad Delhi Election Result 2020 LIVE मुस्तफाबाद सीट से आम आदमी पार्टी से हाजी युनूस चुनाव जीत गए हैं।

By Mohit PareekEdited By: Tue, 11 Feb 2020 05:01 PM (IST)
LIVE Mustafabad Delhi Election Result 2020: मुस्तफाबाद में आप के हाजी युनूस जीते, जगदीश प्रधान को हराया
LIVE Mustafabad Delhi Election Result 2020: मुस्तफाबाद में आप के हाजी युनूस जीते, जगदीश प्रधान को हराया

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना जारी है। अगर उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा की मुस्तफाबाद सीट की बात करें तो यहां आम आदमी पार्टी उम्मीदवार हाजी युनूस ने जीत दर्ज कर ली है। खास बात ये है कि वो लंबे समय से पीछे चल रहे थे और एक वक्त वो  30 हजार वोटों से पीछे चल रहे थे, हालांकि अब जीत हासिल की है। अभी चुनाव आयोग ने जीत की घोषणा नहीं की है, लेकिन जीत तय है। 

कौन-कौन है मैदान में?

इस सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से जगदीश प्रधान चुनावी मैदान में हैं जबकि आम आदमी पार्टी से हाजी युनूस चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से अली मेहंदी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। मुस्तफाबाद वो सीट है, जिसका नाम उन तीन सीटों में नाम शामिल है, जहां बीजेपी ने 2015 में जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने ने फिर मौजूदा विधायक जगदीश प्रधान को उम्मीदवार बनाया है।

LIVE Delhi Election Results 2020 : यहां देखें दिल्ली चुनाव रिजल्ट से जुड़ी हर एक अपडेट

Mustafabad Assembly Result Live Updates:

- चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए फाइनल डेटा के अनुसार, आप उम्मीदवार को 78146 वोट मिले हैं, जबकि जगदीश प्रधान को 78146 वोट मिले हैं। 

- जीत दर्ज करने के बाद आप उम्मीदवार हाजी युनूस के समर्थक जमकर जश्न मना रहे हैं। 

- जागरण संवाददाता स्वदेश कुमार के इनपुट के अनुसार आप उम्मीदवार ने विजय हासिल कर ली है। 

 - पहले बीजेपी के जगदीश प्रधान काफी देर आगे रहे, लेकिन अब हाजी युनूस जीत गए हैं। 

- मुस्तफाबाद में भी एक बार फिर आप रेस में आ गई है।25 राउंड के बाद आप के हाजी यूनुस भाजपा के जगदीश प्रधान से 17 हजार वोटों से आगे हो गए हैं। वैसे 14 राउंड तक जगदीश प्रधान 30 हजार मतों की बढ़त ले चुके थे। इसके बाद यूनुस ने बढ़त बनानी शुरू कर दी है। 

- ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी को 52904, आप को 20840 और कांग्रेस को 1475 वोट मिले हैं। 

- ताजा आंकड़ों के अनुसार, जगदीश प्रधान 32 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

- जगदीश प्रधान 29 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हो गए हैं। 

- बीजेपी के जगदीश प्रधान 19 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। 

- शुरुआत में आगे चलने के बाद आप के हाजी युनूस पीछे हो गए हैं और बीजेपी के जगदीश प्रधान ने बढ़त मना ली है। 

- आप के हाजी यूनुस मतगणना के शुरू होने के साथ ही आगे चल रह रहे हैं। 

- पिछले साल जीत दर्ज करने वाले जगदीश प्रधान पीछे चल रहे हैं। 

2015 में कैसा रहा था रिजल्ट?

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में यहां भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। खास बात ये है कि मुस्तफाबाद के अलावा सिर्फ तीन सीटें थीं, जहां बीजेपी ने जीत हासिल की थी। 2015 में जगदीश प्रधान को क्षेत्र के करीब 35.33 फीसदी यानी 58388 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के हसन अहमद को हराया था, जिन्हें 52357 वोट हासिल हुए थे। हसन अहमद ने 2013 के चुनावों में जीत हासिल की थी।