Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • general
LIVE BLOG

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: 'आप दो कदम चलेंगे तो मोदी चार कदम चलेगा', पीएम ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं और देशवासियों से किया वादा

LIVE Lok Sabha Election Result 2024 News Updates: रुझानों में NDA को बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, I.N.D.I.A. 233 सीटों पर आगे चल रही है।

By Mahen Khanna Tue, 04 Jun 2024 10:33 PM (IST)
News Article Hero Image

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election Result 2024 LIVE) की मतगणना के रुझानों में NDA को बहुमत मिल रहा है। वहीं, I.N.D.I.A. 233 सीटों पर आगे चल रही है। 

एग्जिट पोल्स में फिर मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया था। लोकसभा चुनाव के नतीजों की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें...

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE News Updates;

4 Jun 202410:33:52 PM
समर्थकों ने भाजपा मुख्यालय पर किया पीएम का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार, 4 जून 2024 को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पहुंचने पर समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया।

/

4 Jun 20248:53:38 PM
ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। मैं चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करूंगा। चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता से संपन्न कराया।

Victory celebrations of Lok Sabha Elections 2024 at BJP headquarters in New Delhi. https://t.co/kSrWBV9Dv5

— BJP (@BJP4India) June 4, 2024
4 Jun 20248:51:17 PM
पीएम मोदी बोले- हम सभी जनता जनार्दन के आभारी हैं

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज बड़ा मंगल है और इस पावन दिन NDA की तीसरी बार सरकार बननी तय है। हम सभी जनता जनार्दन के आभारी हैं। आज की यह विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है।

4 Jun 20248:46:11 PM
सरकार बनना तय- पीएम मोदी

पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय में इस वक्त मौजूद हैं। पीएम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने इस मौके पर कहा कि सरकार बनना तय है। 

Victory celebrations of Lok Sabha Elections 2024 at BJP headquarters in New Delhi. https://t.co/kSrWBV9Dv5

— BJP (@BJP4India) June 4, 2024
4 Jun 20248:35:47 PM
अब देश की अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर होगी- जेपी नड्डा

 पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। अब देश की अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर होगी।

Victory celebrations of Lok Sabha Elections 2024 at BJP headquarters in New Delhi. https://t.co/kSrWBV9Dv5

— BJP (@BJP4India) June 4, 2024
4 Jun 20248:26:02 PM
जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को कर रहे हैं संबोधित

नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में लोकसभा चुनाव 2024 का विजय उत्सव मनाया गया। पीएम मोदी राजनाथ सिंह के साथ बीजेपी दफ्तर में मौजूद हैं। वहीं जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।  

Victory celebrations of Lok Sabha Elections 2024 at BJP headquarters in New Delhi. https://t.co/kSrWBV9Dv5

— BJP (@BJP4India) June 4, 2024
4 Jun 20248:03:55 PM
पार्टी की जीत के बाद भाजपा समर्थक पहुंचे पार्टी मुख्यालय

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद भाजपा समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एकत्र हुए।

#WATCH | BJP supporters & party workers gather at party HQ in Delhi after the partys victory in the #LokSabhaEelections2024 pic.twitter.com/XWx9dLlbgk

— ANI (@ANI) June 4, 2024
4 Jun 20247:57:03 PM
हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे - पीएम मोदी

नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों का आभार जताया है। देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।

4 Jun 20246:16:03 PM
Lok Sabha Election Result 2024: कल करेंगे बैठक- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि हम कल I.N.D.I.A के सभी सहयोगियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम अपने गठबंधन सहयोगियों का सम्मान करते हैं और उनसे पूछे बिना हम प्रेस को कोई बयान नहीं देंगे।

4 Jun 20246:09:46 PM
लड़ाई संविधान को बचाने की थी- राहुल गांधी

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव I.N.D.I.A और कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ी, यह चुनाव हम भाजपा, हिंदुस्तान की संस्था, सीबीआई-ED, इन सबके खिलाफ लड़े, क्योंकि इन संस्थाओं को नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी ने डराया-धमकाया। उन्होंने कहा कि लड़ाई संविधान को बचाने की थी।

4 Jun 20246:09:39 PM
वायनाड से राहुल गांधी की बड़ी जीत

वायनाड से राहुल गांधी की बड़ी जीत हुई है। राहुल 3 लाख वोटों से जीते हैं।

4 Jun 20245:06:19 PM
राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका, 10 सीटों का हुआ नुकसान

राजस्थान में भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है। कुल 25 सीटों में से 14 सीटों पर ही भाजपा जीत दर्ज करती दिख रही है। 11 सीटों पर इंडिया गठबंधन में शामिल दल जीतते दिख रहे हैं।

4 Jun 20244:54:20 PM
Lok sabha Chunav result 2024 धर्मशाला में 91 बूथों में 57 बूथों पर भाजपा रही आगे
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के 91 बूथों में से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा को 57 बूथों पर बढ़त मिली है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी देविंदर जग्गी को 20 बूथों पर बढ़त मिली है। निर्दलीय प्रत्याशी राकेश चौधरी 14 बूथों में दोनों ही दलों को पछाड़ अधिक वोट हासिल किए हैं।
4 Jun 20244:38:26 PM
Lok Sabha Election Result 2024 शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल-खरगे, कल गठबंधन की बैठक

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे आज शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। कल I.N.D.I.A गठबंधन के नेता बैठक करने वाले हैं।

4 Jun 20244:30:18 PM
Lok Sabha Election Result जीतन राम मांझी 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीते

बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा प्रमुख जीतन राम मांझी ने जीत हासिल कर ली है। मांझी ने गया से 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत पाई।

4 Jun 20244:25:36 PM
Lok Sabha Election Result महाराष्ट्र, यूपी और पश्चिम बंगाल ने सबसे बड़ा 'खेला' कियाः राउत

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा है। राउत ने कहा कि देश में बदलाव होने जा रहा है। शाम तक भाजपा और सीटें हार जाएगी और वो 240 से नीचे आ जाएंगे। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र, यूपी और पश्चिम बंगाल ने सबसे बड़ा खेला किया है।

4 Jun 20244:15:43 PM
Election Result 2024 बंगाल में बड़ा उलटफेर, टीएमसी को बंपर सीटें
बंगाल में बड़ा उलटफेर हुआ है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस भाजपा से काफी आगे। तृणमूल कांग्रेस 29 सीटों पर आगे। 2019 में 18 सीटें जीतने वाली भाजपा मात्र 12 सीटों पर आगे। कांग्रेस एक सीट पर आगे।
4 Jun 20244:08:35 PM
Lok Sabha Chunav 2024 कंगना रनौत ने मंडी सीट से मारी बाजी

मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत चुनाव जीत गई हैं। कंगना ने विक्रमादित्या सिंह को 72696 मतों से हरा दिया है।

4 Jun 20244:05:39 PM
Lok Sabha Election Result सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी 1,400 वोटों से पीछे

पूर्व मेदिनीपुर जिले की कांथी सीट से भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी 1,400 वोटों से पीछे।

4 Jun 20243:55:59 PM
Lok Sabha Election Result 2024 केरल में पहली बार खिल रहा कमल

केरल में पहली बार कमल खिलता दिख रहा है। त्रिशूर सीट से भाजपा के सुरेश गोपी चुनाव में काफी अंतर से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20243:46:22 PM
Lok Sabha Election Result: दिग्विजय सिंह का एलान, कहा- अब चुनाव नहीं लड़ूंगा

दिग्विजय सिंह अपनी सीट राजगढ़ से काफी पीछे चल रहे हैं। अपनी हार देखते हुए दिग्गी राजा ने एलान किया कि अब वो चुनाव नहीं लड़ेंगे।

4 Jun 20243:28:57 PM
Lok Sabha Election Result अभिषेक बनर्जी और शत्रुघ्न सिन्हा बड़े अंतर से आगे

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी 649883 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, आसनसोल में शत्रुघ्न सिन्हा 60008 वोटों से आगे।

4 Jun 20243:17:41 PM
Lok Sabha Election Result पीएम मोदी और शाह ने टीडीपी चीफ को किया फोन

पीएम मोदी और अमित शाह ने टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू को फोन कर उन्हें आंध्र प्रदेश में 16 सीट पर आगे चलने के लिए बधाई दी है। दरअसल, नायडू केंद्र में किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं।

4 Jun 20242:58:53 PM
Lok Sabha Election Result: चित्रदुर्ग लोकसभा सीट पर भाजपा ने दर्ज की जीत

कर्नाटक की चित्रदुर्ग लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार गोविंद मकथप्पा करजोल ने अपने निकटतम कांग्रेस उम्मीदवार बी.एन.चंद्रप्पा को 48121 वोटों के अंतर से मात दी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, गोविंद मकथप्पा करजोल को कुल 684890 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 636769 मत मिले। 

4 Jun 20242:52:30 PM
बेंगलुरु दक्षिण से तेजस्वी सूर्या आगे

 कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट पर भाजपा के तेजस्वी सूर्या 241104 वोटों से आगे चल रहे हैं। सूर्या को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट तक 677074 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी को अब तक कुल 435970 वोट मिले हैं।

4 Jun 20242:22:49 PM
Lok sabha Results: चरणजीत सिंह चन्नी ने दर्ज की जीत

पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर लोकसभा सीट से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को 1,75,993 वोटों के अंतर से हराया।

4 Jun 20242:06:03 PM
Lok sabha Election Result 2024 जेडीयू ने बताया- कहां रहेंगे नीतीश कुमार

 जेडीयू ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी एनडीए के साथ ही रहेंगे।

4 Jun 20242:05:20 PM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: उमर अब्दुल्ला ने मान ली हार

उमर अब्दुल्ला ने अपनी हार मान ली है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी हार स्वीकार करता हूं और उन्होंने इंजीनियर राशिद को बधाई भी दी।

4 Jun 20242:01:13 PM
Lok sabha Election Result 2024 भाजपा की दो सीटों पर जीत, चुनाव आयोग ने की घोषणा

भाजपा ने दो सीटों पर जीत हासिल कर ली है। चुनाव आयोग ने सूरत और जयपुर में पार्टी उम्मीदवारों की जीत की घोषणा की।

4 Jun 20241:57:37 PM
Lok sabha Results: जयराम रमेश का पीएम पर हमला, बोले- नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें मोदी

लोकसभा चुनावों में भाजपा अभी बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे चल रही है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी से इस्तीफा देने की मांग की है। जयराम रमेश ने कहा कि यह साबित हो गया है कि मौजूदा प्रधानमंत्री भूतपूर्व प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। अब वो नैतिक जिम्मेदारी लें और इस्तीफा दें।

4 Jun 20241:52:03 PM
Lok sabha Results रुझानों में 300 पार हुई एनडीए

रुझानों में एक बार फिर एनडीए 300 पार हो गई है। हालांकि, भाजपा 238 सीटों पर आगे चल रही है।

4 Jun 20241:40:12 PM
Lok Sabha Election Result रुझानों में कई दिग्गज नेता चल रहे पीछे

रुझानों में कई दिग्गज नेता चुनाव हार रहे हैं। थरूर, अधीर रंजन, स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 20241:30:21 PM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: बिहार में नीतिश का जलवा कायम, पार्टी 15 सीटों पर आगे

बिहार में नीतिश कुमार का जलवा कायम दिख रहा है। जेडीयू 15 सीटों पर आगे चल रही है।

4 Jun 20241:19:33 PM
Lok sabha Chunav result 2024 रुझाने में शशि थरूर को बड़ा झटका, भाजपा उम्मीदवार से चल रहे पीछे

रुझाने में शशि थरूर को झटका लगा है। थरूर भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर से पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 20241:06:41 PM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रुझानों में भाजपा को 62 सीटों का नुकसान

रुझानों में भाजपा को 62 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। यूपी और बंगाल में सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है।

4 Jun 202412:54:44 PM
Lok Sabha Election Result खडूर साहिब सीट से अमृतपाल सिंह 1 लाख वोटों से आगे

पंजाब की खडूर साहिब सीट से अमृतपाल सिंह 1 लाख वोटों से आगे निकल गए हैं। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।

4 Jun 202412:43:13 PM
Lok sabha Chunav result 2024 बंगाल में अधीर रंजन चौधरी को झटका, यूसुफ पठान से चल रहे पीछे

बंगाल की बेहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी को झटका लगता दिख रहा है। यूसुफ पठान कांटे की टक्कर दे रहे हैं। पठान 600 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202412:31:37 PM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: बंगाल में ममता का जलवा, भाजपा को नुकसान

बंगाल में ममता का जलवा, भाजपा को नुकसान हो रहा है। टीएमसी को 32 सीट मिलती दिख रही है।

4 Jun 202412:22:17 PM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रुझानों में एनडीए को बहुमत मिला, I.N.D.I.A 250 पर अटकी

रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। जबकि I.N.D.I.A 250 पर अटका है।

4 Jun 202412:11:38 PM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: मेरठ से अरुण गोविल हुए पीछे

मेरठ से अरुण गोविल फिर से पीछे हो गए हैं।

4 Jun 202411:50:07 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला हार रहे अपनी सीट

महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। रुझानों में उमर 58 हजार तो महबूबा लगभग 1.5 लाख वोटों से पीछे हैं।

4 Jun 202411:40:01 AM
Lok sabha Chunav result 2024 भाजपा बहुमत से काफी पीछे, 236 सीटों पर आगे

रुझानों में भाजपा बहुमत से काफी पीछे हो गई है। फिलहाल पार्टी 236 सीटों पर आगे है।

4 Jun 202411:29:17 AM
Lok sabha Chunav result 2024 सभी 543 सीटों पर रुझान आए

चुनाव आयोग ने सभी 543 सीटों पर रुझान जारी कर दिए हैं। रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल रहा है, लेकिन भाजपा बुहमत से काफी पीछे है।

4 Jun 202411:13:40 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: इंदौर में रिकॉर्ड बनाने जा रहा NOTA

इंदौर में NOTA को 80 हजार वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा नाम वापिस लेने के बाद पार्टी ने नोटा को वोट देने की अपील की थी। यहां भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी करीब 4 लाख वोटों से आगे हैं।

4 Jun 202411:06:19 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र के रुझानों में I.N.D.I.A को बढ़त

महाराष्ट्र के रुझानों में I.N.D.I.A को बढ़त मिलती दिख रही है। एनडीए को बड़ा नुकसान हो रहा है।

4 Jun 202410:51:04 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: स्मृति ईरानी अमेठी से चल रही पीछे

रुझानों में अमेठी से स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरीलाल 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202410:40:18 AM
Lok sabha Chunav result 2024 यूपी के रुझानों में समाजवादी पार्टी 34 सीटों पर आगे

यूपी के रुझानों में समाजवादी पार्टी 34 सीटों पर आगे चल रही है। यहां I.N.D.I.A गठबंधन 42 सीटों पर आगे है।

4 Jun 202410:28:56 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: हरियाणा में बड़ा उलटफेर, भाजपा से आगे निकली कांग्रेस

हरियाणा में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस भाजपा से आगे निकल गई है। कांग्रेस 5, भाजपा 4 तो AAP 1 सीट पर आगे है।

4 Jun 202410:12:13 AM
Lok sabha Chunav Result 2024 कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला

कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये रुझान बताते हैं कि वर्तमान पीएम भूतपूर्व प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। यह उनकी नैतिक और राजनीतिक हार है।

#WATCH | Delhi: Congress General Secretary in-charge Communications, Jairam Ramesh says, "These trends show that the present (PM) is going to become former. This is his moral and political defeat...It has never happened before that the Prime Minister trails from his own… pic.twitter.com/LPxTE6SbtW

— ANI (@ANI) June 4, 2024

4 Jun 202410:08:20 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: वाराणसी से पीएम मोदी काफी आगे हुए

 वाराणसी से पीएम मोदी काफी आगे हुए। पीएम 9 हजार वोटों से आगे हुए।

4 Jun 202410:00:40 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रुझानों में फिर NDA को बहुमत

रुझानों में एनडीए को फिर से बहुमत मिल गया है। I.N.D.I.A. अब 221 सीटें पर आगे है।

4 Jun 20249:53:35 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रुझानों में फिर से एनडीए को बहुमत

रुझानों में फिर से एनडीए को बहुमत मिल गया है। एनडीए को 273 सीटें मिल गई है।

4 Jun 20249:34:58 AM
Lok sabha Chunav result 2024 रुझानों में एनडीए और I.N.D.I.A में कांटे की टक्कर

रुझानों में एनडीए और I.N.D.I.A में कांटे की टक्कर दिख रही है। एनडीए को 260 तो I.N.D.I.A को 233 सीटें मिलती दिख रही है।

4 Jun 20249:24:03 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: वाराणसी में बड़ा उलटफेर, पीएम मोदी चल रहे पीछे

 वाराणसी में बड़ा उलटफेर, पीएम मोदी चल रहे पीछे।

4 Jun 20249:13:07 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE चांदनी चौक में जेपी अग्रवाल आगे

 चांदनी चौक में कांग्रेस के जेपी अग्रवाल आगे।

4 Jun 20249:03:53 AM
Lok sabha Chunav result 2024 कर्नाटक में भी NDA का जलवा

कर्नाटक में भी NDA का जलवा देखने को मिल रहा है। कंगना, गडकरी और पवन सिंह आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:53:42 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: यूपी के पीलीभीत से सपा उम्मीदवार आगे

यूपी के पीलीभीत सीट से सपा उम्मीदवार भगवत सरण अग्रवाल आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:48:25 AM
Lok sabha Chunav result 2024 मेरठ से अरुण गोविल आगे चल रहे

मेरठ से अरुण गोविल आगे चल रहे हैं। 

4 Jun 20248:46:57 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE एनडीए अब 240 सीटों पर आगे हुआ, I.N.D.I.A 126 पर आगे

रुझानों में एनडीए अब 240 सीटों पर आगे हो गया है। I.N.D.I.A 126 पर आगे है।

4 Jun 20248:44:03 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: ज्योतिरादित्या सिंधिया गुणा से आगे

ज्योतिरादित्या सिंधिया गुणा से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:43:01 AM
Lok sabha Election Result 2024 शिवराज सिंह विदिशा से आगे, भूपेश बघेल ने भी अपनी सीट पर बनाई बढ़त

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह विदिशा से आगे चल रहे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी अपनी सीट पर बढ़त बना ली है।

4 Jun 20248:40:28 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: कंगना रनौत मंडी से चल रही आगे

कंगना रनौत मंडी लोकसभा सीट से आगे चल रही हैं। यहां विक्रमादित्या सिंह पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:38:39 AM
Lok sabha Chunav result 2024 कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा को बढ़त

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा को बढ़त। कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:34:35 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: एनडीए को रुझानों में 233 सीटें तो I.N.D.I.A को 114 सीटें

एनडीए को रुझानों में 233 सीटें मिल रही है। I.N.D.I.A को 114 सीटें मिल रही है।

4 Jun 20248:33:02 AM
Lok sabha Chunav result 2024 करनाल में बड़ा उलटफेर, पूर्व सीएम मनोहर लाल पीछे

हरियाणा के रुझानों में करनाल में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। पूर्व सीएम मनोहर लाल पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:30:33 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: NDA को रुझानों में 200 पार सीटें

रुझानों में NDA को 205 सीटें मिल गई हैं। वहीं, I.N.D.I.A को 87 सीटें मिली है।

4 Jun 20248:25:59 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रुझानों में एनडीए 100 पार, I.N.D.I.A को झटका

रुझानों में एनडीए 140 सीटों पर आगे है। I.N.D.I.A को बड़ा झटका लगा है और वो केवल 60 सीटों पर आगे है।

4 Jun 20248:23:15 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: शिमला में कांग्रेस आगे चल रही है

 शिमला में कांग्रेस आगे चल रही है और भाजपा पीछे है। यहां विनोद सुल्तानपुरी आगे हैं।

4 Jun 20248:20:34 AM
Lok sabha Chunav result 2024 दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा आगे

रुझानों में दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

4 Jun 20248:18:58 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: I.N.D.I.A 44 सीटों पर आगे, एनडीए 24 पर

रुझानों में I.N.D.I.A 44 सीटों पर आगे तो वहीं एनडीए 24 पर आगे।

4 Jun 20248:15:49 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रुझानों में बड़ा उलटफेर, I.N.D.I.A को बढ़त

रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, I.N.D.I.A को एनडीए पर बड़ी बढ़त मिल गई है।

4 Jun 20248:10:01 AM
Lok sabha Chunav result 2024 एनडीए 10 सीटों पर आगे चल रही है और I.N.D.I.A 5 सीटों पर आगे

एनडीए 10 सीटों पर आगे चल रही है और I.N.D.I.A 5 सीटों पर आगे है।

4 Jun 20248:08:31 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: एनडीए 7 तो I.N.D.I.A 5 सीटों पर आगे

रुझानों में एनडीए 7 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, I.N.D.I.A 5 सीटों पर आगे चल रही है।

4 Jun 20248:07:06 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: भाजपा को रुझानों में 7 सीटों पर बढ़त

रुझान आने शुरू हो गए हैं। भाजपा को रुझानों में 7 सीटों पर बढ़त मिल गई है।

4 Jun 20248:01:53 AM
Lok sabha Election Result 2024 वोटों की गिनती शुरू हुई

वोटों की गिनती शुरू हो गई है। थोड़ी देर में पहला रुझान सबके सामने होगा।

4 Jun 20247:56:25 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: इतिहास में 2024 का चुनाव सबसे लंबा
blog images

1951-52 में देश में 120 दिनों तक चलने वाला सबसे लंबा चुनाव था। उसके बाद 2024 में 44 दिनों तक चुनाव प्रक्रिया चली।

4 Jun 20247:53:02 AM
Lok sabha Chunav result 2024 कुछ ही मिनटों में आएगा पहला रुझान

कुछ ही मिनटों में लोकसभा चुनाव का पहला रुझान सामने आ जाएगा। 

4 Jun 20247:49:28 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: गांधीनगर से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत का किया दावा

गांधीनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सोनल पटेल ने कहा कि हमें यहां अच्छे नतीजों की उम्मीद है। कांग्रेस न केवल गुजरात में बल्कि पूरे भारत में बहुत अच्छे नतीजे लाएगी। इस बार मतदाता भाजपा के साथ नहीं हैं।

4 Jun 20247:44:15 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: बिहार में काउंटिंग से पहले भाजपा नेता करा रहे पूजा

बिहार में काउंटिंग से पहले भाजपा नेता पूजा अर्चना करा रहे हैं।

4 Jun 20247:37:33 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: खरगे ने अधिकारियों को लिखा खुला पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश के अधिकारियों (ब्यूरोक्रेसी) को एक खुला पत्र लिखा, जिसमें उनसे संविधान का पालन करने और बिना किसी डर, पक्षपात व किसी के प्रति दुर्भावना के देश की सेवा करने का आग्रह किया गया है।

4 Jun 20247:28:26 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: कांग्रेस मुख्यालय में भी जश्न की तैयारी

एग्जिट पोल को नकारते हुए कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही है। कांग्रेस मुख्यालय में भी जश्न की तैयारी शुरू हो गई है।

4 Jun 20247:22:04 AM
गुजरात के आणंद जिले में स्ट्रांग रूम खोला गया

गुजरात में मतगणना से पहले आणंद जिले में स्ट्रांग रूम को खोल दिया गया है। कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

4 Jun 20247:17:38 AM
Lok sabha Chunav result 2024 नतीजों से पहले बांसुरी स्वराज ने बिड़ला मंदिर में पूजा-अर्चना की

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने चुनावी नतीजों से पहले आज बिड़ला मंदिर में पूजा-अर्चना की।

#WATCH | BJP candidate from New Delhi Lok Sabha seat, Bansuri Swaraj offers prayers at Shri Laxmi Narayan Temple (Birla Mandir) in Delhi. pic.twitter.com/VBosg3YM8R

— ANI (@ANI) June 4, 2024

4 Jun 20247:13:01 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोगों का फैसला हमें स्वीकार होगाः मनीष तिवारी

चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद और पार्टी उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा कि आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है। लोगों ने अपनी राय जाहिर कर दी है। राय ईवीएम में बंद है। ईवीएम खुलेगी और राय सामने आएगी। जनता का जो भी फैसला होगा, उसे सभी को सम्मान के साथ स्वीकार करना चाहिए। 

4 Jun 20247:07:08 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा हर हाल में जीतने वाली है

केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के जोधपुर से भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा हर हाल में जीतने वाली है। उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव से भाजपा को जिताने की श्रृंखला को जारी रखते हुए सभी कार्यकर्ता इस आखिरी दिन अपनी मेहनत को सफल बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

4 Jun 20247:02:30 AM
Lok sabha Election Result 2024 हमें 400 पार सीटें ही मिलेंगीः माधवी लता

हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने नतीजों से पहले भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि देश नतीजों का इंतजार कर रहा है और हमें 400 पार सीटें ही मिलेंगी।

#WATCH | BJP candidate from Hyderabad, Madhavi Latha says, "The country is waiting for the results...We will get '400 paar'..." pic.twitter.com/J3QBMsntVb

— ANI (@ANI) June 4, 2024

4 Jun 20246:57:24 AM
Lok sabha Chunav result मतगणना से पहले अखिलेश का बड़ा आरोप- कार्यकर्ताओं को किया जा रहा नजरबंद

मतगणना से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश ने सर्वोच्च न्यायालय और चुनाव प्रमुख से तत्काल संज्ञान लेने की मांग करते हुए कहा कि मिर्जापुर, अलीगढ़, कन्नौज के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन विपक्ष के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को घरों में नजरबंद कर रही है।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय, चुनाव प्रमुख @ECISVEEP @CEOUP व पुलिस प्रमुख @dgpup @Uppolice इस बात का तत्काल संज्ञान लें कि मिर्ज़ापुर, अलीगढ़, कन्नौज के अलावा उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में ज़िलाधिकारी व पुलिस प्रशासन विपक्ष के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को घरों में नज़रबंद करने का… pic.twitter.com/0eJwFHlq5u

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 3, 2024

4 Jun 20246:52:21 AM
Lok sabha Election Result 2024 भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने मतगणना से पहले की पूजा

चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने मतगणना से पहले दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में पूजा की।

4 Jun 20246:46:13 AM
Lok sabha Chunav result 2024 कांग्रेस के आरोपों का मुख्य चुनाव आयोग ने शायराना अंदाज में दिया जवाब

कांग्रेस के आरोपों का मुख्य चुनाव आयोग राजीव कुमार ने शायराना अंदाज में जवाब दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि इलेक्शन के दौरान चुनाव आयोग लापता रहा था, जिसपर राजीव कुमार ने कहा कि अगर आरोप लगाने है तो सबूत भी दो।

मंज़ूर है इल्ज़ाम लगाओ हम पर, शर्त इतनी है कि साथ में सबूत भी हो।

CEC Rajiv Kumar takes a poetic jibe at mischievous narratives that try to vitiate the election space. #GeneralElections2024#ECI #LokSabhaElections2024 #ChunavKaParv #DeshKaGarv pic.twitter.com/iXpHnrmdOh

— Election Commission of India (@ECISVEEP) June 3, 2024

4 Jun 20246:32:34 AM
Lok sabha Election Result 2024: कांग्रेस का दावा- इंडी गठबंधन ही बनाएगा सरकार
blog images

कांग्रेस ने दावा किया है कि इंडी गठबंधन ही इस बार सरकार बनाएगी। कांग्रेस ने कहा कि सारे एग्जिट पोल इस बार फेल होंगे।

4 Jun 20246:20:33 AM
Lok sabha result: छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं ने जीत के जश्न के लिए 201 किलो लड्डू मंगवाए

छत्तीसगढ़ के रायपुर में जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 201 किलो लड्डू अभी से मंगवा लिए हैं। आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना होगी।

#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: BJP district vice president Lalit Jai Singh said, "Our target is to distribute 201 kg of laddus. We have ordered 11 types of laddus. We will distribute laddus from noon till 11 in the night... There is a wave of BJP in the whole country and PM Modi… https://t.co/ooXppgHzDh pic.twitter.com/8IxvSniWsZ

— ANI (@ANI) June 3, 2024

4 Jun 20246:18:08 AM
Lok sabha Election Result 2024 लोकसभा चुनाव की मतगणना के चलते कठुआ में सुरक्षा कड़ी

लोकसभा चुनाव की मतगणना के चलते जम्मू-कश्मीर के कठुआ के मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

#WATCH | Jammu and Kashmir: Security heightened at a counting centre in Kathua.

Vote counting for #LokSabhaElections to begin at 8 am. pic.twitter.com/SR4XIAVSap

— ANI (@ANI) June 4, 2024

4 Jun 20246:07:24 AM
Lok sabha Chunav Result 2024 नागपुर में चुनाव परिणामों के चलते सुरक्षा बढ़ी
महाराष्ट्र के नागपुर में चुनाव परिणामों के चलते मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।

#WATCH | Security heightened at a counting centre in Maharashtra's Nagpur.

Vote counting for #LokSabhaElections to begin at 8 am. pic.twitter.com/JqLotOLuhp

— ANI (@ANI) June 4, 2024
4 Jun 20246:03:46 AM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: आज एग्जिट पोल की पोल खुल जाएगीः राजेश ठाकुर

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नतीजों से पहले कहा कि आज देश का भविष्य तय होगा। जनता देश का भविष्य तय करेगी और आज एग्जिट पोल की पोल खुल जाएगी।

#WATCH | Jharkhand Congress president Rajesh Thakur says, "Today the future of the country will be decided...The public will decide the future of the country...Today the difference between the exit poll and the exact poll will be seen..." pic.twitter.com/7upQVwTUoe

— ANI (@ANI) June 4, 2024

4 Jun 20245:54:44 AM
Lok Sabha Election Results 2024 एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा करेगी 300 पार

एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा एक बार फिर तीन सौ पार करेगी और 305 से 315 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं, कांग्रेस 62-72 से अधिक सीटें जीत सकती है।

4 Jun 20245:52:47 AM
Lok sabha Election Result 2024 एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में कड़ी टक्कर का है अनुमान

एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में कड़ी टक्कर का अनुमान जताया गया है। हालांकि, आज चुनावी नतीजों में ये साफ हो जाएगा कि वहां कौन किसपर भारी है।

4 Jun 20245:48:00 AM
Lok sabha Chunav result 2024 एग्जिट पोल को कांग्रेस ने नकारा

लोकसभा चुनाव में वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में भाजपा को बड़ी जीत का अनुमान जताया गया है। हालांकि, कांग्रेस ने इसे फर्जी बताया है।

4 Jun 20245:47:33 AM
Lok Sabha Election Results 2024 हाई प्रोफाइल सीट पर केंद्रीय मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर

महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट की गिनती वीआईपी सीटों में होती है। यहां से कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल चुनावी मैदान में हैं।

4 Jun 20245:21:46 AM
Lok sabha Chunav result 2024 live कोई भी शरारत करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना की तैयारी पर अयोध्या के आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं...CCTV लगा दिए गए हैं...सुरक्षा बलों को ब्रीफिंग कर दी गई है...किसी भी अप्रिय घटना पर नजर रखी जाएगी और जो कोई भी शरारत करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

#WATCH उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना की तैयारी पर अयोध्या के IG प्रवीण कुमार ने कहा, "चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं...CCTV लगा दिए गए हैं...सुरक्षा बलों को ब्रीफिंग कर दी गई है...किसी भी अप्रिय घटना पर नजर रखी जाएगी और जो कोई भी… pic.twitter.com/e9AUEBSjtO

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2024

4 Jun 20245:15:31 AM
Lok Sabha Election 2024 Result LIVE मतगणना से पहले पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में अब कुछ ही घंटे का समय शेष बचा है। मंगलवार (4 जून) को सुबह 8 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो जाएगी इसको लेकर चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना से पहले किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

4 Jun 20245:09:38 AM
Lok Sabha Election 2024 नतीजों का काउंटडाउन शुरू

लोकसभा चुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं। सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि किसकी सरकार केंद्र में बनेगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us