Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, झारखंड में I.N.D.I.A. की जीत के लिए उतारेगी टीम

Lok Sabha Election 2024 प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र एवं संविधान की मर्यादा की मजबूती के लिए कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन को संघर्ष करना है। सभी लोग एकजुट होकर महंगाई बेरोजगारी एवं नफरत के माहौल से लोगों को निजात दिलाने के लिए संकल्पित हैं। इसी क्रम में आनेवाले लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने की तैयारी की जा रही है।

By Mohammad SameerEdited By: Mohammad SameerUpdated: Wed, 13 Sep 2023 06:30 AM (IST)
Hero Image
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर तैयारी आरंभ की (file photo)

राज्य ब्यूरो, रांची: प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए संयोजक एवं प्रभारी की टीम तैयार की है। इस टीम में कांग्रेस के तमाम वरीय नेताओं को लगाया गया है जो केंद्रीय कमेटी को क्षेत्रवार मुद्दों की जानकारी देंगे और आइएनडीआइए के दलों से समन्वय बनाएंगे।

मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी एवं संयोजकों के नामों की घोषणा की। इसके लिए झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय से अनुमति ले ली गई है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र एवं संविधान की मर्यादा की मजबूती के लिए कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन को संघर्ष करना है।

सभी लोग एकजुट होकर महंगाई, बेरोजगारी, एवं नफरत के माहौल से लोगों को निजात दिलाने के लिए संकल्पित हैं। इसी क्रम में आनेवाले लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने की तैयारी की जा रही है। राज्य के प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं मंत्री, विधायक, सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण को लोकसभा वार जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा वे डा. एम. तौसीफ उपस्थित थे।

सभी सीटों पर तैयारी, गठबंधन के भी काम आएंगे

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सभी सीटों पर तैयारी की है और यह बात भी तय है कि पार्टी के कार्यकर्ता गठबंधन दलों के उम्मीदवारों की भी उसी तरह से मदद करेंगे जैसे कांग्रेस उम्मीदवार की। कांग्रेस की पूरी टीम आइएनडीआइए के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान पर उतरेगी और हमारा लक्ष्य सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करना है।

कई प्रभारी स्वयं टिकट के दावेदार

कांग्रेस ने जा सूची जारी की है उसमें कई प्रभारी ऐसे भी हैं जो स्वयं ही चुनाव में टिकट के दावेदार हैं और कई पूर्व में चुनाव भी लड़ चुके हैं। पूर्व के आम चुनावों में मैदान में किस्मत आजमा चुके अथवा जीत दर्ज कर चुके नेताओं में सुबोधकांत सहाय, डा. रामेश्वर उरांव, डा. अजय कुमार, गीता कोड़ा, प्रदीप यादव आदि के नाम इसे कमेटी में शामिल हैं। इनमें से अधिसंख्य इस चुनाव में भी किसी ना किसी तौर पर दावेदार हैं।