Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: समरेश सिंह की बहू श्वेता सिंह बोकारो से कांग्रेस उम्‍मीदवार, संजय सिंह का टिकट कटा

Jharkhand Assembly election 2019. कांग्रेस ने शुक्रवार को देवघर सिमरिया और बाेकारो से तीन प्रत्याशियों का एलान किया।

By Alok ShahiEdited By: Updated: Sat, 23 Nov 2019 10:37 AM (IST)
Jharkhand Election 2019: समरेश सिंह की बहू श्वेता सिंह बोकारो से कांग्रेस उम्‍मीदवार, संजय सिंह का टिकट कटा
Jharkhand Election 2019: समरेश सिंह की बहू श्वेता सिंह बोकारो से कांग्रेस उम्‍मीदवार, संजय सिंह का टिकट कटा

रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly election 2019 कांग्रेस ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बदल दिया है, अब यहां संजय सिंह के स्थान पर श्वेता सिंह कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। श्वेता सिंह पूर्व मंत्री समरेश सिंह की बहू हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान किया है। सिमरिया सीट से योगेंद्र बैठा और बगोदर से वासुदेव वर्मा को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने बोकारो में समरेश की बहू को दिया टिकट

झारखंड में कांग्रेस पार्टी कुछ उम्मीदवारों के कथित गलत चयन के कारण भारी दबाव में है और यही कारण है कि विधानसभा चुनाव के दौरान दूसरी बार पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदला है। इसके पूर्व कांके से पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को टिकट देकर वापस ले लिया गया था और अब बोकारो में यही हुआ है। बोकारो में संजय सिंह को टिकट मिलने के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नाराज चल रहे थे। यहां से पूर्व विधायक समरेश सिंह की बहू श्वेता सिंह को टिकट देकर पार्टी ने मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है। अब भाजपा विधायक बिरंची नारायण से श्वेता सिंह की सीधी टक्कर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। समरेश सिंह की बड़ी बहू परिंदा सिंह भी टिकट की दावेदार थीं लेकिन उनके दावे को दरकिनार कर दिया गया है।

 

श्वेता सिंह के नाम पर खुद समरेश सिंह ने हामी भरी

श्वेता सिंह के नाम पर खुद समरेश सिंह ने भी हामी भर दी थी जिसके बाद उम्मीदवार बदला गया। सूत्रों की मानें तो उम्मीदवार बदलने में राजेंद्र सिंह और उनकी टीम की बड़ी भूमिका रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार देर रात तक सूची जारी हो सकती है जिसमें सिमरिया और बगोदर को लेकर भी फैसला आने का अनुमान है। सूची जारी होने के पूर्व ही श्वेता सिंह को तैयारी करने के लिए पार्टी मुख्यालय ने सूचित कर दिया है।