Move to Jagran APP

Ahmedabad West Lok Sabha Chunav Result 2024: दिनेश मकवाणा ने दर्ज की बड़ी जीत, कांग्रेस उम्मीदवार को करीब तीन लाख वोटों से हराया

Ahmedabad West Lok Sabha Election Results Live सातों चरणों की वोटिंग खत्म होने के बाद अब रिजल्ट की बारी है। चार जून यानी मंगलवार को लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए। अहमदाबाद पश्चिम सीट इस बार भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। इस वजह से सबकी निगाहें भी इस सीट पर टिकीं है। भाजपा के दिनेश मकवाणा के खिलाफ कांग्रेस ने भी भरत मकवाणा को उतारा है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Mon, 03 Jun 2024 11:51 PM (IST)
Hero Image
Ahmedabad West Lok Sabha Chunav Result 2024: अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा सीट।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। Ahmedabad West Lok Sabha Chunav Result 2024: गुजरात की अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा सीट का परिणाम घोषित हो चुका है। बीजेपी उम्मीदवार दिनेश मकवाणा ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार भरत मकवाणा को करीब तीन लाख वोटों से हराया है। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली।

यह भी पढ़ें:  क्या होता है एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल से है कितना अलग, मतदान के बाद ही क्यों होता है जारी?

इनके बीच मुकाबला

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस बार दिनेश मकवाणा पर दांव खेला था। वहीं, कांग्रेस ने भरत मकवाणा को टिकट दिया था। दिनेश मकवाणा पेशे से वकील हैं। जनता की अदालत में उनके भाग्य का फैसला मंगलवार यानी चार जून को हो गया। 

सात मई को हुआ था मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 में अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान हुआ था। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. किरीट पी. सोलंकी ने चुनाव जीता था। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजू परमार को शिकस्त दी थी।

कितनी है मतदाताओं की संख्या

अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा सीट (Ahmedabad West Lok Sabha Seat) पर मतदाताओं की कुल संख्या 16,43,317 हैं। इसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 8,51,862 और महिला मतदाताओं की संख्या 7,91,430 हैं।

यह भी पढ़ें: कब हटेगी आचार संहिता? जानिए नई भर्ती और परीक्षाओं समेत किन-किन चीजों से हटेगी पाबंदी