Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chhindwara Lok Sabha Chunav Result 2024: ढह गया छिंदवाड़ा का किला, नकुल नाथ 1 लाख से अधिक वोटों से हारे

Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results Live congress bjp Lok Sabha Election Result 2024 कांग्रेस और कमलनाथ का गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा का किला ढह गया है। यहां से कमलनाथ के पुत्र एवं निवर्तमान सांसद नकुल नाथ 1 लाख से भी अधिक वोटों से हार गए। उन्हें भाजपा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू ने करारी शिकस्त दी। जानिए पूरे नतीजे..

By Jagran News Edited By: Sachin Pandey Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:43 PM (IST)
Hero Image
Chhindwara Lok Sabha Result 2024: कमलनाथ के गढ़ में इस बार भाजपा ने भी जबरदस्त घेराबंदी की है।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। Chhindwara Lok Sabha Chunav Result 2024, Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024: कांग्रेस और कमलनाथ का गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा का किला ढह गया है। भाजपा ने यहां बड़ी सेंध लगाई है और से कमलनाथ के पुत्र एवं निवर्तमान सांसद नकुल नाथ को 1 लाख से भी अधिक मतों के अंतर से मात दे दी है।

भाजपा ने छिंदवाड़ा का किला फतह करने के लिए लंबे समय से घेराबंदी करना जारी रखा था। उसका फायदा पार्टी को मिला और दशकों बाद छिंदवाड़ा से कमलनाथ का दबदबा खत्म किया। गौरतलब है कि छिंदवाड़ा काफी हाई प्रोफाइल सीटों में एक है और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ है।

पिछले चुनाव में यहां से नकुल नाथ ने ही जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने छिंदवाड़ा से बंटी कुमार साहू के चेहरे पर दांव लगाया था और यह सफल साबित हुआ। नतीजों में बंटी विवेक साहू को 644738 मत मिले। वहीं नकुल नाथ 531120 मत ही प्राप्त कर सके।

किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर इस बार पहले चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान हुआ है।

2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार नकुल नाथ ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी नथनशाह कवरेती को हराया था।

इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता

इस लोकसभा सीट पर कुल 1514783 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 773873 हैं और महिला मतदाता 740892 हैं।