Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Voting in MP: प्रदेश में मतदान साढ़े आठ फीसदी घटा, हर मतदान केंद्र पर वोट बढ़ाना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मौसम के साथ-साथ चुनावी माहौल में भी गर्मी आएगी और मतदाता की उदासी टूटेगी। अंचल में भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार का मानना है कि अंचल में औसत इतने ही मतदान में वृद्धि होगी। लोकसभा चुनाव की तैयारी के साथ भाजपा ने कार्यकर्ताओं की बैठक में एक ही संकल्प जताया है कि इस बार मतदान केंद्र पर 370 वोटों की वृद्धि करनी है।

By Jogendra Sen Edited By: Jeet Kumar Updated: Sun, 21 Apr 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
भाजपा ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि इस बार मतदान केंद्र पर 370 वोटों की वृद्धि करनी है

जेएनएन, ग्वालियर। पहले चरण में प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर पिछले चुनाव की तुलना में 8.62 फीसदी मतदान कम होने से ग्वालियर-चंबल अंचल के भाजपा नेताओं की चिंता बढ़ गई हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव हर मतदान केंद्र पर 370 मत बढ़ाने का संकल्प लिया है।

अंचल की चारों लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। उस समय अंचल में गर्मी अपने चरम पर होगी। इन परिस्थतियों में शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना अब भाजपा नेताओं के लिए बड़ी चुनौती है। दूसरी तरफ नामांकन दाखिल होने के बाद अंचल में चुनाव प्रचार ने भी अब तक गति नहीं पकड़ी हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मौसम के साथ-साथ चुनावी माहौल में भी गर्मी आएगी और मतदाता की उदासी टूटेगी। अंचल में भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार का मानना है कि अंचल में औसत इतने ही मतदान में वृद्धि होगी।

पहले चरण के मतदान से भाजपा रणनीतिकारों को चिंता में डाला

लोकसभा चुनाव की तैयारी के साथ भाजपा ने कार्यकर्ताओं की बैठक में एक ही संकल्प जताया है कि इस बार मतदान केंद्र पर 370 वोटों की वृद्धि करनी है। इसी संकल्प के साथ पार्टी का देवतुल्य कार्यकर्ता चुनावी समर में उतरा है, प्रदेश छह लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ। इन सीटों पर मतदान में वृद्धि होने की बजाय उल्टा साढ़े आठ प्रतिशत के लगभग कम मतदान हुआ। कम मतदान ने भाजपा के रणनीतिकारों को चिंता में डाल दिया है। मतदान बढ़ाने के लिए नये सिरे से रणनीति बनाने के लिए विवश कर दिया है।

चुनाव प्रचार को गति देनी होगी

भाजपा अब 25 अप्रैल से पांच मई के बीच चुनाव प्रचार को गति देने के लिए पूरी ताकत लगाने की रणनीति बना रही है। मुरैना में 25 अप्रैल को चुनावी सभा के बाद अंचल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य वरिष्ठजनों के अंचल में प्रवास के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। अन्य प्रचार के माध्यमों से चुनाव प्रचार को गति दी जाएगी।

मत प्रतिशत घटने पर भाजपा का है यह दावा

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पहले चरण में मत प्रतिशत घटने को लेकर दावा किया है कि भाजपा का देवतुल्य कार्यकर्ता मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए संकल्प के साथ जुटा है। पहले चरण में जो मतदान का प्रतिशत घटा है, उसकी प्रमुख वजह विपक्षी दलों की नीयत में खोट और उनकी गलत नीतियों से उनका मूल मतदाता नाराज है। यही वजह है कि वोट डालने के लिए वो मतदाता मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचा है। हमारा वोट प्रतिशत अपेक्षा के अनुरूप ही बढ़ा है।

चिंता की बात नहीं, भाजपा का मत प्रतिशत अपेक्षा के अनुरूप ही बढ़ेगा

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के संयोजक जय सिंह कुशवाह का कहना है कि यह बात सही है कि मई में गर्मी अधिक पड़ेगी, आज ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। भाजपा का कार्यकर्ता विचारधार के प्रति समर्पित है। वह हर संकल्प को पूरा करने का माद्दा रखता है।अब भी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दे रहे हैं। संगठनस्तर पर गर्मी से बचाव के प्रबंध किये जा रहे हैं। पार्टी जिला निर्वाचन अधिकारी से भी अनुरोध करेगी कि मतदान केंद्रों पर छाया और शीतल जल की व्यवस्था करें। ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ सके।

यह भी पढ़ें- झारखंड कांग्रेस में मचा घमासान! अब इस सीट पर भी प्रत्याशी बदलने की मांग; आलाकमान को लास्ट वॉर्निंग