Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मथुरा-काशी और दक्षिण की राजनीति पर हेमा मालिनी से खास बातचीत; कंगना रनौत के लिए प्रचार करने के सवाल पर दिया ये जवाब

हेमा मालिनी...फिल्मों की लंबी और सुपरहिट पारी तो अब राजनीति में तीसरी बार लोकसभा जाने के लिए तैयारी। ब्रज में मथुरा लोस क्षेत्र से वह भाजपा के टिकट पर लड़ रही हैं। प्रचार के बीच वह दक्षिण में भाजपा की स्थिति पर भी अपडेट रहती हैं। कहती हैं कि दक्षिण में इस बार माहौल अलग है। पढ़िए मथुरा से भाजपा प्रत्याशी से खास बातचीत...

By Jagran News Edited By: Deepti Mishra Updated: Sat, 13 Apr 2024 07:15 AM (IST)
Hero Image
Lok sabha Chunav 2024: मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी हेमा मालिनी।

 हेमा मालिनी...नाम ही काफी है। फिल्मों की लंबी और सुपरहिट पारी तो अब राजनीति में तीसरी बार लोकसभा जाने के लिए तैयारी। ब्रज में मथुरा लोस क्षेत्र से वह भाजपा के टिकट पर लड़ रही हैं। प्रचार के बीच वह दक्षिण में भाजपा की स्थिति पर भी अपडेट रहती हैं। कहती हैं कि दक्षिण में इस बार माहौल अलग है। पीएम नरेंद्र मोदी का प्रभाव दिख रहा है। वृंदावन स्थित आवास पर उन्होंने जागरण के मुख्य संवाददाता विनीत मिश्र से विशेष वार्ता की:

सवाल: लोकसभा चुनाव में भाजपा अबकी बार, 370 पार का नारा लगा रही है। दक्षिण भारत में भाजपा के पक्ष में कभी अच्छा परिणाम नहीं रहा। आप तमिलनाडु से हैं, इस बार दक्षिण में क्या माहौल देख रही हैं?

जवाब- भाजपा का 370 पार का नारा साकार होगा। दक्षिण में इस बार माहौल पिछली स्थितियों से अलग है। दक्षिण भारत में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असर साफ दिख रहा है। हिंदुत्व और राष्ट्र को बचाने के लिए वहां बड़ी संख्या में इस बार लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। इस बार निश्चित रूप से हम दक्षिण भारत में पहले से बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

सवाल: भाजपा की ओर से नारा बुलंद है अयोध्या, काशी का काम पूरा, अब मथुरा की तैयारी। क्या मामला न्यायालय में होने की वजह से काम हो सकेगा?

जवाब- अब निश्चित रूप से मथुरा की बारी और तैयारी है। अयोध्या में सबने देख लिया। वाराणसी में इतना सुंदर काशी विश्वनाथ का धाम बना है। उज्जैन में महाकाल मंदिर की छटा भी मन को मोह लेती है। ठाकुर बांकेबिहारी का गलियारा बनाने का भी काम जल्द शुरू होगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान भी हमारे लिए जरूरी है। उसका मामला अभी न्यायालय में लंबित है। उस पर निर्णय होते ही इस पर भी आगे काम होगा।

सवाल: आपने मथुरा को ही राजनीति के लिए क्यों चुना है?

जवाब- जब मैं वर्ष 2014 में लोकसभा प्रत्याशी बनी तो मेरे लिए गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) से भी चुनाव लड़ने का प्रस्ताव था। मैं एक कलाकार हूं। भगवान श्रीकृष्ण 16 कलाओं के अवतारी हैं। मैंने बचपन से उन पर आधारित नृत्य किया है। उनके घर (मथुरा) की स्थिति को सुधारने के लिए मैंने यहां से चुनाव लड़ने का सोचा। बस,भगवान कृष्ण की कृपा हो गई।

सवाल: आप मथुरा में कम समय देती हैं। विपक्ष ब्रजवासी बनाम प्रवासी का मुद्दा बना रहा है, इस बारे में क्या कहेंगी?

जवाब- दूसरे प्रत्याशियों और दलों ने यह मुद्दा इस चुनाव में उछाला है। क्या मैं उन्हें टिकट दिखाऊं कि कितनी बार यहां आई हूं। मैं प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार संपर्क कर जनता की समस्याओं के समाधान का काम करती हूं। एक सांसद के रूप में जो काम कर रही हूं, उस पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता। मथुरा-वृंदावन से मेरा लगाव है। यहां मकान बनवाया है। 10 वर्ष से यहां रह रही हूं। ऐसे में प्रवासी कैसे हो गई?

यह भी पढ़ें -'विदिशा से खिलेगा सुंदर कमल.. यहां से आत्‍मा का रिश्‍ता', BJP की जीत और कांग्रेस की सीट पर शिवराज का बेबाक जवाब

सवाल: कंगना रनौत मथुरा से टिकट चाहती थीं। अब मंडी से भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ रही हैं। क्या उनके लिए प्रचार करेंगी?

जवाब- मैं इस वक्त बहुत व्यस्त हूं। अभी मथुरा के लिए काम कर रही हूं, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता में फिर लेकर आना है।

यह भी पढ़ें -'मैं गुस्सैल नहीं, सच कहती हूं...'; परदादा कांग्रेस से विधायक थे; मंडी या मुंबई में रहने से लेकर तमाम सवालों पर कंगना रनौत के बेबाक जवाब

सवाल: राजनीति में कई फिल्मी सितारे आए, लेकिन जल्द ही इससे मोह भंग हो गया या मतदाताओं ने नकार दिया। आप तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं, क्या संदेश देंगी राजनीति की चाह रखने वाले फिल्मी सितारों को?

जवाब- आप जो काम करने के लिए कहते हैं, वह कर पा रहे हैं तो आपको प्रोत्साहन मिलता है। कुछ कलाकार ऐसे हैं, जो राजनीति में आए, लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि क्या करना है? सही दृष्टिकोण नहीं होता है, इसलिए मन राजनीति से भर जाता है। मैंने 10 वर्षों में अपने क्षेत्र के लिए बहुत काम किया है। विकास का मेरा दृष्टिकोण स्पष्ट है, इसलिए तीसरी बार चुनाव लड़ रही हूं। 

यह भी पढ़ें- आप के साथ गठबंधन, दिल्‍ली के विकास और उम्‍मीदवारों के एलान पर क्‍या बोले अरविंदर सिंह लवली; पढ़िए खास बातचीत