Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok sabha chunav exit poll : हिन्दी पट्टी की पार्टी नहीं रह गई BJP, एग्जिट पोल में कश्मीर से केरल तक दिखा भाजपा का 'विराट' स्वरूप

BJP Lok sabha chunav Result एग्जिट पोल के परिणामों ने यह साफ कर दिया है कि BJP को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए का दायरा बढ़कर अब उत्तर में जम्मू कश्मीर से दक्षिण में केरल और पश्चिम में गुजरात से सुदूर पूर्व में अरुणाचल प्रदेश तक फैल गया है। जानिए किस तरह बीजेपी एग्जिट पोल में विराट बनकर उभरी है।

By Jagran News Edited By: Deepak Vyas Updated: Mon, 03 Jun 2024 02:20 PM (IST)
Hero Image
BJP Lok sabha chunav Result : एग्जिट पोल के परिणामों ने बीजेपी को बनाया 'विराट'।

BJP exit poll Result चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। सात चरण का चुनाव संपन्न होते ही एग्जिट पोल के परिणाम सामने आ गए हैं। इन परिणामों ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि इस बार भी भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनने जा रही है। यदि एग्जिट पोल के परिणामों की तरह ही 4 जून को रिजल्ट आता है तो एक नई राजनीतिक धारणा पुष्ट हो जाएगी कि भारतीय जनता पार्टी अब सिर्फ हिंदी पट्टी में जीतने वाली पार्टी ही नहीं रह गई है।

एग्जिट पोल के परिणामों के अनुसार दक्षिण भारत के राज्यों भी बीजेपी का खाता खुलता दिखाई दे रहा है। भाजपा को एग्जिट पोल में बंपर जीत तो मिल ही रही है, वह दक्षिण भारत में भी जबरदस्त प्रदर्शन करने जा रही है। एग्जिट पोल केरल में भाजपा को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान जता रहे हैं। वहीं, कुछ एग्जिट पोल तो भाजपा को 6 सीटें तक दे रहे हैं। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, तमिलनाडु में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को 2-3 सीटों का अनुमान जताया गया।

सभी एग्जिट पोल में एनडीए को मिला प्रचंड बहुमत

एग्जिट पोल के दावों ने यह स्पष्ट किया है कि भाजपा कर्नाटक, आंध्रप्रदेश में जोरदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं तेलंगाना और तमिलनाडु और केरल में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। चुनावी सर्वेक्षणों के अनुसार दक्षिण भारत के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा जैसे पूर्वी राज्यों में भी बीजेपी पिछले प्रदर्शनों के मुकाबले ताकतवर दिख रही है। लगभग सभी एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए स्पष्ट बहुमत प्राप्त करती नजर आ रही है। कई एग्जिट पोल ने तो 400 से भी ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

 यह भी पढ़ें:  Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग के पास पहुंचीं सबसे ज्यादा ये शिकायतें, 100 मिनट में किया 80 फीसदी का निपटारा

कर्नाटक में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाई थी, लेकिन एग्जिट पोल यहां लोकसभा चुनाव के परिणामों की अलग ही कहानी कह रहे हैं। एग्जिट पोल के अनुसार कर्नाटक में बीजेपी को जीत मिलने की संभावना है। वहीं तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में तो एनडीए को भारी बढ़त मिलने का दावा किया गया है।

एग्जिट पोल के परिणामों में केरल में खुल रहा बीजेपी का खाता

एग्जिट पोल के परिणामों में केरल में बीजेपी का खाता खुलता दिखाई दे रहा है। इस राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का पारंपरिक रूप से दबदबा रहा है। यहां खाता खुलना बीजेपी के लिहाज से इसलिए भी अहम है, क्योंकि इसके साथ ही जम्मू कश्मीर से केरल तक बीजेपी एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी के रूप में नजर आएगी। अभी तक के चुनावों में बीजेपी को हिन्दी पट्टी की पार्टी होने का तमगा मिलता रहा है। अब एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी जम्मू कश्मीर से केरल तमिलनाडु और पश्चिम में गुजरात से पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश तक एक 'विराट' पार्टी के रूप में नजर आ रही है।

ओडिशा और आंध्र विधानसभा चुनाव में भी बदल रहा गणित!

विधानसभा की बात करें तो एग्जिट पोल के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। वहीं, ओडिशा में भी बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। ओडिशा में नवीन पटनायक सरकार का किला दरकने लगा है। एग्जिट पोल में बीजेपी और बीजेडी को बराबर सीटें मिल रही हैं। आंध्र प्रदेश विधानसभा में बीजेपी गठबंधन को 98-120 सीटें मिल रही हैं।

Lok Sabha Result 2024: बसपा ने उतारे सबसे अधिक 35 मुस्लिम प्रत्याशी, किस दल ने उतारे कितने उम्मीदवार? जानिए इस बार क्यों टूटा भरोसा?