Kalyan Lok Sabha Chunav Result 2024: कल्याण में श्रीकांत शिंदे को मिली बड़ी जीत, शिव सेना उद्धव गुट को 2 लाख से अधिक मतों से हराया
Kalyan Lok Sabha Election Results Live महाराष्ट्र के कल्याण लोकसभा सीट में शिवसेना शिंदे गुट बनाम शिवसेना उद्धव गुट की लड़ाई में शिंदे गुट ने बाजी मार ली है। यहां से खुद सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे मैदान में थे। वहीं शिवसेना यूबीटी ने वैशाली दारेकर राणे को टिकट दिया था। जानिए किसे मिले हैं कितने वोट -
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। Kalyan Lok Sabha Chunav Result 2024: महाराष्ट्र की कल्याण लोकसभा सीट पर शिवसेना शिंदे गुट बनाम शिवसेना उद्धव गुट की लड़ाई में शिंदे गुट ने बाजी मार ली है। यहां से खुद सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे मैदान में थे। वहीं, शिवसेना यूबीटी ने वैशाली दारेकर राणे को टिकट दिया था।
दिलचस्प लड़ाई में श्रीकांत शिंदे ने 209144 मतों के अंतर से बड़ी जीत प्राप्त की है। उन्हें कुल 589636 मत मिले। वहीं, विशाल दारेकर को 380492 वोट हासिल हुए। 2019 में भी यहां से डॉ. श्रीकांत शिंदे ने जीत दर्ज की थी।
किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव
कल्याण लोकसभा सीट पर इस बार पांचवें चरण यानी 20 मई को मतदान हुआ है।
2019 में क्या रहा था परिणाम
2019 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना उम्मीदवार श्रीकांत शिंदे ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने एनसीपी उम्मीदवार बाबाजी बालाराम पाटिल को हराया था।
कुल कितने मतदाता
इस लोकसभा सीट पर कुल 1965676 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 1061866 और महिला मतदाता 903537 हैं।