Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: चुनाव में दलबदलुओं का दबदबा, बीजेपी में भी आए कई दिग्गज, जानिए किस राज्य में कितने नेताओं ने बदला दल

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कई नेताओं ने पार्टियां बदलकर दूसरे दल का दामन थामा है। BJP की बात की जाए तो पिछले 10 साल में कई दिग्गज नेताओं ने इस पार्टी की सदस्यता ली है। उत्तर प्रदेश में ऐसे नेताओं की संख्या 23 है। पंजाब में सात और हरियाणा के छह भाजपा प्रत्याशियों का पहले दूसरे दलों से नाता रहा है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Thu, 16 May 2024 06:24 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे दलों से आने वाले 106 नेताओं को भाजपा ने दिया टिकट।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। आधे से अधिक लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। अब बाकी तीन चरणों में मतदान होना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार 400 पार के नारे के साथ उतरी है। 2014 के बाद से कई दलों के नेताओं ने भाजपा का रुख किया।

यही वजह है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में पिछले 10 सालों में पार्टी में शामिल होने वाले 106 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। पार्टी के 435 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले भाजपा के 23 प्रत्याशियों ने पिछले 10 सालों में भाजपा का दामन थामा है।

यह भी पढ़ें: राजनीति के हाशिए पर इलाहाबाद, देश को मिले यहां से पांच प्रधानमंत्री; अब क्यों घट रहा सियासी प्रभाव?

हरियाणा: कांग्रेस से भाजपा में आए ये प्रत्याशी

पिछली बार भाजपा ने हरियाणा की सभी 10 सीटों पर चुनाव जीता था। इस बार भी सभी सीटों पर पार्टी ताल ठोक रही है। यहां भी छह प्रत्याशी पहले दूसरे दलों का हिस्सा थे। अब भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। भिवानी से भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह, रोहतक से डॉ. अरविंद शर्मा, हिसार से रणजीत चौटाला, सिरसा से अशोक तंवर, गुड़गांव से राव इंद्रजीत सिंह, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल समेत ये सभी पहले कांग्रेस में रह चुके हैं।

तेलंगाना में भाजपा के 11 प्रत्याशी दूसरे दलों से आने वाले

आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान हो चुका है। यहां भाजपा-टीडीपी और जनसेना का गठबंधन है। भाजपा छह सीटों पर चुनाव लड़ी। इनमें से पांच प्रत्याशी दूसरे दलों से भाजपा में आए हैं। तेलंगाना में भी भाजपा के 11 प्रत्याशी पहले दूसरे दलों में थे। यहां भी चौथे चरण में मतदान हो चुका है।

पंजाब में सात प्रत्याशी 'आयातित'

पंजाब में भाजपा के सात प्रत्याशी पहले दूसरे दलों का हिस्सा रहे हैं। मगर मौजूदा समय में पार्टी की टिकट पर चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। पंजाब में अंतिम चरण में एक जून को मतदान होना है।

पंजाब में दूसरे दलों से भाजपा में आने वाले नेता

  • लुधियाना से प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू
  • जालंधर से प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू
  • पटियाला से उम्मीदवार परनीत कौर
  • फरीदकोट से प्रत्याशी हंसराज हंस
  • संगरूर से प्रत्याशी अरविंद खन्ना
  • फिरोजपुर से प्रत्याशी गुरमीत सिंह सोढी

राज्यवार देखें आंकड़े

झारखंड सात, ओडिशा में छह, तमिलनाडु में पांच, महाराष्ट्र में सात, पश्चिम बंगाल में 10, बिहार तीन, कर्नाटक में चार, केरल में दो, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश में दो-दो और बाकी प्रदेशों के चार प्रत्याशियों ने पिछले 10 सालों में भाजपा ज्वाइन की।

इन दिग्गजों ने ज्वाइन की भाजपा

मध्य प्रदेश की गुना सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले कांग्रेस में थे। पटियाला से चुनाव मैदान में उतरीं परनीत कौर भी 2019 में कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता था। अब भाजपा से चुनाव मैदान में हैं। पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद भी कांग्रेस का हिस्सा रह चुके हैं।

झारंखड में हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन अब भाजपा की टिकट से दुमका से चुनाव लड़ रही हैं। रवनीत सिंह बिट्टू अबकी बार लुधियाना से भाजपा प्रत्याशी हैं। आप के एकमात्र सांसद रहे सुशील कुमार रिंकू ने भी चुनाव के दौरान भाजपा ज्वाइन की।

यह भी पढ़ें: क्या होता है चुनावी खर्च, इन चीजों को किया जाता है शामिल, जानिए उल्लंघन पर प्रत्याशी के साथ क्या होगा?