Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: चुनाव में कूदे सिद्धू मूसेवाला के पिता, इन प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे प्रचार; कांग्रेस से मिला था ऑफर लेकिन...

Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस से ऑफर मिलने के बाद भी चुनाव नहीं लड़ने वाले सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बड़ा एलान किया है। वे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पक्ष मैं चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि 2022 में सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर मानसा से विधानसभा चुनाव लड़ा था।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sun, 12 May 2024 06:28 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव 2024: बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, अमृतसर। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के समर्थन में चुनाव प्रचार करने की घोषणा की है।

‘छोटे सिद्धू’ के जन्म के बाद पहली बार सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में शुकराना करने पहुंचे सिद्धू ने कहा कि जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी व लुधियाना से अमरिंदर सिंह राजा वडिंग उनके काफी करीबी हैं। वह उनके पक्ष में दो-तीन दिन बाद चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। कांग्रेस से भी उन्हें चुनाव लड़ने का ऑफर था, लेकिन ‘छोटे सिद्धू’ के आगमन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दंगल में उतरने का फैसला वापस ले लिया।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी से राहुल गांधी और अखिलेश यादव तक... ये 10 दिग्गज खुद को नहीं दे पाएंगे अपना वोट

मूसेवाला को आप प्रत्याशी ने हराया था चुनाव

सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में कांग्रेस की टिकट पर मानसा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। मूसेवाला को आप प्रत्याशी ने करारी शिकस्त दी थी। आप प्रत्याशी डॉ. विजय सिंगला को एक लाख से ज्यादा वोट मिले थे। वहीं सिद्धू को कुल 36,700 मत मिले थे। 2022 पंजाब लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की आंधी चली थी। विधानसभा चुनाव में प्रकाश सिंह बादल, चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा था।

जवाहरके में गोली मारकर की गई थी हत्या

बता दें कि 29 मई 2022 की शाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा के गांव जवाहरके में अंधाधुंध गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी विदेश में छिपे गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली थी।

यह भी पढ़ें: सियासी अखाड़े के वो दिग्गज, जिन्होंने बनाया सबसे अधिक बार लोकसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड, चौंका देंगे कई नाम