Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: क्या यूपी की ये 23 सीटें बिगाड़ेंगी भाजपा का खेल? चौंका देंगे 2014 और 2019 के आंकड़े

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 में सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं। 80 लोकसभा सीटों वाला यह देश का सबसे बड़ा राज्य है। पिछले दो चुनावों में यहां की जनता भाजपा का साथ दे रही है। मगर लोकसभा चुनाव 2024 में देखना होगा कि जनता किसके साथ है। इन सबके बीच 23 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां भाजपा की सबसे बड़ी परीक्षा है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Mon, 03 Jun 2024 01:23 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव 2024: यूपी की इन 23 सीटों पर सबकी निगाहें।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की सियासत का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। जिस दल ने यहां मैदान जीता, वो दिल्ली पर काबिज हो गया। पिछले दो लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एकतरफा प्रदर्शन किया। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 71 और 2019 में 62 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: क्या गुजरात में फंस गई इस केंद्रीय मंत्री की सीट? कांग्रेस के प्रत्याशी से है सीधी टक्कर

2014 में प्रचंड मोदी लहर के बावजूद भाजपा सात सीटों पर जीत दर्ज नहीं कर सकी थी। 2019 में यह फासला और अधिक बढ़ गया। 16 लोकसभा सीटें ऐसी थीं, जहां भाजपा का कमल नहीं खिला। भाजपा को आजमगढ़, रायबरेली और मैनपुरी सीट पर दोनों ही चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

स्मृति के सामने केएल शर्मा की चुनौती

अमेठी लोकसभा सीट पर भाजपा की स्मृति ईरानी को 2014 में हार का सामना करना पड़ा था। मगर 2019 में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराकर हिसाब बराबर कर दिया। इस बार स्मृति ईरानी के सामने कांग्रेस ने केएल शर्मा को उतारा है। रायबरेली सीट पर भाजपा मोदी लहर में भी कब्जा नहीं कर पाई। 2024 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड के अलावा यहां से भी चुनाव मैदान में हैं।

कौन जितेगा आजमगढ़ और मैनपुरी का रण?

2014 में मुलायम सिंह ने आजमगढ़ और मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों से जीत दर्ज की थी। 2019 में अखिलेश यादव ने आजमगढ़ से जीत हासिल की थी। हालांकि उपचुनाव में भाजपा की टिकट पर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने यहां कमल खिलाया था। 2019 में मैनपुरी सीट से डिंपल यादव सांसद बनी थीं। इस बार भी वे चुनाव मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में आजमगढ़ सीट पर निहुआ के सामने धर्मेंद्र यादव उतरे हैं।

                             2014 में जहां नहीं जीती बीजेपी

लोकसभा क्षेत्र विजेता दल  कितने वोटों से थे जीते
अमेठी राहुल गांधी कांग्रेस 107903
आजमगढ़ मुलायम सिंह यादव सपा 63204
बदायूं धर्मेंद्र यादव सपा 166347
फिरोजाबाद अक्षय यादव सपा 114059
कन्नौज डिंपल यादव सपा 19907
मैनपुरी मुलायम सिंह यादव सपा 364666
रायबरेली सोनिया गांधी कांग्रेस 352713

                            2019 में जहां नहीं जीती भाजपा

लोकसभा क्षेत्र
विजेता
दल
कितने वोटों से थे जीते
श्रीवस्ती राम शिरोमणि बसपा 5320
सहारनपुर हाजी फजलुर रहमान बसपा 22417
बिजनौर मलूक नागर बसपा 69941
लालगंज संगीता आजाद बसपा 161597
रायबरेली सोनिया गांधी कांग्रेस 167178
नगीना गिरीश चंद्रा बसपा 166832
आजमगढ़ अखिलेश यादव सपा 259874
मुरादाबाद एसटी हसन सपा 97878
घोसी अतुल कुमार सिंह बसपा 122568
रामपुर आजम खान सपा 109997
संभल शफीकुर्रहमान बर्क सपा 174826
अमरोहा कुंवर दानिश अली बसपा 63248
जौनपुर श्याम सिंह यादव बसपा 80936
गाजीपुर अफजाल अंसारी बसपा 119392
मैनपुरी मुलायम सिंह यादव सपा 94389
अंबेडकरनगर रितेश पांडेय बसपा 95880

यह भी पढ़ें: हो गया चुनाव, अब परिणाम का इंतजार, यूपी के ​मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया 4 जून को क्या-क्या होगा?